Friday, 03 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
पुलिस के हत्थे चढ़ा ठग : देशभर के 300 होटलों को बना चुका था निशाना खेत की रखवाली बनी काल : करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 40 की मौत, 8 जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे भरोसे का कत्ल : 7 और 9 साल की मासूम बहनों को खेलने के बहाने बुलाया और किया दुष्कर्म,  आरोपी हिरासत में तीन पहिया बाइक चलाता नाबालिग : दिव्यांग माता-पिता का सहारा बना बेटा, लेकिन VIDEO ने उठाए सवाल हिंसा केस : तमनार हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पुलिस ने बरपाली से दबोचा पुलिस के हत्थे चढ़ा ठग : देशभर के 300 होटलों को बना चुका था निशाना खेत की रखवाली बनी काल : करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 40 की मौत, 8 जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे भरोसे का कत्ल : 7 और 9 साल की मासूम बहनों को खेलने के बहाने बुलाया और किया दुष्कर्म,  आरोपी हिरासत में तीन पहिया बाइक चलाता नाबालिग : दिव्यांग माता-पिता का सहारा बना बेटा, लेकिन VIDEO ने उठाए सवाल हिंसा केस : तमनार हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पुलिस ने बरपाली से दबोचा
W 𝕏 f
होम क्रिकेट IND vs ENG : मैनचेस्टर में आज होगी भारत-इंग्लैंड …
भारत बनाम इंग्लैंड का मैच आज
भारत बनाम इंग्लैंड का मैच आज
क्रिकेट

IND vs ENG : मैनचेस्टर में आज होगी भारत-इंग्लैंड की भिड़ंत, लेकिन बदल चुका है मैच का समय

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV व JioHotstar पर उपलब्ध रहेगी। पहले मैच के बारिश में धुलने के बाद दोनों टीमें सीरीज में बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेंगी।

कीर्तिमान न्यूज
03 Jul 2026, 02:18 PM
खेल डेस्क
भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड की सरजमीं पर है, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की रोमांचक जंग चल रही है। चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला गया पहला मुकाबला तो बदकिस्मती से बारिश की भेंट चढ़ गया, जिससे फैंस को काफी निराशा हुई। 
लेकिन अब हर किसी की नजरें मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर टिकी हैं, जहां सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है। अगर आप इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहद जरूरी अपडेट है। शनिवार, 4 जुलाई को होने वाले इस मुकाबले के समय (Timing) में बड़ा बदलाव किया गया है। आमतौर पर इंग्लैंड में होने वाले मैच भारतीय फैंस के लिए देर रात तक खिंच जाते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 

7 बजे होंगी शुरू मैच 

भारत और इंग्लैंड के बीच यह दूसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार (IST) रात 10 बजे से नहीं, बल्कि शाम 7:00 बजे से शुरू हो जाएगा। वहीं, टॉस के लिए दोनों कप्तान आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे मैदान पर उतरेंगे। समय के इस बदलाव से भारतीय फैंस को मैच देखने में काफी सहूलियत होने वाली है।

टीवी और मोबाइल पर कहाँ देखें लाइव मुकाबला?

इस रोमांचक मुकाबले का मजा आप घर बैठे टीवी और मोबाइल दोनों पर ले सकते हैं:

  • टीवी पर: इस सीरीज के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। आप सोनी स्पोर्ट्स 1 और हिंदी कमेंट्री के लिए सोनी स्पोर्ट्स 3 (Sony Sports 3 Hindi) पर मैच का सीधा प्रसारण (Live Telecast) देख सकते हैं। इसके अलावा अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के चैनलों पर भी यह उपलब्ध रहेगा।

  • मोबाइल और ओटीटी: यदि आप सफर में हैं या मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं, तो सोनी लिव (SonyLIV) ऐप और जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

मजबूत स्कोर किया खड़ा

सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जो बिल्कुल सही साबित हुआ। टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 189 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। 

बारिश बना मैच का विलेन

इस पारी के हीरो रहे कप्तान श्रेयस अय्यर, जिन्होंने महज कुछ ही गेंदों में 68 रनों की तूफानी पारी खेलकर इंग्लिश गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थीं। लगा था कि भारत इस मैच को आसानी से अपनी मुट्ठी में कर लेगा, लेकिन तभी मौसम ने विलेन का रोल निभाया। तेज बारिश के कारण मैच को बिना किसी नतीजे के रद्द करना पड़ा और मेजबान इंग्लैंड की टीम को बल्लेबाजी का मौका तक नहीं मिल सका। 

कुछ इस तरह का पैर्टन में उतर सकती है टीम

मैनचेस्टर की पिच और परिस्थितियों को देखते हुए भारतीय टीम मैनेजमेंट युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के बेहतरीन कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकता है। इस मैच के लिए भारत की संभावित एकादश कुछ इस तरह हो सकती है: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती। 

दिलचस्प होगा मैच 

पहले मैच के धुलने के बाद अब दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। देखना दिलचस्प होगा कि मैनचेस्टर का किंग कौन बनता है!
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें