Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग निरीक्षण : ग्राम गनौद में लाभार्थियों से मिले मंत…
गुरु खुशवंत साहेब का औचक निरीक्षण
गुरु खुशवंत साहेब का औचक निरीक्षण
रायपुर संभाग

निरीक्षण : ग्राम गनौद में लाभार्थियों से मिले मंत्री, सरकार की योजनाओं पर जताया भरोसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के 12 वर्ष पूरे होने पर अटल नगर मंडल नवा रायपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने स्कूलों, महाविद्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।

प्रकाशित: 18 Jun 2026, 01:56 PM · अपडेट: 18 Jun 2026, 03:42 PM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण' के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अटल नगर मंडल नवा रायपुर द्वारा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने क्षेत्र का सघन दौरा किया। अपनी चिरपरिचित शैली में दहाड़ते हुए मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार का एकमात्र संकल्प समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है और इस मार्ग में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
​दौरे की शुरुआत में गुरु खुशवंत साहेब शासकीय हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी स्कूल राखी और शासकीय महाविद्यालय नवागांव पहुंचे, जहां उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनमें नया जोश भरा। 

चिकित्सा सुविधाओं पर चर्चा 

युवाओं को प्रेरित करते हुए मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का युवा सिर्फ कल का भविष्य नहीं, बल्कि आज के बदलते भारत का सबसे मजबूत स्तंभ है। उन्होंने साफ किया कि सरकार युवाओं को शिक्षा, तकनीक और कौशल के हर वो अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने छात्रों से मन लगाकर पढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि उनके सपनों को उड़ान देने की जिम्मेदारी सरकार की है। ​इसके पश्चात मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राखी का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्थाओं, जीवन रक्षक दवाइयों की उपलब्धता और डॉक्टरों की उपस्थिति के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। 

बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद

मंत्री ने दो टूक शब्दों में कड़े निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाले हर गरीब और जरूरतमंद मरीज को बेहतर से बेहतर इलाज मिलना चाहिए और स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।​ दौरे के अगले चरण में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब अटल नगर मंडल के पदाधिकारियों के साथ ग्राम गनौद पहुंचे। यहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों और महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उनका कुशलक्षेम जाना। 

योजनाओं का सीधा लाभ 

जनता के बीच अपनी बात रखते हुए उन्होंने हुंकार भरी कि मोदी की गारंटी यानी हर गारंटी के पूरा होने की गारंटी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार ने गरीबों को पक्का मकान और माताओं -बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन जैसी क्रांतिकारी योजनाएं धरातल पर उतारी हैं। आज सरकार की हर जनकल्याणकारी योजना का लाभ सीधे जनता के बैंक खातों तक बिना किसी बिचौलिए के पहुंच रहा है, और यही असली सुशासन की परिभाषा है।​ 

ये रहे उपस्थित 

कार्यक्रम के दौरान भाजपा संगठन के प्रमुख पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मुस्तैद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष टेशवन बघेल, महामंत्री मनोज यादव, कौशल तारक, उपाध्यक्ष प्रमोद दुबे, सरपंच भारती रात्रे, सरपंच दुलेश गिलहरे, घनश्याम साहू, सुनील डहरिया, अशोक साहू, गैंदलाल, अंजू जैन, मंजू नेताम सहित भारी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक एवं सजग कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अटल नगर मंडल नवा रायपुर के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम सुशासन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में बेहद सफल रहा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें