Sunday, 30 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahasamund Road Accident: कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, नदी में गिरे दोनों वाहन, एक की मौत, युवक लापता Elephant Attack: सूरजपुर में हाथी ने किया हमला, ग्रामीण की मौके पर ही मौत Bhilai Knife Attack: लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत Illegal Liquor: बलौदाबाजार से आरंग लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने 220 पाव के साथ दो तस्करों को पकड़ा Raipur Crime News: सड़क किनारे नाली में मिला अधेड़ का शव, शनिवार शाम से था लापता Chhattisgarh Government Schools: बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सियासत तेज, सीजेपी ने सीएम को पत्र भेजकर उठाईं 3 बड़ी मांगें Mahasamund Road Accident: कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, नदी में गिरे दोनों वाहन, एक की मौत, युवक लापता Elephant Attack: सूरजपुर में हाथी ने किया हमला, ग्रामीण की मौके पर ही मौत Bhilai Knife Attack: लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत Illegal Liquor: बलौदाबाजार से आरंग लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने 220 पाव के साथ दो तस्करों को पकड़ा Raipur Crime News: सड़क किनारे नाली में मिला अधेड़ का शव, शनिवार शाम से था लापता Chhattisgarh Government Schools: बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सियासत तेज, सीजेपी ने सीएम को पत्र भेजकर उठाईं 3 बड़ी मांगें
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग Illegal Liquor: बलौदाबाजार से आरंग लाई जा रही थी …
Two accused arrested with illicit liquor
Two accused arrested with illicit liquor
🔴 BREAKING रायपुर संभाग

Illegal Liquor: बलौदाबाजार से आरंग लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने 220 पाव के साथ दो तस्करों को पकड़ा

Illegal Liquor: आरंग पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 220 पाव शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 24,600 रुपये की शराब और तस्करी में इस्तेमाल बिना नंबर की सुजुकी स्कूटर जब्त की। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
30 Aug 2026, 03:53 PM
आरंग
Illegal Liquor: आरंग थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी नरेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छिंदगढ़-बलौदाबाजार मार्ग पर कार्रवाई करते हुए 220 पाव अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर की सुजुकी स्कूटर भी जब्त की है। पुलिस के मुताबिक, 29 अगस्त को आरंग थाना की इंटेलिजेंस टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम कुरूद की कोटवार गली के पास कुछ लोग बड़ी मात्रा में अवैध शराब खपाने की तैयारी में हैं। 
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की। अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से मौके पर मौजूद आरोपियों को संभलने का मौका नहीं मिला। पुलिस ने दोनों को पकड़कर उनके पास मौजूद सामान की तलाशी ली। इस दौरान अलग-अलग ब्रांड की कुल 220 पाव शराब बरामद हुई।

24,600 रुपए की शराब जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद शराब की कीमत करीब 24,600 रुपए बताई है। जब्त शराब में 130 पाव गोल्डन गोवा अंग्रेजी शराब, 70 पाव देशी मदिरा मसाला शोले और 20 पाव देशी मदिरा मसाला रोमियो शामिल है। शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर की सुजुकी स्कूटर को भी पुलिस ने आबकारी जब्ती पत्रक के तहत जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवागांव, थाना पलारी, जिला बलौदाबाजार निवासी यश कुमार कोसले और ग्राम व थाना गिधपुरी, जिला बलौदाबाजार निवासी शिव कुमार साहू के रूप में हुई है।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार चन्द्रवंशी, आरक्षक युवराज ठाकुर, महेंद्र बघेल, जितेंद्र गेंड्रे और नगर सैनिक दुर्गेश चंद्राकर की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें