Sunday, 13 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg Cyber Fraud: फर्जी एचसीएल अधिकारी बनकर ठगी, ऑनलाइन परीक्षा केंद्र शुरू कराने के नाम पर कॉलेज को लगाया चूना Raipur Cyber Crime : फेसबुक विज्ञापन बना ठगी का जाल, रायपुर के ठेकेदार ने गंवाए 23 लाख से ज्यादा Kabirdham News: अंधविश्वास ने छीनी मां की जिंदगी, कबीरधाम में बेटे ने टोनही के शक में मां को उतारा मौत के घाट Mahasamund Fire: इमलीभाटा में फ्रिज-एसी रिपेयरिंग दुकान में लगी भीषण आग, नगर पालिका की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल High-voltage drama: शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 7 घंटे बाद उतारा गया IGKV Raipur Hostel Crisis: जर्जर हॉस्टलों में रहने को मजबूर छात्र, 30% विद्यार्थियों को नहीं मिली जगह Durg Cyber Fraud: फर्जी एचसीएल अधिकारी बनकर ठगी, ऑनलाइन परीक्षा केंद्र शुरू कराने के नाम पर कॉलेज को लगाया चूना Raipur Cyber Crime : फेसबुक विज्ञापन बना ठगी का जाल, रायपुर के ठेकेदार ने गंवाए 23 लाख से ज्यादा Kabirdham News: अंधविश्वास ने छीनी मां की जिंदगी, कबीरधाम में बेटे ने टोनही के शक में मां को उतारा मौत के घाट Mahasamund Fire: इमलीभाटा में फ्रिज-एसी रिपेयरिंग दुकान में लगी भीषण आग, नगर पालिका की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल High-voltage drama: शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 7 घंटे बाद उतारा गया IGKV Raipur Hostel Crisis: जर्जर हॉस्टलों में रहने को मजबूर छात्र, 30% विद्यार्थियों को नहीं मिली जगह
W 𝕏 f
होम शिक्षा Raipur News: छात्रों को राहत, 25 करोड़ में बनेगा …
Raipur exam center for CGPSC, Vyapam (Image Source: Social Media)
Raipur exam center for CGPSC, Vyapam (Image Source: Social Media)
शिक्षा Featured

Raipur News: छात्रों को राहत, 25 करोड़ में बनेगा परीक्षा केंद्र, CGPSC-व्यापम समेत परीक्षाएं होंगी आयोजित

Raipur News: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। आने वाले समय में परीक्षा देने के लिए उन्हें अलग-अलग शहरों और केंद्रों की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा। सरकार राजधानी रायपुर स्थित पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में करीब 25 करोड़ रुपए की लागत से एक आधुनिक परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी कर रही है। इस केंद्र में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी एक साथ परीक्षा दे सकेंगे।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
13 Sep 2026, 06:33 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raipur News: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। आने वाले समय में परीक्षा देने के लिए उन्हें अलग-अलग शहरों और केंद्रों की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा। सरकार राजधानी रायपुर स्थित पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में करीब 25 करोड़ रुपए की लागत से एक आधुनिक परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी कर रही है। इस केंद्र में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी एक साथ परीक्षा दे सकेंगे।

रविशंकर यूनिवर्सिटी परिसर में जगह का किया गया निरीक्षण

जानकारी के मुताबिक, नए परीक्षा केंद्र के निर्माण के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया है। परीक्षा केंद्र के लिए उपयुक्त स्थान का चयन विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ मिलकर किया गया है। रायपुर एसडीएम नंद कुमार चौबे ने बताया कि परीक्षा केंद्र निर्माण के लिए बजट में प्रावधान किया गया था। अब विश्वविद्यालय के कुलपति के साथ चर्चा के बाद परिसर में जगह तय कर ली गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

CGPSC, UPSC और व्यापमं की परीक्षाएं होंगी आयोजित

नए परीक्षा केंद्र के बनने के बाद प्रदेश की कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं एक ही स्थान पर आयोजित की जा सकेंगी। इसमें छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC), संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और व्यापमं की परीक्षाओं के अलावा अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं भी शामिल हो सकती हैं। इससे परीक्षा प्रबंधन आसान होगा और अभ्यर्थियों का समय व खर्च दोनों बचेंगे। प्रदेश के दूर-दराज इलाकों से आने वाले छात्रों को भी राजधानी में एक व्यवस्थित परीक्षा केंद्र की सुविधा मिल सकेगी।

नीट और जेईई अभ्यर्थियों को भी मिलेगी सुविधा

नए परीक्षा केंद्र की घोषणा से छात्रों में उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहीं यामिनी वर्मा ने कहा कि अक्सर परीक्षा देने के लिए छात्रों को अलग-अलग शहरों में जाना पड़ता है। यह परेशानी केवल प्रतियोगी परीक्षाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि NEET और JEE जैसी परीक्षाओं में भी छात्रों को कई बार दूर के केंद्रों पर जाना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि राजधानी में एक बड़ा और व्यवस्थित परीक्षा केंद्र बनने से छात्रों को काफी सुविधा मिलेगी।

छात्रों ने कहा- देर आए, दुरुस्त आए

वहीं, छात्र प्रद्मुन जोशी का कहना है कि ऐसी व्यवस्था काफी पहले हो जानी चाहिए थी, लेकिन अब इसकी शुरुआत होना भी राहत की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि परीक्षा केंद्र का निर्माण जल्द पूरा होगा। उनका कहना है कि नया केंद्र बनने के बाद हजारों छात्रों को हर परीक्षा के लिए अलग-अलग जगहों पर जाने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। एक ही स्थान पर परीक्षा होने से तैयारी और यात्रा दोनों को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें