Sunday, 23 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
सियाराम गैस एजेंसी में मिली अनियमितताएं, खाद्य विभाग ने 471 सिलेंडर किए जब्त राजधानी में खाकी बेखौफ बदमाशों के निशाने पर, दिल्ली के मुकुंदपुर में पुलिसकर्मियों पर ईंट-डंडों से हमला, आंखों में झोंकी मिर्च रायगढ़ में गांजा तस्करी का खुलासा, ओडिशा से लखनऊ जा रहे यूपी के दो आरोपी 4.108 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कड़ाके की बारिश, गूंजते नगाड़े और 1600 खाली पदों की लड़ाई, डिप्टी सीएम दफ्तर के बाहर अड़े पुलिस भर्ती अभ्यर्थी जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाया तार में करंट, दो गायों की मौत, आरोपी गिरफ्तार खैरागढ़ के एडवर्ड पार्क मामले में प्रशासनिक आदेशों की उड़ रही धज्जियां, नोटिस के बाद भी डीपीसी लेवल तक पहुंचा अवैध निर्माण सियाराम गैस एजेंसी में मिली अनियमितताएं, खाद्य विभाग ने 471 सिलेंडर किए जब्त राजधानी में खाकी बेखौफ बदमाशों के निशाने पर, दिल्ली के मुकुंदपुर में पुलिसकर्मियों पर ईंट-डंडों से हमला, आंखों में झोंकी मिर्च रायगढ़ में गांजा तस्करी का खुलासा, ओडिशा से लखनऊ जा रहे यूपी के दो आरोपी 4.108 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कड़ाके की बारिश, गूंजते नगाड़े और 1600 खाली पदों की लड़ाई, डिप्टी सीएम दफ्तर के बाहर अड़े पुलिस भर्ती अभ्यर्थी जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाया तार में करंट, दो गायों की मौत, आरोपी गिरफ्तार खैरागढ़ के एडवर्ड पार्क मामले में प्रशासनिक आदेशों की उड़ रही धज्जियां, नोटिस के बाद भी डीपीसी लेवल तक पहुंचा अवैध निर्माण
W 𝕏 f
होम रायगढ़ जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाया तार में करंट, द…
शिकार मामले में आरोपी गिरफ्तार
शिकार मामले में आरोपी गिरफ्तार
🔴 BREAKING रायगढ़

जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाया तार में करंट, दो गायों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ के छोटे हरदी वन क्षेत्र में जंगली सुअर के शिकार के लिए 11 केवी हाईटेंशन लाइन से हुकिंग कर जीआई तार बिछाया गया था। करंट की चपेट में आने से दो पालतू गायों की मौत हो गई। वन विभाग ने जांच के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

कीर्तिमान रिपोर्ट यशोदा साहू
23 Aug 2026, 01:14 PM
रायगढ़
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वन्यजीव के शिकार के लिए बिजली के हाईटेंशन तार से हुकिंग कर वन क्षेत्र में करंट प्रवाहित जीआई तार बिछाने का मामला सामने आया है। इस तार की चपेट में आने से दो पालतू गायों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला रेंगालपाली सर्किल के छोटे हरदी वन क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 1026 ओए का है। वन विभाग को सूचना मिली थी कि जंगली सुअर का शिकार करने के उद्देश्य से 11 केवी हाईटेंशन लाइन से जीआई तार जोड़कर जंगल में करंट प्रवाहित किया गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। तलाशी के दौरान मौके से जीआई तार बरामद किया गया। जांच में पता चला कि इसी तार की चपेट में आने से दो पालतू गायों की करंट लगने से मौत हुई थी।

चार संदिग्धों से की गई पूछताछ

घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। इस दौरान गौरांग गुप्ता (34), कृष्ण यादव, कुश कुमार सांवरा और उमेश गुप्ता, सभी निवासी छोटे हरदी, संदेह के दायरे में आए। वन अमले ने शनिवार को चारों के घर दबिश देकर उन्हें पूछताछ के लिए वन परिक्षेत्र कार्यालय लाया। पूछताछ के दौरान उमेश, कृष्ण और कुश कुमार ने बताया कि गौरांग ने वन्यप्राणी के शिकार के लिए 11 केवी बिजली लाइन से जीआई तार की हुकिंग कर उसे जंगल में बिछाया था। इसके बाद वन विभाग ने गौरांग से अलग से पूछताछ की। विभाग के अनुसार, पूछताछ में उसने वन्यजीव के शिकार के लिए करंट प्रवाहित तार लगाने की बात स्वीकार की।

वन अपराध की जानकारी देने की अपील

वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत धारा 9, 39, 50, 51 और 52 में कार्रवाई करते हुए गौरांग को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया। रायगढ़ वन परिक्षेत्र अधिकारी संजय लकड़ा ने बताया कि सूचना मिलते ही वन अमले ने कार्रवाई शुरू की थी। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा वन्यजीव के शिकार के लिए करंट प्रवाहित तार लगाने की बात स्वीकार की गई है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगल में वन्यजीवों के शिकार या किसी अन्य वन अपराध से जुड़ी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल विभाग को सूचित करें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें