Sunday, 12 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
हादसा : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुजुर्ग साइकिल सवार को कुचला, मौके पर ही मौत न्यायिक हिरासत : मानसिक प्रताड़ना केस में मुख्य आरोपी शिकंजे में, जांच में जुटी पुलिस ऐलान : भारत में बुलेट ट्रेन कब चलेगी? रेल मंत्री ने दी खुशखबरी बड़ी लापरवाही : मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़! नशे में ड्यूटी कर रहा था जिला अस्पताल का ड्रेसर कोविड ने फिर बढ़ाई टेंशन : आंध्र प्रदेश में कोविड के 8 सक्रिय मामले, 2 मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हादसा : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुजुर्ग साइकिल सवार को कुचला, मौके पर ही मौत न्यायिक हिरासत : मानसिक प्रताड़ना केस में मुख्य आरोपी शिकंजे में, जांच में जुटी पुलिस ऐलान : भारत में बुलेट ट्रेन कब चलेगी? रेल मंत्री ने दी खुशखबरी बड़ी लापरवाही : मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़! नशे में ड्यूटी कर रहा था जिला अस्पताल का ड्रेसर कोविड ने फिर बढ़ाई टेंशन : आंध्र प्रदेश में कोविड के 8 सक्रिय मामले, 2 मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
W 𝕏 f
होम शेयर बाजार IPO की दस्तक : SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी…
IPO निवेश और शेयर बाजार ग्रोथ
IPO निवेश और शेयर बाजार ग्रोथ
शेयर बाजार

IPO की दस्तक : SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़ 

अगले हफ्ते शेयर बाजार में तीन नए IPO खुलने जा रहे हैं, जिनसे कंपनियां करीब ₹11,980 करोड़ जुटाने की योजना बना रही हैं। इनमें SBI Funds Management का ₹11,693 करोड़ का इश्यू सबसे बड़ा होगा, जबकि Alpine Textiles World और Millworks Technologies भी निवेशकों के लिए बाजार में उतरेंगी। तीनों IPO के लिए बोली प्रक्रिया 14 से 16 जुलाई तक चले

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
12 Jul 2026, 05:36 PM
नई दिल्ली

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए आने वाला हफ्ता काफी अहम रहने वाला है। देश के प्राइमरी मार्केट में तीन नई कंपनियां अपना आईपीओ लॉन्च करने जा रही हैं। इन इश्यू के जरिए कंपनियां कुल करीब 11,980 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं। इनमें दो कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं, जबकि एक कंपनी SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होगी। 

इन तीनों आईपीओ में सबसे ज्यादा चर्चा SBI Funds Management के पब्लिक इश्यू को लेकर है। कंपनी ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए करीब 11,693 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इसके अलावा Alpine Textiles World और Millworks Technologies भी निवेशकों के लिए आईपीओ लेकर आ रही हैं।

14 जुलाई से शुरू होगी IPO में बोली

तीनों कंपनियों के आईपीओ के लिए सब्सक्रिप्शन प्रक्रिया 14 जुलाई से शुरू होगी। निवेशक इन इश्यू में 16 जुलाई तक बोली लगा सकेंगे। बाजार में खासतौर पर SBI Funds Management के बड़े आईपीओ को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है। 

SBI Funds IPO के GMP पर नजर

SBI Funds Management के आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। बाजार में कंपनी का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 20 फीसदी के आसपास बताया जा रहा है। हालांकि, GMP सिर्फ बाजार की धारणा को दर्शाता है और इससे शेयर की लिस्टिंग तय नहीं होती।

Alpine Textiles आएगा ₹126 करोड़ का IPO

मेनबोर्ड सेगमेंट का दूसरा आईपीओ Alpine Textiles World का होगा। टेक्सटाइल प्रोसेसिंग से जुड़ी यह कंपनी 14 जुलाई को अपना इश्यू खोलेगी, जबकि 16 जुलाई को सब्सक्रिप्शन बंद होगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए 100 रुपये से 105 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इसका लॉट साइज 142 शेयरों का है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से रिटेल निवेशकों को एक लॉट के लिए करीब 14,910 रुपये लगाने होंगे। 

Alpine Textiles World पूरी तरह फ्रेश इश्यू लाएगी

Alpine Textiles World का आईपीओ करीब 126.25 करोड़ रुपये का होगा। यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा, जिसमें कंपनी 1.20 करोड़ नए शेयर जारी करेगी। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 21 जुलाई को BSE और NSE पर होने की उम्मीद है।

Millworks Technologies SME प्लेटफॉर्म  

तीसरी कंपनी Millworks Technologies अपना आईपीओ SME प्लेटफॉर्म पर लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसके लिए 315 रुपये से 331 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

इस इश्यू के जरिए कंपनी करीब 160.34 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी।

Millworks Technologies के GMP पर नजर

Millworks Technologies के आईपीओ को लेकर भी अनलिस्टेड मार्केट में अच्छी मांग देखने को मिल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी का ग्रे मार्केट प्रीमियम 100 फीसदी से ज्यादा बताया जा रहा है। हालांकि निवेशकों को केवल GMP के आधार पर निवेश का फैसला नहीं लेना चाहिए। 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें