Thursday, 03 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mathura Janmashtami: जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजी मथुरा, जन्मस्थान से निकली भव्य शोभायात्रा Bilaspur Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की हत्या, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Bhilai Online Fraud: पांच आरोपियों के बाद अब राजस्थान से पकड़ा गया एक और आरोपी Chhattisgarh Naxal Operation: नारायणपुर के जंगल में नक्सलियों का डंप बरामद, राइफल-कारतूस समेत विस्फोटक सामग्री जब्त Korba News: सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप Raigarh News: संदिग्ध गांजा तस्करी का शक, पुलिस की घेराबंदी के दौरान कार छोड़ भागे आरोपी Mathura Janmashtami: जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजी मथुरा, जन्मस्थान से निकली भव्य शोभायात्रा Bilaspur Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की हत्या, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Bhilai Online Fraud: पांच आरोपियों के बाद अब राजस्थान से पकड़ा गया एक और आरोपी Chhattisgarh Naxal Operation: नारायणपुर के जंगल में नक्सलियों का डंप बरामद, राइफल-कारतूस समेत विस्फोटक सामग्री जब्त Korba News: सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप Raigarh News: संदिग्ध गांजा तस्करी का शक, पुलिस की घेराबंदी के दौरान कार छोड़ भागे आरोपी
W 𝕏 f
होम केंद्र सरकार India Belgium relations: PM मोदी और बेल्जियम के P…
PM Modi with Belgium Prime Minister Bart De Wever (Image Source: akashvani)
PM Modi with Belgium Prime Minister Bart De Wever (Image Source: akashvani)
केंद्र सरकार

India Belgium relations: PM मोदी और बेल्जियम के PM की मुलाकात, रक्षा से सेमीकंडक्टर तक बढ़ा सहयोग

India Belgium relations: बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर तीन दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस यात्रा के दौरान भारत-बेल्जियम के बीच व्यापार, रक्षा, सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा होगी।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
03 Sep 2026, 03:49 PM
नई दिल्ली
India Belgium relations: नई दिल्ली में भारत और बेल्जियम के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में कई अहम समझौते हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के बीच हुई बातचीत के बाद रक्षा सहयोग पर आशय पत्र के साथ नवीकरणीय ऊर्जा, साइबर अपराध से निपटने और राजनयिक प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार दोपहर नई दिल्ली में बेल्जियम के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के रिश्तों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के अलावा क्षेत्रीय और वैश्विक परिस्थितियों पर भी चर्चा की। 
बैठक के बाद जारी बयान में पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा समय में दुनिया कई तरह की उथल-पुथल और संघर्षों से गुजर रही है। खाद्य, ईंधन और आपूर्ति श्रृंखला समेत अलग-अलग क्षेत्रों में अनिश्चितता का असर देखने को मिल रहा है। इसके बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था अपनी गति बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि पिछली तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही। 

भारत-बेल्जियम संबंध हुए और मजबूत

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की विकास यात्रा अब दुनिया के लिए भरोसे और नए अवसरों का आधार बन रही है। उन्होंने भारत और बेल्जियम के संबंधों को ऐतिहासिक बताते हुए प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बेल्जियम में भारतीय सैनिकों के योगदान और बलिदान को दोनों देशों की साझा स्मृति का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। मोदी ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों, बाजार आधारित अर्थव्यवस्था और दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संपर्क ने भारत और बेल्जियम को स्वाभाविक साझेदार बनाया है। उन्होंने करीब एक दशक पहले अपनी बेल्जियम यात्रा को भी याद किया और कहा कि इस अवधि में द्विपक्षीय साझेदारी का दायरा काफी बढ़ा है। भारत और बेल्जियम के बीच सहयोग अब पारंपरिक क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहा है। दोनों देश रक्षा और स्वच्छ ऊर्जा जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में भी साथ आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि दोनों देशों के बीच जोरावर टैंक जैसे आधुनिक रक्षा उपकरणों को लेकर भी काम किया जा रहा है। 

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में भारत और बेल्जियम दुनिया की बड़ी हरित अमोनिया परियोजनाओं में शामिल एक परियोजना को विकसित करने पर भी काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा और भरोसेमंद आपूर्ति श्रृंखला दोनों देशों की साझा प्राथमिकताओं में शामिल हैं। नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में हुआ नया समझौता सतत विकास के लिए सहयोग को और गति दे सकता है। महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में भी दोनों देशों ने प्रसंस्करण और पुनर्चक्रण से जुड़े सहयोग को बढ़ाने पर सहमति जताई है। वहीं, सेमीकंडक्टर क्षेत्र में बेल्जियम की तकनीकी विशेषज्ञता और भारत की बड़ी उत्पादन क्षमता को एक साथ लाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। इसके तहत बेल्जियम के आईएमईसी संस्थान को भारत के तेजी से विकसित हो रहे सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम से जोड़ने के लिए दोनों देश मिलकर काम करेंगे। 

भारत-बेल्जियम रिश्तों को मिलेगी नई दिशा

बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने गुरुवार सुबह राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। वे तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए हैं। उनके साथ बेल्जियम के रक्षा मंत्री थियो फ्रैंकन भी भारत पहुंचे हैं। पिछले साल फरवरी में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद डी वेवर की यह पहली भारत यात्रा है। अपने दौरे के दौरान वे भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के एक व्यापारिक कार्यक्रम में मुख्य भाषण भी देंगे। यह कार्यक्रम भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के संदर्भ में खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस यात्रा को दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा तथा अन्य साझा हितों वाले क्षेत्रों में सहयोग को नई दिशा देने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें