Wednesday, 16 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम शिक्षा IIT Recruitment 2026: नॉन-टीचिंग स्टाफ के 13 पदों…
IIT Tirupati Recruitment 2026 non teaching vacancy (Image Source: AI Photo)
IIT Tirupati Recruitment 2026 non teaching vacancy (Image Source: AI Photo)
शिक्षा

IIT Recruitment 2026: नॉन-टीचिंग स्टाफ के 13 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और आवेदन की आखिरी तारीख

IIT Recruitment 2026: नॉन-टीचिंग स्टाफ के 13 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में ग्रुप A, B और C के विभिन्न पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
15 Sep 2026, 11:45 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
IIT Recruitment 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) तिरुपति ने नॉन-टीचिंग स्टाफ के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आईआईटी में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक अच्छा अवसर है। संस्थान ने ग्रुप A, ग्रुप B और ग्रुप C कैटेगरी के कुल 13 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, सीनियर टेक्निकल ऑफिसर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, काउंसलर, सिक्योरिटी ऑफिसर, हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट और जूनियर टेक्नीशियन समेत कई पदों को भरा जाएगा। 
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IIT तिरुपति की आधिकारिक वेबसाइट iittp.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती नोटिफिकेशन कल ही जारी हुआ है। जिसकी आखिरी तारीख: 30 सितंबर 2026 शाम 5:00 बजे तक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

IIT Tirupati Recruitment 2026: पदों का विवरण

क्रमांक

पद का नाम

पदों की संख्या

1

सुपरिटेंडेंट इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल)

1

2

सीनियर टेक्निकल ऑफिसर

1

3

असिस्टेंट रजिस्ट्रार

2

4

काउंसलर

1

5

सिक्योरिटी ऑफिसर

1

6

हिंदी ट्रांसलेटर

1

7

जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट

3

8

जूनियर टेक्निकल (केमिकल)

1

9

जूनियर टेक्निकल सिस्टम

1

10

जूनियर टेक्नीशियन (CSE)

1

कुल पद

13

नोट: भर्ती में ग्रुप A, ग्रुप B और ग्रुप C के पद शामिल हैं। उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार संबंधित पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सुपरिटेंडेंट इंजीनियर : सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री के साथ 15 साल का अनुभव जरूरी है। 

सीनियर टेक्निकल ऑफिसर : कंप्यूटर साइंस, आईटी या संबंधित क्षेत्र में BE/BTech/MSc या उच्च डिग्री और अनुभव आवश्यक है। 

असिस्टेंट रजिस्ट्रार : कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री और प्रशासनिक क्षेत्र में अनुभव होना चाहिए। 

हिंदी ट्रांसलेटर: हिंदी और अंग्रेजी विषय के साथ ग्रेजुएशन तथा संबंधित कार्य अनुभव जरूरी है।

 जूनियर टेक्निकल पदों :  BE/BTech, MSc, MCA, BSc, डिप्लोमा या ITI योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 
  • उम्र सीमा पद के अनुसार अधिकतम आयु सीमा तय की गई है। 
  • सुपरिटेंडेंट इंजीनियर पद के लिए अधिकतम उम्र :  50 वर्ष 
  • असिस्टेंट रजिस्ट्रार, काउंसलर और सिक्योरिटी ऑफिसर: 45 वर्ष 
  • हिंदी ट्रांसलेटर और जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट: 35 वर्ष 
  • जूनियर टेक्नीशियन और अन्य ग्रुप C पद: 27 वर्ष 
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 

चयन प्रक्रिया 

IIT तिरुपति भर्ती में पद के अनुसार चयन प्रक्रिया अलग-अलग होगी। 

ग्रुप A पदों के लिए: 

  • स्क्रीनिंग  इंटरव्यू 

ग्रुप B और ग्रुप C पदों के लिए: 

  • लेवल-1 ऑब्जेक्टिव टेस्ट 
  • लेवल-2 लिखित परीक्षा 
  • लेवल-3 स्किल टेस्ट/ट्रेड टेस्ट 

आवेदन शुल्क ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। 

ग्रुप A पद: ₹500 आवेदन शुल्क + ₹200 प्रोसेसिंग फीस ग्रुप 
B पद: ₹300 आवेदन शुल्क + ₹200 प्रोसेसिंग फीस 
ग्रुप C पद: ₹200 आवेदन शुल्क + ₹200 प्रोसेसिंग फीस 
आवेदन की अंतिम तारीख IIT तिरुपति नॉन-टीचिंग भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। किसी भी तकनीकी समस्या या आवेदन से जुड़ी जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान के ईमेल rmt_queries@iittp.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें