Sunday, 30 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Narayanpur Naxal Dump: अदनार जंगलों में माओवादियों के पुराने हथियार डंप का भंडाफोड़, 10 राइफल और ग्रेनेड लांचर बरामद Woman harassment case: घर घुसकर मारपीट और छेड़खानी का आरोप, सरपंच समेत 4 गिरफ्तार Pithora gambling raid: दुकान की आड़ में चल रहा था जुआ, पुलिस की छापेमारी में 4 गिरफ्तार Underbridge Accident: तीन साल से अधूरा अंडरब्रिज बना जान का खतरा, 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबकर एक की मौत Bagbahara illegal liquor: स्कूटी की डिक्की से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार Nepal Rescue Operation: भोटेकोशी नदी के उफान से दहशत, सुरंग में फंसे 600 लोग, भारत ने भेजी चौथी राहत सामग्री Narayanpur Naxal Dump: अदनार जंगलों में माओवादियों के पुराने हथियार डंप का भंडाफोड़, 10 राइफल और ग्रेनेड लांचर बरामद Woman harassment case: घर घुसकर मारपीट और छेड़खानी का आरोप, सरपंच समेत 4 गिरफ्तार Pithora gambling raid: दुकान की आड़ में चल रहा था जुआ, पुलिस की छापेमारी में 4 गिरफ्तार Underbridge Accident: तीन साल से अधूरा अंडरब्रिज बना जान का खतरा, 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबकर एक की मौत Bagbahara illegal liquor: स्कूटी की डिक्की से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार Nepal Rescue Operation: भोटेकोशी नदी के उफान से दहशत, सुरंग में फंसे 600 लोग, भारत ने भेजी चौथी राहत सामग्री
W 𝕏 f
होम धमतरी हाई वोल्टेज ड्रामा : पत्नियों को साथ रखने की जिद …
हाई टेंशन टावर पर चढ़ा युवक
हाई टेंशन टावर पर चढ़ा युवक
धमतरी

हाई वोल्टेज ड्रामा : पत्नियों को साथ रखने की जिद में 60 फीट ऊंचे हाई टेंशन टावर पर चढ़ा युवक

धमतरी के भखारा थाना क्षेत्र स्थित भेंड्रा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक 60 फीट ऊंचे हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया और करीब ढाई घंटे तक बैठा रहा। पुलिस और ग्रामीणों की समझाइश के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। युवक पहले भी इसी कारण टावर पर चढ़ चुका है और अब उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
29 Jun 2026, 10:57 AM
धमतरी

धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंड्रा में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव का रहने वाला यादराम साहू करीब 60 फीट ऊंचे हाई टेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक करीब ढाई घंटे तक टावर पर बैठा रहा, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। किसी भी अनहोनी की आशंका को देखते हुए आसपास के लोगों ने उसे नीचे उतरने की काफी समझाइश दी, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा रहा। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और पूरे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई।बताया जा रहा है कि युवक का अपनी दोनों पत्नियों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते वह पहले भी इसी टावर पर चढ़ चुका है। 

पुलिस और ग्रामीणों की समझाइश के बाद उतरा नीचे

घटना की जानकारी मिलते ही भखारा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सावधानी बरतते हुए युवक से लगातार बातचीत की और उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाया। करीब ढाई घंटे के लगातार प्रयास के बाद युवक आखिरकार टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ भखारा थाने ले गई, जहां उससे पूरे मामले को लेकर पूछताछ की गई।

दो पत्नियों को साथ रखने की जिद बनी विवाद की वजह

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यादराम साहू का अपनी दोनों पत्नियों के साथ लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि वह दोनों पत्नियों को एक साथ रखने की जिद पर अड़ा हुआ है, जबकि इसी बात को लेकर परिवार में लगातार तनाव बना हुआ है। इसी विवाद के चलते उसने पहले भी 23 मई को इसी हाई टेंशन टावर पर चढ़कर हंगामा किया था। उस समय भी पुलिस और ग्रामीणों की समझाइश के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया था।

पहले भी कर चुका है ऐसा कदम

ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब युवक ने इस तरह का कदम उठाया हो। इससे पहले भी वह पारिवारिक विवाद के चलते इसी टावर पर चढ़ चुका है। घटना की पुनरावृत्ति से गांव के लोग भी चिंतित हैं और उनका कहना है कि इस मामले का स्थायी समाधान निकाला जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।भखारा थाना प्रभारी शरद ताम्रकार ने बताया कि युवक को पूरी तरह सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। 

उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है ताकि भविष्य में वह इस तरह का जोखिम भरा कदम दोबारा न उठाए। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें