Friday, 11 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ “I am waiting bro…”: SSP की सख्ती बेअसर! वर्दी मे…
0:00
पुलिसकर्मी की रील वायरल
छत्तीसगढ़ Featured

“I am waiting bro…”: SSP की सख्ती बेअसर! वर्दी में रील बनाने वाले पुलिसकर्मी का नया वीडियो वायरल

बिलासपुर में एक पुलिसकर्मी का वर्दी में पत्नी के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो पर यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई है। एक यूजर के कमेंट पर आरक्षक ने “I am waiting bro” जवाब दिया, जिससे मामला और चर्चा में आ गया। इससे पहले भी इसी तरह के मामले में कार्रवाई हो चुकी है, बावजूद इसके ऐसे वीडियो सामने आने से पुलिस की अनुशासन और छवि पर सवाल उठ रहे हैं।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
11 Apr 2026, 05:08 PM
बिलासपुर
जल्द आ रहा है सारांश सुनने की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी

जिले में पुलिसकर्मियों के रील बनाने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। पहले मस्तूरी में पदस्थ आरक्षक के वर्दी में पत्नी के साथ डांस वीडियो पर कार्रवाई के बाद अब एक और मामला सामने आया है। इस बार भी एक आरक्षक का अपनी पत्नी के साथ वर्दी में बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इतना ही नहीं, वीडियो वायरल होने के बाद जब यूजर्स ने कार्रवाई की बात कही तो संबंधित आरक्षक ने खुद ही कमेंट में जवाब देते हुए लिखा— “I am waiting bro…”। इस जवाब के बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है।

6 से ज्यादा रील्स सामने आईं

जानकारी के मुताबिक, संबंधित आरक्षक की इंस्टाग्राम आईडी laif_dosto1999 से आधा दर्जन से अधिक रील्स सामने आई हैं। इन वीडियोज में वह वर्दी पहनकर पत्नी के साथ नजर आ रहा है।

इन रील्स के सामने आने के बाद सवाल उठने लगे हैं कि एसएसपी की सख्ती के बावजूद पुलिसकर्मी अनुशासन को लेकर गंभीर क्यों नहीं हैं।

कमेंट सेक्शन में छिड़ी बहस

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई।

  • कुछ यूजर्स ने वर्दी की गरिमा बनाए रखने की बात कही
  • वहीं कुछ ने इसे निजी जिंदगी और मनोरंजन का हिस्सा बताया
इसी दौरान एक यूजर suraj_verma29 ने कमेंट किया— “अब आपकी बारी है”
जिस पर आरक्षक ने जवाब दिया— “I am waiting bro…”

इस जवाब को लोग कार्रवाई को लेकर बेफिक्री के तौर पर देख रहे हैं।

 पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

गौरतलब है कि इससे पहले मस्तूरी में पदस्थ एक आरक्षक का वर्दी में पत्नी के साथ डांस वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने उसे लाइन अटैच कर दिया था। उस मामले में आरक्षक की पत्नी का रोते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ था, जिस पर लोगों ने मिश्रित प्रतिक्रिया दी थी।

 पुलिस की छवि पर सवाल

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से पुलिस विभाग की छवि पर असर पड़ रहा है।

  • वर्दी में रील बनाना
  • सोशल मीडिया पर सार्वजनिक प्रदर्शन
  • कार्रवाई के बाद भी दोहराव

इन सबके चलते अनुशासन और मर्यादा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कब का है वीडियो, स्पष्ट नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वायरल वीडियो कब का है, लेकिन जिस तरह से यह ट्रेंड कर रहा है, उससे एक बार फिर पुलिस विभाग की कार्यशैली और नियंत्रण व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें