Thursday, 13 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम अंबिकापुर (सरगुजा) अवैध महुआ शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 70 लीटर श…
अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई
अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई
अंबिकापुर (सरगुजा)

अवैध महुआ शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 70 लीटर शराब और 480 किलो लहन जब्त

अंबिकापुर में आबकारी उड़नदस्ता ने अवैध महुआ शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। टीम ने 70 लीटर शराब और 480 किलो महुआ लाहन जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
13 Aug 2026, 05:47 PM
अंबिकापुर

स्वतंत्रता दिवस से पहले अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने अंबिकापुर शहर में संचालित हो रही अवैध महुआ शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान टीम को मौके से बड़ी मात्रा में तैयार महुआ शराब के साथ महुआ लहन मिला। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

पूरा मामला अंबिकापुर शहर के पटपरिया इलाके का है। जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग को यहां एक किराए के मकान में अवैध रूप से महुआ शराब तैयार किए जाने की सूचना मिली थी।

मकान में चल रही थी फैक्ट्री

इसके बाद सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में उड़नदस्ता टीम ने मकान पर दबिश दी। टीम जब अंदर पहुंची तो वहां बड़े स्तर पर महुआ शराब तैयार करने की व्यवस्था मिली। अलग-अलग कमरों का इस्तेमाल शराब बनाने और लाहन रखने के लिए किया जा रहा था।

आठ भट्ठियों पर बन रही थी शराब

छापेमारी के दौरान एक कमरे में आठ भट्ठियां मिलीं, जिनका इस्तेमाल महुआ शराब बनाने के लिए किया जा रहा था। टीम ने मौके से करीब 70 लीटर तैयार महुआ शराब जब्त की। इसके अलावा दूसरे कमरे में रखे 24 प्लास्टिक के डिब्बों की जांच की गई, जिनमें करीब 480 किलो महुआ लाहन भरा हुआ था। इतनी बड़ी मात्रा में शराब और लाहन मिलने के बाद आबकारी टीम ने सामग्री को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

आरोपी अर्जुन कुजुर गिरफ्तार

आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने मौके से अर्जुन कुजुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। स्वतंत्रता दिवस से पहले जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग की ओर से लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
कीर्तिमान विशेष
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें