Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर अवैध प्लॉटिंग : राजिम में भू-माफियाओं का दुस्साहस…
राजिम नगर पंचायत कार्यालय और तालाब-नहर क्षेत्र की संयुक्त तस्वीर
राजिम नगर पंचायत कार्यालय और तालाब-नहर क्षेत्र की संयुक्त तस्वीर
रायपुर

अवैध प्लॉटिंग : राजिम में भू-माफियाओं का दुस्साहस, सरकारी जमीन और जलस्रोतों पर कब्जे का आरोप

Summary: छत्तीसगढ़ के राजिम में अवैध प्लॉटिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि भू-माफिया कृषि भूमि पर बिना डायवर्सन कॉलोनी काटने के साथ तालाब और सिंचाई नहर को भी पाटकर रास्ते बना रहे हैं। शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 17 Jul 2026, 10:34 AM · अपडेट: 22 Jul 2026, 06:34 AM
राजिम
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

राजिम के बरोंडा निवासी नेतराम धृतलहरे ने तालाब पाटे जाने की शिकायत 2 जुलाई को कलेक्टर भगवान सिंह उइके से की थी। शिकायत में युवक ने कई प्रभावशाली लोगों के नाम बताए, जिनकी मौजूदगी में मशीनों के जरिए तालाब भरने का काम किया गया। उन्होंने पूरे मामले का वीडियो बनाकर सबूत भी सौंपा। नेतराम ने बताया कि जून माह के अंतिम दिनों में जब तालाब को पाटा जा रहा था, तब उन्होंने तहसीलदार और एसडीएम से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।  आरोप है कि खसरा नंबर 584 में दर्ज करीब डेढ़ एकड़ के निस्तारी तालाब को अवैध प्लॉटिंग करने वालों ने भर दिया। 

सरकारी रिकॉर्ड में डेढ़ एकड़ तालाब

इसके बाद चौबे बांधा मार्ग स्थित दानी तालाब को भी पाटने की कोशिश शुरू कर दी गई। पूर्व नगर पंचायत सदस्य पवन सोनकर ने बताया कि केतकी तालाब को वर्ष 2016 में मछली पालन के लिए 10 साल की लीज पर दिया गया था। सरकारी रिकॉर्ड में तालाब का क्षेत्रफल करीब डेढ़ एकड़ दर्ज था। उनका आरोप है कि बाद में प्रभावशाली लोगों ने रिकॉर्ड में बदलाव कर तालाब का रकबा कम करा दिया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद तालाब के स्वरूप में बदलाव किए जाने पर सवाल उठाए गए हैं।

राजिम में अवैध प्लॉटिंग के लिए नहर पर बनाया गया रास्ता

कबीर नगर के बाद अब पार्ट-2 की तैयारी

राजिम-गरियाबंद मार्ग पर जमीनों की बढ़ती मांग के बीच अवैध प्लॉटिंग का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। हाईवे किनारे कृषि भूमि पर मुरुम डालकर पहले कबीर नगर बसाया गया। अब इसी इलाके में पार्ट-2 बसाने की तैयारी चल रही है। आरोप है कि इसके लिए सिंचाई विभाग की नहर में ह्यूम पाइप डालकर रास्ता तक बना दिया गया।

20 से ज्यादा रकबों में अवैध प्लॉटिंग का आरोप

राजिम शहर से करीब 5 किलोमीटर तक कई स्थानों पर कृषि भूमि को बिना डायवर्सन कराए प्लॉट काटने की शिकायतें सामने आई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर महीने बड़ी संख्या में अवैध प्लॉटों की रजिस्ट्री हो रही है, जिससे सिस्टम की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। राजिम एसडीएम विशाल महाराणा ने बताया कि अवैध प्लॉटिंग की शिकायतों के बाद अब तक 100 से अधिक रकबों में खरीदी-बिक्री प्रतिबंधित की गई है। तालाब और नहर पाटने का मामला अब संज्ञान में आया है। इसकी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें