Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Crime News: बैंक से पैसे निकालते ही वारदात, सूरजपुर में व्यक्ति से 2 लाख रुपये छीनकर फरार हुए आरोपी Janjgir-Champa News: तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आए 6 लोग, तीन की मौत Job Fraud Case: सरगुजा में नौकरी लगाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार Garhwa News: पनघटवा डैम में नहाने गए चार युवक डूबे, एक की तलाश जारी Bhopal Fake Passport Case: दलाल नसीम का नया कबूलनामा, ग्वालियर-बैतूल तक फैले तार CG Crime News: व्यापारिक कंपनी में निवेश के नाम पर शिक्षिका से 55 लाख की ठगी, स्काउट-गाइड अधिकारी समेत 5 पर FIR CG Crime News: बैंक से पैसे निकालते ही वारदात, सूरजपुर में व्यक्ति से 2 लाख रुपये छीनकर फरार हुए आरोपी Janjgir-Champa News: तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आए 6 लोग, तीन की मौत Job Fraud Case: सरगुजा में नौकरी लगाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार Garhwa News: पनघटवा डैम में नहाने गए चार युवक डूबे, एक की तलाश जारी Bhopal Fake Passport Case: दलाल नसीम का नया कबूलनामा, ग्वालियर-बैतूल तक फैले तार CG Crime News: व्यापारिक कंपनी में निवेश के नाम पर शिक्षिका से 55 लाख की ठगी, स्काउट-गाइड अधिकारी समेत 5 पर FIR
W 𝕏 f
होम जांजगीर-चांपा Janjgir-Champa News: तेज बारिश के दौरान आकाशीय बि…
Three people killed by lightning strike (Image Source: Keertiman Media)
Three people killed by lightning strike (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING जांजगीर-चांपा

Janjgir-Champa News: तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आए 6 लोग, तीन की मौत

Janjgir-Champa News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार को मौसम खराब होने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बलौदा थाना क्षेत्र के महुदा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

प्रकाशित: 20 Sep 2026, 12:23 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
जांजगीर - चांपा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Janjgir-Champa News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार को मौसम खराब होने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बलौदा थाना क्षेत्र के महुदा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान कुछ लोग बाड़ी में काम कर रहे थे। बारिश से बचने के लिए सभी लोग पास की एक झोपड़ी में जाकर रुक गए। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली झोपड़ी पर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से तीन लोगों की घटनास्थल पर ही जान चली गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही बलौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे में इन लोगों की हुई मौत

आकाशीय बिजली गिरने की इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—
  • नरेश खैरवार (24 वर्ष), पिता रामू खैरवार, निवासी महुदा, थाना बलौदा
  • रामभरोश पटेल (32 वर्ष), पिता कंश राम पटेल
  • तुलसी राम पटेल (51 वर्ष), पिता बेदराम पटे
इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायलों के नाम इस प्रकार हैं—
  • अंजू पटेल (26 वर्ष), पति रामभरोश पटेल
  • दुलारा बाई पटेल (46 वर्ष), पति तुलसी पटेल
  • बैशाखू (32 वर्ष), पिता रामू खैरवार

बारिश के मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत

बरसात के मौसम में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, तेज बारिश और बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे या अस्थायी झोपड़ियों में रुकने से बचना चाहिए और सुरक्षित स्थानों पर रहना चाहिए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें