Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद निरीक्षण : 134 प्रकार की जांच और डिजिटल रिपोर्ट स…
महासमुंद अटल आरोग्य लैब का निरीक्षण
महासमुंद अटल आरोग्य लैब का निरीक्षण
महासमुंद

निरीक्षण : 134 प्रकार की जांच और डिजिटल रिपोर्ट सुविधा, अटल आरोग्य लैब बना मरीजों के लिए सहारा

महासमुंद जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब का चंद्रहास चंद्राकर ने निरीक्षण किया। लैब में 134 प्रकार की जांच सुविधाएं और डिजिटल रिपोर्ट प्रणाली के जरिए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।

प्रकाशित: 20 Jul 2026, 07:49 AM · अपडेट: 24 Jul 2026, 09:53 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जिला अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज महासमुन्द में संचालित अटल आरोग्य लैब का निरीक्षण छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने किया। इस दौरान लैब इंचार्ज भागवत चन्द्राकर से रक्त परीक्षण मशीनों की जानकारी ली गई जिसमे बताया गया अटल आरोग्य लैब में आधुनिक एवं अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से मरीजों के लिए 134 प्रकार की पैथोलॉजी जांचों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। लैब में CBC, Biochemistry, Immunoassay, HbA1c, Electrolytes, Coagulation, ESR, Urine Analyzer एवं Urine Microscopic सहित विभिन्न प्रकार की जांचें उच्च गुणवत्ता के साथ की जा रही हैं।

अब व्हाट्सएप पर मिलेगी रिपोर्ट 

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित इस लैब में जांच प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है। जांच पूर्ण होने के बाद मरीजों की रिपोर्ट सीधे उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही मरीज अपनी जांच रिपोर्ट व्हाट्सएप के माध्यम से भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उन्हें रिपोर्ट लेने के लिए बार-बार अस्पताल आने की आवश्यकता नहीं पड़ती। यह सुविधा समय की बचत करने के साथ-साथ मरीजों को त्वरित एवं सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है।

आरोग्य लैब दे रहा नागरिकों को बेहतर सेवाएं 

अटल आरोग्य लैब जिला समन्वयक भोगदत्त वर्मा ने बताया कि इन आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से मरीजों को कम समय में सटीक, विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण जांच रिपोर्ट उपलब्ध हो रही है, जिससे चिकित्सकों को समय पर उचित उपचार शुरू करने में सहायता मिल रही है। अटल आरोग्य लैब की यह पहल जिले के नागरिकों को बेहतर, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अस्पताल अधीक्षक से भेंटकर की चर्चा 

इस अवसर पर चंद्राकर ने अस्पताल अधीक्षक डॉ बसंत माहेश्वरी से भेंटकर सभी मरीजो का गुणवत्तापूर्ण इलाज हो इस पर चर्चा किये इस दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमन वर्मा, निगम अध्यक्ष प्रतिनिधि नंदू जलक्षत्री, डॉ सोनल चन्द्राकर, सहित लैब प्रबंधन समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें