Wednesday, 29 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
बड़ी उपलब्धि : चार घंटे की जटिल सर्जरी के बाद बदली जिंदगी, बस्तर में पहली बार बदला गया हार्ट वॉल्व स्टील प्लांट हादसा : इंडक्शन फर्नेस की चपेट में आए 4 श्रमिक, 2 की हालत गंभीर शातिर चोरों का कारनामा : दुर्ग में कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4.90 लाख पार, CCTV में संदिग्ध कैद लापरवाही बनी जानलेवा : फिंगेश्वर में बारिश का कहर, सरगी नाला पार करते समय ग्रामीण की मौत मलेरिया की कहर : 35 ग्रामीण मिले पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट PoK में हालात बेकाबू : सेना की गोलीबारी में 30 की मौत, सड़कों पर उतरी जनता ने भारत से मांगी मदद बड़ी उपलब्धि : चार घंटे की जटिल सर्जरी के बाद बदली जिंदगी, बस्तर में पहली बार बदला गया हार्ट वॉल्व स्टील प्लांट हादसा : इंडक्शन फर्नेस की चपेट में आए 4 श्रमिक, 2 की हालत गंभीर शातिर चोरों का कारनामा : दुर्ग में कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4.90 लाख पार, CCTV में संदिग्ध कैद लापरवाही बनी जानलेवा : फिंगेश्वर में बारिश का कहर, सरगी नाला पार करते समय ग्रामीण की मौत मलेरिया की कहर : 35 ग्रामीण मिले पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट PoK में हालात बेकाबू : सेना की गोलीबारी में 30 की मौत, सड़कों पर उतरी जनता ने भारत से मांगी मदद
W 𝕏 f
होम वायरल इंस्टाग्राम रील्स के चक्कर में फंसीं इंफ्लुएंसर श…
RAF जवानों पर रील विवाद
RAF जवानों पर रील विवाद
वायरल

इंस्टाग्राम रील्स के चक्कर में फंसीं इंफ्लुएंसर श्रद्धा सिंह, RAF जवानों की वर्दी पर टिप्पणी को लेकर मचा बवाल

इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर श्रद्धा सिंह की RAF जवानों को लेकर बनाई गई रील सोशल मीडिया पर विवाद का कारण बन गई। आलोचना के बाद उन्होंने वीडियो हटाकर सफाई दी।

कीर्तिमान न्यूज
29 Jul 2026, 03:18 PM
नई दिल्ली
सोशल मीडिया पर 'लाइक्स' और 'व्यूज' के चक्कर में वायरल कंटेंट बनाना कभी-कभी भारी पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर श्रद्धा सिंह के साथ हुआ है। दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान तैनात रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों को लेकर बनाई गई एक रील अब उनके लिए जी का जंजाल बन गई है। लोगों ने इसे सुरक्षा बलों का अपमान बताते हुए श्रद्धा सिंह को निशाने पर ले लिया है। हाल ही में संसद मार्च और विरोध प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली की सड़कों पर नीली वर्दी में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान तैनात थे। इसी दौरान करीब 3.75 लाख फॉलोअर्स वाली इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर श्रद्धा सिंह ने एक रील पोस्ट की। 

वीडियों वायरल होते ही लोगों का गुस्स भड़का

इस रील के बैकग्राउंड में एक चुटीला वायरल ऑडियो चल रहा था, जिसमें "नीला वाला..." और "लाल वाला..." जैसी बातें थीं। जैसे ही ऑडियो में "नीला वाला टॉयलेट के लिए..." बजता है, श्रद्धा सिंह सड़क पर तैनात नीली वर्दी वाले जवानों की ओर इशारा करती हैं। इसके बाद 'लाल वाला' लाइन आते ही वह खुद की तरफ उंगली उठाती हैं। जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, लोगों का गुस्सा भड़क गया। 

होने लगी आलोचना 

सुरक्षा बलों की वर्दी का मजाक उड़ाने और उन्हें शौचालय की नीली बाल्टी/फिनाइल से जोड़ने की इस हरकत की सख्त आलोचना होने लगी। सोशल मीडिया पर जब लानत-मलानत बढ़ने लगी, तो श्रद्धा सिंह ने वीडियो डिलीट कर दिया। हालांकि, तब तक लोग इसका स्क्रीन रिकॉर्डिंग वायरल कर चुके थे। बढ़ते विवाद को देखकर श्रद्धा को अपनी सफाई में सामने आना पड़ा। 

सफाई देते हुए उन्होंने अपनी भड़ास भी निकाली और कहा:

  • मीम पेजों पर आरोप: "मीम पेज मेरे वीडियो को सिर्फ इसलिए फैला रहे हैं क्योंकि उन्हें इसके पैसे मिल रहे हैं।"

  • ट्रोलर्स को जवाब: "मैंने ऐसी कोई इतनी बड़ी गलती नहीं कर दी कि मुझे इतनी गंदी और भद्दी गालियाँ दी जाएँ।"

वीडियों किया डिलीट 

श्रद्धा का कहना है कि उनकी नीयत जवानों का अपमान करने की नहीं थी और उन्हें अपनी भूल का अहसास होते ही उन्होंने 1 घंटे के अंदर वीडियो डिलीट कर दिया था। उनका आरोप है कि मीम पेजों ने इसे गलत संदर्भ (Context) में पेश करके बेवजह तूल दे दिया।

इस मामले पर अब सोशल मीडिया यूज़र्स दो धड़ों में बँट चुके हैं:

  1. पहला पक्ष (आलोचक): इनका स्पष्ट मानना है कि देश की सुरक्षा में तैनात जवानों की वर्दी और उनके सम्मान के साथ इस तरह का सतही खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

  2. दूसरा पक्ष (समर्थक/तटस्थ): कुछ लोगों का तर्क है कि यह सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाई गई एक रील थी। जब उन्होंने वीडियो हटाकर माफी जैसी बात कह दी है, तो अब ट्रोलिंग और भद्दे कमेंट्स बंद होने चाहिए।

मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी

फिलहाल, श्रद्धा सिंह की सफाई के बाद भी यह मामला ठंडा पड़ता नहीं दिख रहा है। यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि 'ट्रेंडिंग ऑडियो' पर रील बनाते समय कंटेंट क्रिएटर्स को संवेदनशीलता और सार्वजनिक मर्यादा का ध्यान रखना कितना ज़रूरी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें