Wednesday, 16 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Jabalpur Crime News: 12वीं की छात्रा को बहला-फुसल…
Jabalpur crime investigation by police(Image Source: Keertiman Media)
Jabalpur crime investigation by police(Image Source: Keertiman Media)
राष्ट्रीय

Jabalpur Crime News: 12वीं की छात्रा को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, शोषण के आरोप में गिरफ्तार

Jabalpur Crime News: 12वीं की छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने और शोषण के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
15 Sep 2026, 04:01 PM
मध्यप्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Jabalpur Crime News: अधारताल थाना क्षेत्र में  एक गंभीर मामला सामने आया है। 12वीं कक्षा की छात्रा को बहला-फुसलाकर अगवा करने और उसके साथ दैहिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने छात्रा को अपने साथ ले जाकर किराए के मकान में रखा और खुद को उसका पति बताकर रहने लगा। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की पहचान पड़ोस में रहने वाले युवक से हुई थी। 

हरियाणा ले जाकर भी शोषण का आरोप

आरोप है कि युवक छात्रा को घूमने का बहाना बनाकर सुहागी क्षेत्र ले गया, जहां उसने किराए का मकान लिया और छात्रा को पत्नी की तरह रखने लगा। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ गलत हरकतें कीं। हरियाणा ले जाकर भी की प्रताड़ना पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी छात्रा को बाद में हरियाणा भी ले गया। वहां भी उसके साथ मारपीट और शोषण किए जाने का आरोप है। 

मां की मदद से छात्रा लौटी जबलपुर

लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने फोन के जरिए अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। बेटी की बात सुनने के बाद मां हरियाणा पहुंचीं और उसे सुरक्षित वापस जबलपुर लेकर आईं। इसके बाद आरोपी की धमकियों और लगातार परेशान किए जाने से तंग आकर परिजनों ने अधारताल थाने में शिकायत दर्ज कराई। 

शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार अधारताल थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि आरोपी पर छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने और शोषण करने के आरोप हैं। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस सभी तथ्यों की पड़ताल कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें