Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम कारोबार इंडिगो का बड़ा ऑफर, 20 हजार लोगों को मिल सकता है …
इंडिगो फ्लाइट ऑफर 2026
इंडिगो फ्लाइट ऑफर 2026
कारोबार

इंडिगो का बड़ा ऑफर, 20 हजार लोगों को मिल सकता है मुफ्त फ्लाइट टिकट

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने अपनी 20वीं वर्षगांठ के मौके पर यात्रियों के लिए खास ऑफर की घोषणा की है। कंपनी अपने “हैप्पी इंडिगो डे” कैंपेन के तहत 20,000 ग्राहकों को मुफ्त घरेलू फ्लाइट टिकट जीतने का मौका दे रही है। इस ऑफर में चुने गए यात्रियों को उनके टिकट का किराया वापस किया जाएगा। इंडिगो वर्तमान में भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 05 Aug 2026, 03:03 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 10:53 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने अपनी 20वीं वर्षगांठ के मौके पर यात्रियों के लिए खास ऑफर की घोषणा की है। कंपनी अपने “हैप्पी इंडिगो डे” कैंपेन के तहत 20,000 ग्राहकों को मुफ्त घरेलू फ्लाइट टिकट जीतने का मौका दे रही है। इस ऑफर में चुने गए यात्रियों को उनके टिकट का किराया वापस किया जाएगा।
इंडिगो वर्तमान में भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है। भारतीय एविएशन मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी करीब 66 फीसदी है। एयरलाइन रोजाना लगभग 2,200 उड़ानों का संचालन करती है। कंपनी के पास 430 से ज्यादा विमानों का बेड़ा है और यह देश के कई घरेलू व अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर सेवाएं देती है।

4 से 6 अगस्त तक बुकिंग करने वालों को मिलेगा मौका

इंडिगो के इस ऑफर का लाभ उन यात्रियों को मिलेगा, जो 4 अगस्त से 6 अगस्त 2026 के बीच घरेलू फ्लाइट टिकट बुक करेंगे। यह ऑफर केवल इंडिगो के आधिकारिक माध्यमों से की गई बुकिंग पर लागू होगा। यात्री कंपनी की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और इंडिगो के AI वर्चुअल असिस्टेंट ‘6Eskai’ के जरिए टिकट बुक करके इस ऑफर में शामिल हो सकते हैं। 

चुने गए यात्रियों को मिलेगा किराए का रिफंड

ऑफर के तहत योग्य यात्रियों को रैंडम चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुना जाएगा। चयनित ग्राहकों को इंडिगो की ओर से ईमेल और WhatsApp मैसेज भेजा जाएगा। इसमें उन्हें एक आसान सवाल का जवाब देना होगा। सही जवाब देने वाले यात्रियों को उनकी फ्लाइट बुकिंग का पूरा किराया वापस कर दिया जाएगा। हालांकि, यह रिफंड राशि प्रति PNR अधिकतम 10,000 रुपये तक होगी। 

इकोनॉमी और IndiGoStretch दोनों बुकिंग पर लागू

यह ऑफर केवल इकोनॉमी क्लास तक सीमित नहीं है, बल्कि IndiGoStretch की बुकिंग पर भी लागू होगा। इसके अलावा घरेलू रूट की वन-वे और रिटर्न दोनों तरह की यात्राओं को इस ऑफर में शामिल किया गया है। 

20 साल पहले शुरू हुई थी इंडिगो की पहली उड़ान

इंडिगो ने अपनी पहली उड़ान 4 अगस्त 2006 को शुरू की थी। कंपनी की पहली फ्लाइट दिल्ली से इंफाल के बीच गुवाहाटी होते हुए संचालित हुई थी। इसके बाद कंपनी ने भारतीय विमानन क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान बनाई और आज यह देश की सबसे बड़ी एयरलाइन बन चुकी है।

कंपनी ने रखी नियम और शर्तें लागू

इंडिगो ने साफ किया है कि यह ऑफर कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध नियमों और शर्तों के अनुसार ही लागू होगा। यात्रियों को टिकट बुक करने से पहले ऑफर से जुड़ी सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें