Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार जनदर्शन : फीस वसूली से लेकर सड़क-पेंशन तक के मुद्…
महासमुंद कलेक्ट्रेट जनदर्शन बैठक
महासमुंद कलेक्ट्रेट जनदर्शन बैठक
राज्य सरकार

जनदर्शन : फीस वसूली से लेकर सड़क-पेंशन तक के मुद्दे, कलेक्टर ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

महासमुंद कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, बिजली और पेंशन सहित विभिन्न मुद्दों से जुड़े 56 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को सभी आवेदनों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 Jul 2026, 08:58 AM · अपडेट: 10 Sep 2026, 12:50 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन में राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों पर कुल 56 आवेदन प्राप्त हुए।
कलेक्टर लंगेह ने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण कर आम नागरिकों को राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

अधिक फीस वसूली की शिकायत, जांच के निर्देश

जनदर्शन में खैरखुर्द के ग्रामीणों ने गांव के शासकीय हाई स्कूल में निर्धारित शुल्क से अधिक फीस लेने की शिकायत की। जिस पर कलेक्टर विनय लंगेह ने तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच के लिए कहा। इसी तरह पिथौरा विकासखंड के ग्राम नवागांव कला की धनेश्वरी पटेल ने अपनी छोटी दुकान को बढ़ाने स्वरोजगार ऋण के संबंध में आवेदन दिया। वहीं ग्राम रुमेकेल के मनोज महानंद ने अपनी माता के उपचार के लिए संजीवनी सहायता राशि का आवेदन दिया। जिस पर कलेक्टर लंगेह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवेदन के संबंध में कार्रवाई करने को कहा।

भोरिंग-अछोला मार्ग सुधार की मांग

ग्राम पंचायत भोरिंग के ग्रामीणों ने भोरिंग से अछोला मार्ग में सुधार के आवेदन किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, नामान्तरण, भूमि अतिक्रमण, पेंशन सहित अन्य मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें