Sunday, 30 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bhilai Knife Attack: लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत Illegal Liquor: बलौदाबाजार से आरंग लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने 220 पाव के साथ दो तस्करों को पकड़ा Raipur Crime News: सड़क किनारे नाली में मिला अधेड़ का शव, शनिवार शाम से था लापता Chhattisgarh Government Schools: बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सियासत तेज, सीजेपी ने सीएम को पत्र भेजकर उठाईं 3 बड़ी मांगें Narayanpur Naxal Dump: अदनार जंगलों में माओवादियों के पुराने हथियार डंप का भंडाफोड़, 10 राइफल और ग्रेनेड लांचर बरामद Woman harassment case: घर घुसकर मारपीट और छेड़खानी का आरोप, सरपंच समेत 4 गिरफ्तार Bhilai Knife Attack: लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत Illegal Liquor: बलौदाबाजार से आरंग लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने 220 पाव के साथ दो तस्करों को पकड़ा Raipur Crime News: सड़क किनारे नाली में मिला अधेड़ का शव, शनिवार शाम से था लापता Chhattisgarh Government Schools: बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सियासत तेज, सीजेपी ने सीएम को पत्र भेजकर उठाईं 3 बड़ी मांगें Narayanpur Naxal Dump: अदनार जंगलों में माओवादियों के पुराने हथियार डंप का भंडाफोड़, 10 राइफल और ग्रेनेड लांचर बरामद Woman harassment case: घर घुसकर मारपीट और छेड़खानी का आरोप, सरपंच समेत 4 गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय IAS Divya Mittal Resigns: UP की चर्चित IAS दिव्या…
Divya Mittal Resigns From IAS Post in Uttar Pradesh
Divya Mittal Resigns From IAS Post in Uttar Pradesh
राष्ट्रीय

IAS Divya Mittal Resigns: UP की चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, 13 साल की सेवा के बाद लिया बड़ा फैसला

IAS Divya Mittal Resigns: उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने प्रशासनिक सफर, मिर्जापुर-देवरिया के अनुभव और लोगों से मिले स्नेह को याद किया।

कीर्तिमान डेस्क | लक्ष्मी साहू
30 Aug 2026, 11:10 AM
उत्तर प्रदेश
IAS Divya Mittal Resigns: उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। करीब 13 साल तक प्रशासनिक सेवा में रहने के बाद उन्होंने स्वेच्छा से यह फैसला लिया। दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने इस्तीफे की जानकारी साझा की और इस दौरान के अनुभवों तथा यादों को भावुक अंदाज में सामने रखा।
दिव्या मित्तल ने अपना इस्तीफा मुख्य सचिव एसपी गोयल को सौंपा है। वह फिलहाल राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं। इससे पहले वह देवरिया की जिलाधिकारी रह चुकी हैं। मिर्जापुर में जिलाधिकारी के तौर पर उनका कार्यकाल भी काफी चर्चित रहा था। उन्होने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में 13 साल की प्रशासनिक सेवा को याद करते हुए कहा कि उन्होंने इस यात्रा को अपनी इच्छा से विराम दिया है। उनके मुताबिक, साधारण परिवेश में पली-बढ़ी होने के बावजूद उन्होंने एक बेहतर जीवन का सपना देखा और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की।

लंदन की नौकरी छोड़ भारत लौटी थीं

आईएएस बनने से पहले दिव्या मित्तल लंदन में नौकरी कर रही थीं। उन्होंने IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ाई की थी और विदेश में एक अच्छी नौकरी भी हासिल की थी। हालांकि, विदेश में करियर बनाने के बजाय उन्होंने भारत लौटकर देश की सेवा करने का फैसला किया।
दिव्या मित्तल ने 2013 में UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास की थी। उन्होंने पहले ही प्रयास में परीक्षा में सफलता हासिल की और ऑल इंडिया 68वीं रैंक प्राप्त की। शुरुआती तौर पर उनका चयन IPS के लिए हुआ था, जिसके बाद वह IAS अधिकारी बनीं।

‘पद छूट गया, लेकिन सपना नहीं’

अपने इस्तीफे के बारे में लिखते हुए दिव्या मित्तल ने कहा कि उन्हें प्रशासनिक सेवा के दौरान लोगों से बहुत प्यार, सम्मान और अपनापन मिला। उनके मुताबिक, साथ काम करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगियों ने हर मुश्किल दौर में उनका साथ दिया।
उन्होंने अपने पोस्ट में लहुरिया दह की पहाड़ी की एक बुजुर्ग महिला का भी जिक्र किया। दिव्या के अनुसार, गांव में पहली बार पानी पहुंचने के बाद उस महिला ने बिना कुछ कहे उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया था। इस अनुभव को उन्होंने अपनी सेवा यात्रा की ऐसी याद बताया, जिसे वह जीवनभर नहीं भूलेंगी। दिव्या मित्तल ने अपने संदेश के अंत में कहा कि पद भले ही आज छूट गया हो, लेकिन वह सपना नहीं छूटा है जो उन्हें देश की मिट्टी ने दिया था।

मिर्जापुर और देवरिया में निभाई अहम जिम्मेदारी

प्रशासनिक सेवा के दौरान दिव्या मित्तल ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। देवरिया में जिलाधिकारी के रूप में काम करने के अलावा मिर्जापुर में भी उन्होंने डीएम की जिम्मेदारी निभाई। मिर्जापुर के अपने अनुभवों को याद करते हुए दिव्या ने लिखा कि वहां उन्हें कई ऐसे लोगों के साथ काम करने का अवसर मिला, जिनकी जिंदगी में सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक फैसलों का सीधा असर पड़ा। उन्होंने जमीन का अधिकार मिलने वाले परिवारों, दिव्यांगों और किसानों से जुड़े अनुभवों को अपनी सेवा यात्रा की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल किया।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासनिक काम करते हुए उन्हें यह समझ आया कि हर सरकारी फाइल के पीछे एक इंसान होता है और उसकी गरिमा का ध्यान रखना ही न्याय का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें