Saturday, 05 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार? Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
W 𝕏 f
होम महासमुंद Janmashtami Celebration: सोहागपुर भुरकोनी और अरण्…
Krishna Janmashtami celebration in Bagbahara (Image Source - Keertiman Media)
Krishna Janmashtami celebration in Bagbahara (Image Source - Keertiman Media)
महासमुंद

Janmashtami Celebration: सोहागपुर भुरकोनी और अरण्ड में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी

Janmashtami Celebration: बागबाहरा के ग्राम सोहागपुर भुरकोनी और अरण्ड में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव शामिल हुए और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने के साथ प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता बनाए रखने का संदेश दिया।

कीर्तिमान न्यूज
05 Sep 2026, 09:04 PM
बागबाहरा
Janmashtami Celebration: ग्राम सोहागपुर भुरकोनी और अरण्ड में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। दोनों गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में उतारने की अपील 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक द्वारिकाधीश यादव ने क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। विपरीत परिस्थितियों में भी श्रीकृष्ण ने धैर्य और साहस के साथ धर्म का साथ दिया। विधायक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से मिलने वाली सीख आज भी समाज के हर वर्ग के लिए महत्वपूर्ण है। खासकर युवाओं को उनके आदर्शों और विचारों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। 

जन्माष्टमी देती है प्रेम और भाईचारे का संदेश 

द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि जन्माष्टमी केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश भी देती है। भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म को जीवन में विशेष महत्व दिया। उनके बताए कर्म के मार्ग पर चलकर हर व्यक्ति समाज और क्षेत्र के विकास में अपनी भूमिका निभा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही एक-दूसरे के सहयोग से गांव के विकास में भागीदारी निभाने और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

सोहागपुर भुरकोनी में भक्तिमय रहा माहौल 

ग्राम सोहागपुर भुरकोनी में जन्माष्टमी को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ पर्व मनाया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और पूरे आयोजन के दौरान गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य करण दीवान, दिनेंद्र ठाकुर, मालिक राम ठाकुर, नरसिंग ठाकुर, चंदर सिंग ठाकुर, विजय यादव, मनबोध यादव, आत्माराम ठाकुर, भावसिंग ठाकुर, विभीषण, मोहन ठाकुर, प्रेम सिंग ठाकुर, पुरुषोत्तम ठाकुर, राम ठाकुर, मानवी ठाकुर, सौहाद्र ठाकुर, सीता बाई ठाकुर, जाम बाई ठाकुर, धनेश्वरी ठाकुर और रमा बाई यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। 

अरण्ड में गूंजे भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे 

ग्राम अरण्ड में भी जन्माष्टमी पर्व को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में रंग गया। कार्यक्रम में करण दीवान, कौतुक पटेल, देवराज ठाकुर, सुनील डड़सेना, दिगम्बर पटेल, घनश्याम, शिवचरण ध्रुव, देवेन्द्र पटेल, रोहित पटेल और मुरलीधर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें