Thursday, 06 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
तेज रफ्तार वाहन ने 9 गौवंशों को कुचला, मौके पर मौत बछड़ा गंभीर रूप से घायल रायपुर में तेज रफ्तार का कहर, बच्ची समेत तीन वाहनों को मारी टक्कर रायपुर से बस में ले जाए जा रहे 16 नाबालिगों का दुर्ग के पास रेस्क्यू, ठेकेदार हिरासत में बच्चों की जान से खिलवाड़ : सेजेस स्कूल में बाल-बाल बचे छात्र, 5 दिन बाद जागा बिजली विभाग महासमुंद में KCC घोटाला : 20 से ज्यादा किसानों के खातों में गड़बड़ी, पांच कर्मचारी निलंबित सरपंच पति हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार वाहन ने 9 गौवंशों को कुचला, मौके पर मौत बछड़ा गंभीर रूप से घायल रायपुर में तेज रफ्तार का कहर, बच्ची समेत तीन वाहनों को मारी टक्कर रायपुर से बस में ले जाए जा रहे 16 नाबालिगों का दुर्ग के पास रेस्क्यू, ठेकेदार हिरासत में बच्चों की जान से खिलवाड़ : सेजेस स्कूल में बाल-बाल बचे छात्र, 5 दिन बाद जागा बिजली विभाग महासमुंद में KCC घोटाला : 20 से ज्यादा किसानों के खातों में गड़बड़ी, पांच कर्मचारी निलंबित सरपंच पति हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय भारत के अपने जीपीएस NaVIC को दोबारा पूरी तरह एक्ट…
ISRO NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च मिशन और NavIC सिस्टम
ISRO NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च मिशन और NavIC सिस्टम
राष्ट्रीय

भारत के अपने जीपीएस NaVIC को दोबारा पूरी तरह एक्टिव करने की तैयारी, ISRO जल्द लॉन्च करेगा NVS-03 सैटेलाइट

भारत के स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम NavIC को फिर से पूरी क्षमता में लाने की तैयारी तेज हो गई है। ISRO जल्द ही NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च करेगा, जिसके बाद NVS-04 और NVS-05 भी मिशन में शामिल होंगे। इन उपग्रहों के जरिए NavIC के 7-सैटेलाइट नेटवर्क को पूरा करने का लक्ष्य है।

कीर्तिमान न्यूज
06 Aug 2026, 09:38 AM
नई दिल्ली
भारत का स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम 'NavIC' एक बार फिर पूरी क्षमता के साथ काम करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) जल्द ही अपना नया नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च करने जा रहा है। इसके बाद कतार में NVS-04 और NVS-05 सैटेलाइट भी हैं। संसद के चालू सत्र के दौरान लोकसभा में एक लिखित सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय अंतरिक्ष मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस बात की आधिकारिक जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि NVS सीरीज के इन तीन उपग्रहों के अलावा एक और सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजने का प्लान है। 

समय-सीमा का खुलासा नहीं

इसका मकसद NaVIC के बेस लेयर कॉन्स्टेलेशन (7-सैटेलाइट नेटवर्क) को पूरी तरह पूरा करना है। हालांकि, सरकार ने अभी इन सैटेलाइट्स की सटीक लॉन्चिंग डेट या समय-सीमा का खुलासा नहीं किया है। अंतरिक्ष मंत्री ने बताया कि साल 2025 में रिप्लेसमेंट सैटेलाइट NVS-02 का मिशन असफल हो गया था। उस नाकामी से मिली तकनीकी सीखों के आधार पर इंजीनियरों ने NVS-03 के डिजाइन और सिस्टम में जरूरी सुधार किए हैं। अब यह सैटेलाइट श्रीहरिकोटा से उड़ान भरने के लिए पूरी तरह तैयार है। 

नेविगेशन डेटा देने 4 सैटेलाइट्स की होती है जरूरत

वर्तमान में केवल IRNSS 1-B, IRNSS 1-L और NVS-01 ही अंतरिक्ष में एक्टिव हैं और सेवाएं देने में सक्षम हैं। लेकिन NaVIC सिस्टम को बिना किसी रुकावट के सटीक लोकेशन और नेविगेशन डेटा देने के लिए कम से कम 4 ऐसे सैटेलाइट्स की जरूरत होती है, जिनकी एटॉमिक क्लॉक सही तरीके से काम कर रही हों। सैटेलाइट्स की कमी की वजह से NavIC इस समय अकेले पूरी तरह काम नहीं कर पा रहा है। 

NaVIC के लिए सेकेंड जनरेशन सैटेलाइट्स

नेविगेशन सेवाओं में आई इस मंदी की मुख्य वजह एटॉमिक क्लॉक्स (परमाणु घड़ियों) का खराब होना रहा। मार्च 2026 में IRNSS-1F सैटेलाइट पर लगी आखिरी वर्किंग एटॉमिक क्लॉक ने भी काम करना बंद कर दिया था, जिसके चलते NavIC की सेवाएं काफी हद तक प्रभावित हो गईं। गौरतलब है कि NaVIC के पहली पीढ़ी (First Generation) के सैटेलाइट्स 2013 से 2018 के बीच लॉन्च किए गए थे। लेकिन कुछ ही सालों में IRNSS सीरीज के उपग्रहों में लगी एटॉमिक क्लॉक्स में बार-बार तकनीकी खामियां आने लगीं। इन समस्याओं से निपटने के लिए ISRO ने 'NVS सीरीज' की शुरुआत की, जो NaVIC के लिए सेकेंड जनरेशन सैटेलाइट्स हैं। 

नेविगेशन प्रोजेक्ट को मिलेगी रफ्तार 

ISRO ने मई 2023 में NVS-01 को सफलतापूर्वक उसकी तय कक्षा में स्थापित कर बड़ी कामयाबी हासिल की थी। हालांकि, 2025 में NVS-02 का मिशन पूरा न हो पाने के कारण आगे के लॉन्च (NVS-03, NVS-04 और NVS-05) का शेड्यूल कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। अब NVS-03 की लॉन्चिंग के साथ ही भारत के इस महत्वाकांक्षी नेविगेशन प्रोजेक्ट को एक नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश राजनीति
मनोरंजन
खेल
क्रिकेट
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें