Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम खेल IPL 2026: ‘हिटमैन’ Rohit Sharma ने प्रैक्टिस कैंप…
Rohit Sharma
Rohit Sharma
खेल

IPL 2026: ‘हिटमैन’ Rohit Sharma ने प्रैक्टिस कैंप में मचाया धमाल, छठे खिताब पर Mumbai Indians की नजर

IPL 2026 से पहले Rohit Sharma ने Mumbai Indians के प्रैक्टिस कैंप में शानदार शुरुआत की। टीम छठे खिताब के लक्ष्य के साथ तैयारी में जुटी।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 17 Mar 2026, 01:24 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:29 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और Mumbai Indians के दिग्गज बल्लेबाज़ Rohit Sharma ने IPL 2026 से पहले टीम के प्रैक्टिस कैंप में शामिल होकर फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित पहले ही IPL में 6 खिताब जीत चुके हैं, जिनमें एक Deccan Chargers के साथ और पांच बार मुंबई इंडियंस को कप्तान के रूप में चैंपियन बनाते हुए हासिल किए गए हैं।

रोहित शर्मा IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। उन्होंने 2011 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया और 2013 में टीम की कप्तानी संभाली। कप्तान बनते ही उन्होंने पहले ही सीजन में टीम को खिताब दिलाया और 2024 तक 11 साल तक टीम का नेतृत्व किया। इसके बाद 2024 में उन्हें Hardik Pandya ने कप्तानी में रिप्लेस किया।

IPL 2026 से पहले रोहित ने जोरदार तैयारी शुरू कर दी है। वह मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं और IPL में 6000 से अधिक रन बनाने वाले टॉप-4 बल्लेबाज़ों में शामिल हैं। 2013 सीजन में उन्होंने 538 रन बनाकर टीम को चैंपियन बनाया था।

इसके अलावा 2015 के फाइनल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को Chennai Super Kings के खिलाफ जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी जीता। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2017, 2019 और 2020 में भी ट्रॉफी अपने नाम की।

सोमवार को मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक तौर पर प्री-सीजन ट्रेनिंग की शुरुआत की। इस दौरान टीम के मुख्य कोच Mahela Jayawardene ने सेशन का नेतृत्व किया। उनके साथ गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे और Lasith Malinga, फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिंसन और सपोर्ट स्टाफ भी मौजूद रहे।

जयवर्धने ने कहा कि प्री-सीजन का पहला दिन हमेशा खास होता है, क्योंकि इससे पूरे सीजन की दिशा तय होती है। उन्होंने बताया कि टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ नए चेहरों का भी अच्छा मिश्रण है, जो टीम को मजबूत बनाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि टीम का लक्ष्य शुरुआत से ही मजबूत तैयारी करना है और हर खिलाड़ी को यह समझना जरूरी है कि टीम के लिए कैसे प्रदर्शन करना है।

आने वाले दिनों में बाकी खिलाड़ी भी कैंप से जुड़ेंगे। IPL 2026 से पहले टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है।

अगर पिछले सीजन की बात करें, तो IPL 2025 में रोहित शर्मा को कई बार इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया गया। शुरुआत में वह लय में नजर नहीं आए, लेकिन बाद में उन्होंने शानदार वापसी की। उन्होंने लगातार दो अर्धशतक लगाए और 15 मैचों में अहम योगदान देकर टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाने में मदद की।

अब IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की नजर रिकॉर्ड छठे खिताब पर टिकी हुई है, और रोहित शर्मा की फॉर्म टीम के लिए बेहद अहम साबित हो सकती है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें