Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग समाधान की उम्मीद : सहायक शिक्षकों की मांगों पर मु…
मांगों को लेकर सौंपा विस्तृत ज्ञापन
मांगों को लेकर सौंपा विस्तृत ज्ञापन
रायपुर संभाग

समाधान की उम्मीद : सहायक शिक्षकों की मांगों पर मुख्यमंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शिक्षकों की लंबित समस्याओं पर ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए शिक्षा सचिव को भेज दिया। चर्चा मुख्य रूप से वेतन विसंगति, TET नियमों में राहत, पूर्व सेवा की गणना, पुरानी पेंशन योजना (OPS) और क्रमोन्नति जैसे पाँच प्रमुख मुद्दों पर केंद्रित रही।

प्रकाशित: 22 May 2026, 10:50 AM · अपडेट: 19 Jun 2026, 02:49 PM
अरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष रविंद्र राठौर के नेतृत्व एवं दशरथ पंडा की अगुवाई में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात की। जिसमें प्रदेशअध्यक्ष के साथ, कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष बसंत कौशिक, प्रदेश सचिव राजू टंडन, प्रदेश संगठन मंत्री इन्द्रजीत शर्मा के साथ सुनील सिन्हा, सुरेश नेताम, राजू शुक्ला, तेजलाल साहु, लकेश्वर वर्मा उपस्थित रहे।
इस दौरान फेडरेशन ने सहायक शिक्षकों और समग्र शिक्षकों की लंबे समय से लंबित और ज्वलंत मांगों को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा, जिस पर मुख्यमंत्री के साथ बेहद सकारात्मक और सार्थक चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना। फेडरेशन द्वारा सौंपे गए ज्ञापन पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने इसे आवश्यक कार्रवाई और परीक्षण के लिए शिक्षा सचिव को मार्क (अग्रेषित) कर दिया है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के तत्काल बाद प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा सचिव से भी मुलाकात की और मांगों के त्वरित निराकरण के लिए वस्तुस्थिति से अवगत कराया।

इन प्रमुख मांगों पर केंद्रित रही चर्चा

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष शिक्षकों की पांच सूत्रीय प्रमुख मांगों को मजबूती से रखा:
वेतन विसंगति का निराकरण: प्राथमिक शालाओं में कार्यरत सहायक शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही वेतन विसंगति को दूर कर न्यायसंगत वेतनमान निर्धारित किया जाए।
TET अनिवार्यता पर राहत/सरलीकरण: वर्तमान परिप्रेक्ष्य में टेट अनिवार्यता से जुड़े नियमों की विसंगतियों को दूर कर शिक्षकों के हित में उचित निर्णय लिया जाए।
पूर्व सेवा गणना कर समस्त लाभ: पूर्व में की गई सेवाओं (शिक्षाकर्मी/संवर्ग काल) की गणना करते हुए वरिष्ठता, क्रमोन्नति और अन्य समस्त लाभ प्रदान किए जाएं।
पूर्ण पेंशन का अधिकार: पुरानी पेंशन योजना (OPS) के तहत शिक्षकों को पूर्ण पेंशन का लाभ सुनिश्चित किया जाए ताकि सेवानिवृत्ति के बाद उनका भविष्य सुरक्षित हो।
क्रमोन्नति का लाभ: समयमान और क्रमोन्नति के नियमों के तहत पात्र शिक्षकों को अविलंब क्रमोन्नति का लाभ दिया जाए।

मुलाकात के बाद बोले रविंद्र राठौर

फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर ने मुलाकात को बेहद सफल बताते हुए कहा, "मुख्यमंत्री जी का रुख हमारी मांगों को लेकर बेहद संवेदनशील और सकारात्मक रहा। उन्होंने वेतन विसंगति और टेट अनिवार्यता जैसे गंभीर विषयों पर हमारी बात सुनी और तुरंत शिक्षा सचिव को इस पर आगे की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन और शिक्षा सचिव से हुई चर्चा के बाद हमें पूरा विश्वास है कि प्रदेश के हजारों सहायक शिक्षकों और समग्र शिक्षकों को जल्द ही न्याय मिलेगा।

ये रहे उपस्थित

संवेदनशील मुख्यमंत्री द्वारा संगठन के प्रतिनिधि मंडल की सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुने और सकारात्मक निर्णय लेने का भरोसा दिलाया जिससे संगठन के समस्त प्रदेश, जिला, ब्लांक और संकुल के  निम्न पदाधिकारियों, कौशल अवस्थी, अश्विनी कुर्रे, सिराज बक्श, सुरजीत चौहान प्रदेश महासचिव पुरूषोत्तम झाड़ी, टिकेश्वर भोय, तरुण वैष्णव, आदिम्य गौरव साहू, प्रदेश सलाहकार रंजीत बनर्जी, सीडी भट्ट, आलोक त्रिवेदी, तिलपेश चोपड़ी, संतोष यादव, केसरी लाल पैकरा, प्रदीप पटेल, आशीष शुक्ला,प्रदेश महामंत्री अभिजीत तिवारी, गोकुल जायसवाल, बिजेन्द्र चौहान, रोशन सहारे, नोहर चंद्रा, विपीन यादव, राजेन्द्र वर्मा, मनीष इनसेना,प्रदेश संयुक्त सचिव महेश शेठ्ठी, दुर्गा वर्मा, मंजू देवांगन, बुधनी अजय, काशीनाथ बघेल, यशवंत कुमार यादव, मनोज कश्यप प्रदेश संगठन मंत्री हेम कुमार साहू, छवि पटेल,  बिहारीलाल बरेठ, राजेश मिश्रा, रामकृष्ण साहू, उत्तम बघेल, राजाराम पटेल, धनंजय सिंह प्रदेश प्रवक्ता हुलेश चंद्राकर, उमा पांडे, चंद्रप्रकाश तिवारी, नेमी सिन्हा, दीनबंधु वैष्णव, रूपिका रानी मरकाम प्रदेश मीडिया प्रभारी दिलीप लहरे, अशोक धुर्वे,प्रदेश सहायक मीडिया प्रभारी विरेन्द्र यादव, पंकज लहरे, प्रदेश आई टी सेल प्रभारी यशवंत दुबे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बरखा शर्मा, नानू राजवाड़े, रविन्द्र गिरी, पिताम्बर बंजारे, अनुशासन समिति सदस्य दिनेश नायक, अशोक नाग, रामनरेश अजगल्ले, कोमल साहू, रीता भगत लखेश्वर वर्मा, धरम दास पाटिल एवं समस्त जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारियों ने संवेदन शील मुख्यमंत्री का सराहना करते हुऐ आभार व्यक्त किया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें