Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम खेल रचा इतिहास : बेमचा की हॉकी टीम ने लहराया परचम, गर…
बेमचा हॉकी टीम संभाग विजेता
बेमचा हॉकी टीम संभाग विजेता
खेल

रचा इतिहास : बेमचा की हॉकी टीम ने लहराया परचम, गरियाबंद को हराकर जीता संभाग उपाधि

महासमुंद जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा की बालक 17 वर्ष हॉकी टीम ने रायपुर में आयोजित संभाग स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में महासमुंद ने गरियाबंद को 3-1 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। टीम के 16 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता जशपुर के लिए हुआ है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 12 Jul 2026, 08:21 AM · अपडेट: 10 Sep 2026, 07:31 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 07 जुलाई, 2026 को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रायपुर में आयोजित किया गया, जिसमें रायपुर, धमतरी, गरियाबंद एवं महासमुंद जिले की टीम शामिल हुई।
नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में महासमुंद जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा विकासखंड महासमुंद के बालक 17 वर्ष में सागर सेन, सागर चंद्राकर, हर्ष बघेल, देवेश चंद्राकर, टोमेश चंद्राकर, सेवक राम, जय चंद्राकर, खिलेश्वर साहू, अरविंद विश्वकर्मा, देवेंद्र ध्रुव, गणेश्वर, जोहन कोसरे, लीलेश्वर साहू, अनुज यादव, निहाल यादव एवं जीतू ध्रुव शामिल हुए। जिले के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया एवं फाइनल मैच में गरियाबंद को हराकर विजेता बनीं।

सागर सेन समेत खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल कौशल

मैच में मुख्य रूप से सागर सेन राष्ट्रीय खिलाड़ी, सागर चंद्राकर, हर्ष, देवेश, टोमेश, सेवकराम, अरविंद ने अपने खेल कौशल का अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम को फाइनल तक पहुंचाया एवं फ़ाइनल मैच में गरियाबंद को 3-1 से हराकर महासमुंद जिले को विजेता बनाया। ग्रामीण क्षेत्र बेमचा, महासमुंद के बालक 17 वर्ष के खिलाड़ियों ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में लगातार 5वें साल भागीदारी करते हुए फाइनल में जगह बनाई एवं संभाग विजेता बनने के साथ ही शासकीय उ मा वि बेमचा के 16 खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाने में सफल रहे हैं। जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा पर्याप्त हॉकी के संसाधन उपलब्ध गया हैं जिसमें हॉकी खेल में ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों द्वारा बेहतर परिणाम मिल रहा हैं।

महासमुंद हॉकी टीम विजेता
खेल एवं युवा कल्याण द्वारा प्रशिक्षण हेतु खेल सामग्री प्रदाय किया

खेल एवं युवा कल्याण महासमुन्द द्वारा ग्रामीण क्षेत्र खेल अभ्यास योजना अंतर्गत संस्था को वर्ष भर प्रशिक्षण हेतु खेल सामग्री प्रदाय किया जा रहा हैं, जिससे व्यायाम शिक्षक डॉ. सेवन दास मानिकपुरी के माध्यम से नियमित अभ्यास कराया जा रहा हैं। ये खिलाड़ी पिछले कई वर्षों से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा खेल मैदान में अपनी प्रारंभिक अभ्यास करते हुए कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होकर पदक जीतने में सफल हुए है तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी कर रहे है। पिछले साल जिले से गणेश सेन एवं डोगेश निषाद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल नेशनल हॉकी चैंपियनशिप रांची झारखंड में भागीदारी करने में सफलता हासिल किया था।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी बधाई

संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बनने एवं राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी जशपुर में चयन होने पर महासमुन्द विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिलाध्यक्ष येतराम साहू, अध्यक्ष जिला हॉकी संघ राहुल चंद्राकर, जनपद पंचायत सदस्य संगीता चंद्राकर, आनंद साहू, डॉ. रश्मि चंद्राकर, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, जिला शिक्षा अधिकारी बी एल देवांगन, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, भोपाल सिंह बंजारा, हिना ढालेन, डॉ. सेवन दास मानिकपुरी, डॉ. सुनील कुमार भोई, एन आई एस प्रशिक्षक एवन कुमार साहू, गुमान यादव, राजेश दिवान, दुलामनी रौतिया, प्राचार्य बेमचा एस एल पाटकर, अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति लखनू निर्मलकर, प्रधान पाठक शहनाज बानो खान एवं सम्मत स्टॉफ एवं खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें