Wednesday, 10 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना जनदर्शन : ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, कलेक्टर ने …
जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनते कलेक्टर
जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनते कलेक्टर
सरकारी सूचना

जनदर्शन : ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, कलेक्टर ने अधिकारियों को किया निर्देशित

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिलेवासियों की समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में कुल 77 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें पाइपलाइन निर्माण, नामांतरण, बंदोबस्त त्रुटि सुधार, फाइनेंस कंपनी की शिकायत, विद्युत पोल हटाने, निस्तारी तालाब संरक्षण, पीएम किसान सम्मान निधि, अतिक्रमण और लंबित भुगतान से जुड़े मामले शामिल रहे।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
10 Jun 2026, 01:01 PM
महासमुंद

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर लंगेह ने अधिकारियों से कहा कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सभी विभागों से संबंधित आवेदन संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में प्राप्त हुए 77 आवेदन

जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान कुल 77 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें पेयजल, राजस्व, विद्युत, किसान हित, अतिक्रमण और भुगतान संबंधी विभिन्न समस्याएं शामिल रहीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। ग्राम खल्लारी के धीरज गुप्ता ने अधूरी पाइपलाइन का कार्य पूरा कराने की मांग की। ग्राम शेर के हुमन ध्रुव ने बंदोबस्त में हुई त्रुटि के सुधार के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं ग्राम खुसरूपाली के सदाराम साहू ने नामांतरण संबंधी समस्या से अवगत कराया।

फाइनेंस कंपनी की मनमानी 

ग्राम पिपलीपानी के वीरेंद्र तांडी ने फाइनेंस कंपनी की मनमानी की शिकायत दर्ज कराई। वहीं घुंचापाली के कृष्ण कुमार चंद्राकर ने विद्युत पोल हटवाने के संबंध में आवेदन सौंपा।

ग्राम जोगीडीपा के ग्रामीणों ने निस्तारी तालाब को पटवाने की कार्रवाई रोकने की मांग करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया।

ग्रामीणों ने तालाब के संरक्षण एवं सार्वजनिक उपयोग को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

पीएम किसान, अतिक्रमण 

जनदर्शन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, अवैध अतिक्रमण, लंबित राशि भुगतान सहित अन्य विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी मामलों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर रवि साहू सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे और जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें