Monday, 29 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
चार बेटियों के बाद बेटे की चाह : पत्नी को जबरन जहर पिलाने का आरोप, पीड़िता अस्पताल में भर्ती सपनों पर चला बुलडोजर : विधायक कॉलोनी बनाने उजाड़ने पहुंचे 48 परिवारों के आशियानें टला हादसा : छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे धू-धूकर जली टायर दुकान : धमतरी में देर रात भीषण आग से टायर कारोबार तबाह, मशीनें और स्टॉक जलकर राख महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बड़ा खुलासा, बिहार से जुड़ा मास्टरमाइंड हाई वोल्टेज ड्रामा : पत्नियों को साथ रखने की जिद में 60 फीट ऊंचे हाई टेंशन टावर पर चढ़ा युवक चार बेटियों के बाद बेटे की चाह : पत्नी को जबरन जहर पिलाने का आरोप, पीड़िता अस्पताल में भर्ती सपनों पर चला बुलडोजर : विधायक कॉलोनी बनाने उजाड़ने पहुंचे 48 परिवारों के आशियानें टला हादसा : छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे धू-धूकर जली टायर दुकान : धमतरी में देर रात भीषण आग से टायर कारोबार तबाह, मशीनें और स्टॉक जलकर राख महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बड़ा खुलासा, बिहार से जुड़ा मास्टरमाइंड हाई वोल्टेज ड्रामा : पत्नियों को साथ रखने की जिद में 60 फीट ऊंचे हाई टेंशन टावर पर चढ़ा युवक
W 𝕏 f
होम रायपुर गर्मी से मिलेगी राहत : आज से बदलेगा मौसम का मिजाज…
मौसम ने बदला अपना मिजाज
मौसम ने बदला अपना मिजाज
रायपुर

गर्मी से मिलेगी राहत : आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 4 दिन भारी बारिश की आशंका

छत्तीसगढ़ में 29 जून से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। कई जिलों के लिए वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया गया है। अगले 3 से 4 दिनों में मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर सकता है।

कीर्तिमान न्यूज
29 Jun 2026, 08:47 AM
रायपुर
छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए चिलचिलाती धूप और उमस भरे मौसम के बीच आखिरकार एक राहत भरी खबर आई है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा अनुमान के मुताबिक, आज यानी 29 जून से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। राज्य में मानसून की रफ्तार तेज होने जा रही है, जिससे अगले 7 दिनों तक अलग-अलग इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। 
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून को आगे बढ़ने के लिए इस समय बेहद अनुकूल माहौल मिल रहा है। उम्मीद है कि अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मानसून छत्तीसगढ़ के उन सभी हिस्सों को कवर कर लेगा, जहां अब तक सूखा बना हुआ था। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम फुहारें पड़ने के आसार हैं। 
बारिश की चेतावनी

विभाग के जारी किया अलर्ट 

इस दौरान कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने आज (29 जून) के लिए विशेष रूप से अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने (वज्रपात) की आशंका जताई गई है। मौसम का यह रुख अगले चार दिनों तक लगातार बना रह सकता है। 

आकाशीय बिजली गिरने का खतरा

खराब मौसम के दौरान लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें। बिजली चमकने की स्थिति में खुले मैदानों, तालाबों के किनारे या पेड़ों के नीचे आश्रय लेने से बचें, क्योंकि ऐसी जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। अगर पिछले 24 घंटों की बात करें, तो छत्तीसगढ़ के लगभग सभी संभागों में कहीं न कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई है, जिससे हवा में नमी बढ़ी है। 

होंगे बड़े उलटफेर 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा उलटफेर नहीं होगा, लेकिन जैसे ही बारिश की गतिविधियां जोर पकड़ेंगी, वैसे ही अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट देखने को मिलेगी। इससे लोगों को उमस और चिपचिपी गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें