Saturday, 25 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
दुर्ग स्टेशन हादसा : चलती ट्रेन पकड़ना पड़ा भारी, प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरकर एरिया मैनेजर की मौत गैंग का पर्दाफाश : पहले मांगते थे भगवान से माफी फिर करते थे चोरी, 6 गिरफ्तार, 10 थानों की पुलिस को थी तलाश एक्शन : AI की मदद से फैलाई मगरमच्छ की अफवाह, पुलिस ने किया गिरफ्तार न्यायिक रिमांड : वाहन और जमीन के नाम पर 1.10 करोड़ की ठगी, रायगढ़ से आरोपी गिरफ्तार जंतर-मंतर हलचल : सरकार से बातचीत से पहले सीजेपी का सख्त रुख, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर लिखित में मिले हां या ना बड़ी कार्रवाई : कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर शिकंजा, सरकंडा पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार दुर्ग स्टेशन हादसा : चलती ट्रेन पकड़ना पड़ा भारी, प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरकर एरिया मैनेजर की मौत गैंग का पर्दाफाश : पहले मांगते थे भगवान से माफी फिर करते थे चोरी, 6 गिरफ्तार, 10 थानों की पुलिस को थी तलाश एक्शन : AI की मदद से फैलाई मगरमच्छ की अफवाह, पुलिस ने किया गिरफ्तार न्यायिक रिमांड : वाहन और जमीन के नाम पर 1.10 करोड़ की ठगी, रायगढ़ से आरोपी गिरफ्तार जंतर-मंतर हलचल : सरकार से बातचीत से पहले सीजेपी का सख्त रुख, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर लिखित में मिले हां या ना बड़ी कार्रवाई : कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर शिकंजा, सरकंडा पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम रायपुर वारदात : एक्सप्रेस-वे पर आधी रात MBA छात्र से लूट…
रायपुर एक्सप्रेस-वे पर लूट के बाद जांच करती पुलिस
रायपुर एक्सप्रेस-वे पर लूट के बाद जांच करती पुलिस
रायपुर

वारदात : एक्सप्रेस-वे पर आधी रात MBA छात्र से लूट, डंडे से हमला कर ₹80 हजार का मोबाइल छीना

न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित एक्सप्रेस-वे पर आधी रात दो बदमाशों ने एक एमबीए छात्र पर डंडे से हमला कर करीब ₹80 हजार कीमत का मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात के बाद घायल छात्र ने अस्पताल में इलाज कराया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
25 Jul 2026, 10:22 AM
रायपुर

कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक और घटना सामने आई है। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के एक्सप्रेस-वे पर आधी रात दो अज्ञात बदमाशों ने एक एमबीए छात्र पर हमला कर उससे महंगा मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात के दौरान आरोपियों ने छात्र पर डंडे से हमला किया और मारपीट करते हुए उसकी जेब में रखा करीब ₹80 हजार कीमत का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद घायल छात्र ने अस्पताल में उपचार कराया, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

घर लौटते समय बदमाशों ने रोका रास्ता

जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्र सितांशु 23 जुलाई की देर रात अपने दोस्त इंद्रजीत के साथ टेलीबांधा मरीन ड्राइव से स्कूटी पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। दोनों जैसे ही न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए बैठे दो अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। अचानक हुई इस घटना से दोनों युवक घबरा गए। जब उन्होंने विरोध करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने बिना किसी बातचीत के डंडे से हमला कर दिया।

डंडे से हमला कर छीना महंगा मोबाइल

हमले के दौरान बदमाशों ने सितांशु के साथ जमकर मारपीट की। इसी बीच उसकी शर्ट की जेब में रखा करीब ₹80 हजार कीमत का मोबाइल फोन छीन लिया। छीना-झपटी के दौरान उसकी शर्ट भी फट गई। लगातार हो रहे हमले के कारण छात्र किसी तरह खुद को बचाते हुए स्कूटी लेकर वहां से भाग निकला। समय रहते मौके से निकल जाने के कारण उसकी जान बच गई, लेकिन हमले में उसे गंभीर चोटें आईं।

हाथ और पीठ पर आई चोटें

घटना के बाद घायल छात्र पहले तेलीबांधा थाना पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। हालांकि, वारदात न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में होने के कारण उसे संबंधित थाने भेजा गया। इसके बाद उसने न्यू राजेंद्र नगर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराया। डॉक्टरों के अनुसार, हमले में छात्र के बाएं हाथ, सिर और पीठ पर चोटें आई हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पीड़ित की शिकायत पर न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। साथ ही घटनास्थल के आसपास संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें