Thursday, 02 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
एक पल में बदल गया मंजर : बिजली की एक चपेट और ट्रक बना आग का गोला, लोगों में मची अफरा-तफरी एयरपोर्ट की जमीन पर किसान का दावा : 35 साल से लड़ रहा किसान, रायपुर एयरपोर्ट की जमीन पर जताया मालिकाना हक सड़क पर विवाद : देवर ने भाभी पर बरसाए थप्पड़, चप्पल और लात-घूंसों से पिटाई सुप्रीम कोर्ट की सख्त : गलत कानूनी उदाहरणों पर फैसला देना खतरनाक,  NCLT के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता विवाद : टावर निर्माण के दौरान जमीन मालिक की मौत, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग उत्पीड़न का मामला : प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, छात्रा ने घर पहुंचकर की पिटाई एक पल में बदल गया मंजर : बिजली की एक चपेट और ट्रक बना आग का गोला, लोगों में मची अफरा-तफरी एयरपोर्ट की जमीन पर किसान का दावा : 35 साल से लड़ रहा किसान, रायपुर एयरपोर्ट की जमीन पर जताया मालिकाना हक सड़क पर विवाद : देवर ने भाभी पर बरसाए थप्पड़, चप्पल और लात-घूंसों से पिटाई सुप्रीम कोर्ट की सख्त : गलत कानूनी उदाहरणों पर फैसला देना खतरनाक,  NCLT के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता विवाद : टावर निर्माण के दौरान जमीन मालिक की मौत, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग उत्पीड़न का मामला : प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, छात्रा ने घर पहुंचकर की पिटाई
W 𝕏 f
होम रायपुर लापरवाही पड़ी भारी : आपातकालीन सेवा में चूक, सड़क…
डायल-112 आरक्षक निलंबित
डायल-112 आरक्षक निलंबित
रायपुर

लापरवाही पड़ी भारी : आपातकालीन सेवा में चूक, सड़क हादसे के बाद डायल-112 का आरक्षक निलंबित

राजधानी रायपुर में डायल-112 सेवा में तैनात एक आरक्षक को ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने और घटनास्थल पर अमर्यादित व्यवहार करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए बिना देर किए कार्रवाई की है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
02 Jul 2026, 04:35 PM
रायपुर

राजधानी रायपुर में डायल-112 सेवा में तैनात एक आरक्षक को ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने और घटनास्थल पर अमर्यादित व्यवहार करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए बिना देर किए कार्रवाई की है। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा निलंबन आदेश जारी किया गया है। विभाग का कहना है कि आपातकालीन सेवा से जुड़े पुलिसकर्मियों से त्वरित और संवेदनशील प्रतिक्रिया की अपेक्षा की जाती है, ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

30 जून की रात सड़क हादसे की मिली थी सूचना 

 30 जून 2026 की रात लगभग 11 बजे सिटी सेंटर मॉल के सामने स्थित सर्विस रोड पर कार और बाइक के बीच सड़क दुर्घटना हुई थी। हादसे की सूचना तत्काल डायल-112 कंट्रोल रूम को दी गई, ताकि घायल और मौके पर मौजूद लोगों को तुरंत पुलिस सहायता मिल सके। घटना के बाद डायल-112 की टीम को मौके पर भेजा गया था। घटनास्थल पर देर से पहुंचने का आरोप प्राथमिक जांच में सामने आया कि डायल-112 में तैनात आरक्षक संदीप शर्मा निर्धारित समय पर घटनास्थल नहीं पहुंचे।    

व्यवहार को भी माना गया अनुशासनात्मक   

सिर्फ देर से पहुंचना ही नहीं, बल्कि घटनास्थल पर आरक्षक के व्यवहार को भी विभाग ने अनुचित और अमर्यादित पाया। शिकायतों और प्रारंभिक जांच के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों ने माना कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी का आचरण सेवा नियमों के अनुरूप नहीं था। इसी आधार पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।  पुलिस उपायुक्त उमेश प्रसाद गुप्ता ने पूरे मामले की रिपोर्ट मिलने के बाद आरक्षक संदीप शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया। 

डीसीपी ने तत्काल जारी किया निलंबन 

निलंबन के साथ उन्हें रक्षित केंद्र रायपुर से संबद्ध कर दिया गया है। विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। निलंबन अवधि में मिलेगा नियमानुसार भत्ता आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान संबंधित आरक्षक को शासन के प्रावधानों के अनुसार निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। पुलिस विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि डायल-112 जैसी आपातकालीन सेवा में तैनात कर्मचारियों की जवाबदेही सर्वोच्च है और ड्यूटी में लापरवाही या अनुशासनहीनता के मामलों में भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें