Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग निवेश घोटाला : गोल्ड ETF और शेयर ट्रेडिंग के नाम …
कोर्ट पहुंचा था आरोपी
कोर्ट पहुंचा था आरोपी
दुर्ग

निवेश घोटाला : गोल्ड ETF और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, भिलाई में निवेशकों का फूटा गुस्सा

भिलाई में शेयर ट्रेडिंग और गोल्ड ETF में निवेश के नाम पर बड़े ठगी मामले का खुलासा हुआ है। एरिना कैपिटल पर छत्तीसगढ़ के 1000 से 1500 लोगों से करीब 1000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। निवेशकों ने मुख्य आरोपी योगेश साहू को कोर्ट परिसर से पकड़कर पुलिस के हवाले किया। सुपेला पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक लेन-देन और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 09 Jul 2026, 03:33 PM · अपडेट: 15 Sep 2026, 04:15 AM
भिलाई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भिलाई में शेयर ट्रेडिंग और गोल्ड ETF में निवेश के नाम पर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एरिना कैपिटल कंपनी के जरिए छत्तीसगढ़ के करीब 1000 से 1500 लोगों से निवेश के नाम पर लगभग 1000 करोड़ रुपए की ठगी की गई। मामले में कई निवेशकों ने पुलिस से शिकायत की है, जिसके बाद सुपेला थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
इस मामले में निवेशकों ने बुधवार को मुख्य आरोपी योगेश साहू को कोर्ट परिसर से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने वकील के साथ कोर्ट पहुंचा था, जिसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में निवेशक वहां पहुंच गए। बाद में उसे कोतवाली ले जाया गया, जहां से सुपेला थाना क्षेत्र का मामला होने के कारण पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।कायतकर्ता और रिटायर्ड बीएसपी कर्मचारी राजू नामदेव ने सुपेला थाना प्रभारी को दी शिकायत में बताया कि कंपनी से जुड़े लोगों ने निवेशकों को हर महीने 10 प्रतिशत तक मुनाफा देने और कम समय में रकम दोगुनी करने का लालच दिया था।

निवेश योजना दिखाकर जीता भरोसा

आरोपियों का कार्यालय सुपेला के स्मृति नगर क्षेत्र में संचालित होने की बात कही गई है। राजू नामदेव के अनुसार, वर्ष 2025 में उनकी मुलाकात योगेश साहू और राजेंद्र साहू से हुई थी। दोनों ने शेयर ट्रेडिंग और निवेश की ऐसी योजना बताई, जिसमें कम समय में अधिक रिटर्न मिलने का दावा किया गया। विश्वास जीतने के लिए कुछ निवेशकों के मुनाफे के स्टेटमेंट भी दिखाए गए। इसके बाद उन्होंने 21 मार्च 2025 को अपने बैंक खाते से 15 लाख रुपए योग अकाउंटिंग एंड फाइनेंशियल सर्विस के खाते में ट्रांसफर किए। शुरुआत में कुछ समय तक सब कुछ सामान्य चलता रहा, लेकिन पिछले करीब 9 से 10 महीनों से न तो मुनाफा मिला और न ही मूल राशि वापस की गई।

कई लोगों से करोड़ों रुपए लेने का आरोप

शिकायतकर्ता का कहना है कि कई बार संपर्क करने के बाद भी उन्हें केवल आश्वासन दिया जाता रहा। शिकायत में बताया गया है कि इस निवेश योजना में कई अन्य लोगों ने भी बड़ी रकम लगाई थी। आरोप है कि शदाब सिद्दीकी से 1.61 करोड़ रुपए, इन्द्रेश कुमार बांगरे से 1.12 करोड़ रुपए, विद्यानंद चंद्र दत्ता और अंकित दत्ता से 23 लाख रुपए तथा अरुण कुमार और प्रज्ञा दुबे से 63 लाख रुपए निवेश के नाम पर लिए गए। इसके अलावा भी कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की शिकायतें सामने आ रही हैं। 
पुलिस के अनुसार, आने वाले समय में अन्य पीड़ित भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आरोपी और सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज सुपेला पुलिस ने एरिना कैपिटल के संचालक योगेश साहू सहित मेघा साहू, गोविंद साहू, राजेंद्र साहू, पद्मा साहू, लोमश साहू, ज्ञानप्रकाश साहू और अन्य सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि योगेश साहू के खिलाफ पहले भी सुपेला और स्मृति नगर थाने में मामले दर्ज हो चुके हैं।

दूसरे शिकायतकर्ता ने भी लगाए गंभीर आरोप

दोनों मामलों में उसे जमानत मिल चुकी थी। इस मामले में शिकायतकर्ता विवेक सिंह ने भी पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात आरोपियों से एक रेस्टोरेंट में हुई थी, जहां उन्हें गोल्ड ETF और शेयर ट्रेडिंग में निवेश का प्लान बताया गया। विवेक सिंह के अनुसार, उन्हें हर महीने 10 प्रतिशत तक लाभ और कुछ समय में रकम दोगुनी होने का भरोसा दिलाया गया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने और उनके पिता ने अलग-अलग समय पर करीब 46 लाख रुपए निवेश किए, जबकि खुद करीब 74 लाख रुपए ट्रांसफर किए। परिचितों के जरिए उनका कुल निवेश करीब डेढ़ करोड़ रुपए तक पहुंच गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

उन्होंने दावा किया कि इस योजना में पूरे छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और ठगी की रकम 1000 करोड़ रुपए से अधिक हो सकती है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की गहन जांच कर निवेशकों की रकम वापस दिलाने की मांग की है। फिलहाल सुपेला पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 पुलिस बैंक खातों के लेन-देन, निवेश से जुड़े दस्तावेज और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस कथित निवेश योजना से कितने लोग प्रभावित हुए हैं और कुल कितनी राशि का लेन-देन हुआ है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें