Thursday, 04 Jun 2026 भारत
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना जागरूकता : धूम्रपान निषेध दिवस पर छात्र-छात्राओं …
धूम्रपान निषेध दिवस पर रैली
धूम्रपान निषेध दिवस पर रैली
सरकारी सूचना

जागरूकता : धूम्रपान निषेध दिवस पर छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली, चित्रकला प्रतियोगिता में दिखी रचनात्मकता

महासमुंद में अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग, शासकीय जी.एन.एम. महाविद्यालय एवं शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के तहत सेमीनार, नशामुक्ति रैली, चित्रकला प्रतियोगिता एवं शपथ ग्रहण जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
02 Jun 2026, 12:32 PM
महासमुंद

तंबाकू एवं तंबाकू से निर्मित विभिन्न उत्पादों के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 31 मई को अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में समाज कल्याण विभाग, शासकीय जी.एन.एम. महाविद्यालय महासमुंद एवं नशामुक्ति के क्षेत्र में कार्यरत स्वैच्छिक संस्था शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्थान, एकीकृत पुनर्वास केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत नशामुक्त भारत अभियान पर केन्द्रित सेमीनार, नशामुक्ति रैली, चित्रकला प्रतियोगिता तथा जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। सेमीनार में नशामुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों, कैंसर सहित विभिन्न गंभीर बीमारियों के जोखिम तथा नशामुक्त जीवन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यार्थियों की रचनात्मकता का प्रदर्शन

इस अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में शासकीय जी.एन.एम. महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने धूम्रपान निषेध एवं नशामुक्त भारत विषय पर आकर्षक एवं संदेशपरक चित्रों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का प्रभावी संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर जनजागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली के दौरान तंबाकू निषेध संबंधी नारों एवं संदेशों के माध्यम से लोगों को धूम्रपान छोड़ने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन शपथ भी ली।

विभिन्न स्तरों पर आयोजित गतिविधियां

इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शासकीय जी.एन.एम. महाविद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं तथा शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्थान, एकीकृत पुनर्वास केन्द्र के अध्यक्ष एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अलावा जिले के सभी जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों, नशामुक्ति रैलियों तथा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन शपथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
सरकारी सूचना विदेश राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
ग्लैमर
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें