Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में
W 𝕏 f
होम शिक्षा India Post GDS Recruitment: बिना परीक्षा 10वीं पा…
India Post GDS Recruitment 2026
India Post GDS Recruitment 2026
शिक्षा Featured

India Post GDS Recruitment: बिना परीक्षा 10वीं पास को सरकारी नौकरी का मौका, 23,757 पदों पर भर्ती

India Post GDS Recruitment: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 23,757 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती में 10वीं पास अभ्यर्थियों को बिना लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा। उम्मीदवारों का चयन 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा। भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 31 अगस्त से शुरू होगा, जबकि ऑनलाइन आवेदन 2 सितंबर से किए जा सकेंगे।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
30 Aug 2026, 10:26 AM
नई दिल्ली

India Post GDS Recruitment: डाक विभाग में बिना परीक्षा के सरकारी नौकरी पाने का मौका है। इंडिया पोस्ट ने जुलाई सेशन के लिए ग्रामीण डाक सेवक (GDS) की बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। 23 हजार से ज्यादा पदों के लिए 31 अगस्त से रजिस्ट्रेशन विंडो खुलेगी। इसके बाद 2 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होने के बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के तहत कुल 23,757 रिक्त पद भरे जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही जिस डाक सर्किल से आवेदन किया जा रहा है, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान भी जरूरी है।

18 से 40 साल तक के अभ्यर्थियों को मौका

GDS भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 40 साल निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार को साइकिल चलाना भी आना चाहिए। निर्धारित योग्यता पूरी करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन से पहले तैयार रखें जरूरी डॉक्यूमेंट्स

GDS भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपने जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए वैध ईमेल आईडी और एक्टिव मोबाइल नंबर भी जरूरी होगा। आवेदन के दौरान आधार कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, लेटेस्ट पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और जरूरत के अनुसार जाति प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज मांगे जा सकते हैं।

आरक्षित वर्ग के लिए अलग दस्तावेज जरूरी

SC, ST और OBC उम्मीदवारों को संबंधित जाति प्रमाण पत्र देना होगा। वहीं EWS कैटेगरी के अभ्यर्थियों को वैध EWS सर्टिफिकेट और जरूरत पड़ने पर आय प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को जरूरत के अनुसार मूल निवास प्रमाण पत्र और मेडिकल सर्टिफिकेट भी देना पड़ सकता है। ट्रांसजेंडर कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट भी जरूरी हो सकता है। आवेदन के लिए आमतौर पर बताए गए दस्तावेजों की जरूरत होगी, लेकिन अलग-अलग कैटेगरी या विशेष वर्ग से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से अतिरिक्त दस्तावेज भी मांगे जा सकते हैं।

10वीं के नंबरों से बनेगी मेरिट, परीक्षा नहीं

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से होगा। इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए संबंधित रीजनल कार्यालय में उपस्थित होना होगा। इस दौरान जरूरी दस्तावेजों के साथ डिक्लेरेशन और अंडरटेकिंग भी ले जानी होगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें