Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
हड़कंप : हरदा में जमीन विवाद से परेशान किसान ने जनसुनवाई में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत भारत का दम : अंतरिक्ष मिशन में बड़ी उपलब्धि, अनिल मेनन पहुंचे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन घर में लगी आग : सोते समय बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका एंटी-डोपिंग अभियान : रायपुर में क्रिकेटरों को डोपिंग से बचने के बताए गए तरीके, NADA ने किया जागरूक राम मंदिर चोरी केस : 15 हजार वेतन से करोड़ों की संपत्ति तक, संदिग्ध महेश की कुंडली खंगाल रही पुलिस छात्रों से मारपीट : शराब के लिए छात्रों से मांगते थे पैसे, भिलाई पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा हड़कंप : हरदा में जमीन विवाद से परेशान किसान ने जनसुनवाई में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत भारत का दम : अंतरिक्ष मिशन में बड़ी उपलब्धि, अनिल मेनन पहुंचे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन घर में लगी आग : सोते समय बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका एंटी-डोपिंग अभियान : रायपुर में क्रिकेटरों को डोपिंग से बचने के बताए गए तरीके, NADA ने किया जागरूक राम मंदिर चोरी केस : 15 हजार वेतन से करोड़ों की संपत्ति तक, संदिग्ध महेश की कुंडली खंगाल रही पुलिस छात्रों से मारपीट : शराब के लिए छात्रों से मांगते थे पैसे, भिलाई पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
W 𝕏 f
होम बिलासपुर कोयला हेराफेरी : कोयला घोटाले पर हिर्री पुलिस की …
कोयला हेराफेरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
कोयला हेराफेरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर

कोयला हेराफेरी : कोयला घोटाले पर हिर्री पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डिपो संचालक समेत 5 जेल भेजे गए

बिलासपुर जिले की हिर्री थाना पुलिस ने कोयला हेराफेरी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए कोल डिपो संचालक, वाहन मालिक और तीन ट्रेलर चालकों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी उच्च गुणवत्ता वाले जी-6 कोयले को रास्ते में निकालकर उसकी जगह निम्न गुणवत्ता वाला कोयला भरकर भारी मुनाफा कमा रहे थे। पुलिस ने वैज्ञानिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि पूरे रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की जांच जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
26 May 2026, 01:16 PM
बिलासपुर

बिलासपुर जिले की हिर्री थाना पुलिस ने कोयला हेराफेरी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए कोल डिपो संचालक, वाहन मालिक और तीन ट्रेलर चालकों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर रास्ते में उच्च गुणवत्ता वाले कोयले को निकालकर उसकी जगह कम गुणवत्ता वाला कोयला भरकर भारी आर्थिक फायदा कमाने का आरोप है। मामले के सामने आने के बाद कोयला परिवहन से जुड़े कारोबार में हड़कंप मच गया है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब आशीष केशरी ने हिर्री थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि अमेरा विश्रामपुर क्षेत्र की खदान से जी-6 श्रेणी का उच्च गुणवत्ता वाला कोयला तीन ट्रेलरों में लोड कर गोपाल स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड भेजा गया था। लेकिन प्लांट पहुंचने से पहले ही कोयले में बड़ी हेराफेरी कर दी गई।

रास्ते में बदला गया कोयला

पुलिस जांच में सामने आया कि पेण्ड्रीडीह चौक के पास वाहन मालिक गंगा प्रसाद साहू और उसके साथियों ने ट्रेलरों को एक निजी कोल डिपो में ले जाकर प्रत्येक ट्रेलर से करीब पांच-पांच टन उच्च गुणवत्ता वाला कोयला निकाल लिया। इसके बाद उसकी जगह 4700 जीसीवी क्षमता वाला निम्न गुणवत्ता का कोयला भर दिया गया और वाहनों को प्लांट के लिए रवाना कर दिया गया। इस पूरे खेल से आरोपियों को भारी आर्थिक लाभ पहुंच रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष जांच टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और कोयले के नमूनों को वैज्ञानिक परीक्षण के लिए लैब भेजा। तकनीकी जांच, दस्तावेजों और परिवहन रिकॉर्ड की पड़ताल के बाद पुलिस को हेराफेरी के पुख्ता प्रमाण मिले।

पांच आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांच के आधार पर पुलिस ने कोल डिपो संचालक नरेश अग्रवाल, वाहन मालिक गंगा प्रसाद साहू और ट्रेलर चालक फिरोज अंसारी, निसार अंसारी तथा इमरान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 123/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस अब इस पूरे रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि यह हेराफेरी लंबे समय से संगठित तरीके से की जा रही थी और इसमें करोड़ों रुपये के आर्थिक नुकसान की आशंका है। पुलिस को इस नेटवर्क में अन्य डिपो संचालकों और परिवहन कारोबारियों के शामिल होने के भी संकेत मिले हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें