Monday, 16 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gang Rape Case: अटल रॉक गार्डन में युवती से दरिंदगी का आरोप, धमकाकर की मारपीट और फिर दिया वारदात को अंजाम Theft Case: छठ पूजा करने घाट गए थे परिवार, पीछे से चोरों ने दो मकानों के ताले तोड़कर उड़ाए लाखों के जेवर Crime News: सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप Raipur Railway News: ठेका कंपनी पर आरोप, दो करोड़ से ज्यादा के गबन की शिकायत Vande Bharat Express: ब्रेक फेल होने के बावजूद झारखंड से यूपी तक 463 किमी दौड़ी खाली ट्रेन, रेलवे ने बिठाया जांच का पहरा Kanker News: धान मिंजाई मशीन में फंसा किसान का हाथ, काटना पड़ा पंजा Gang Rape Case: अटल रॉक गार्डन में युवती से दरिंदगी का आरोप, धमकाकर की मारपीट और फिर दिया वारदात को अंजाम Theft Case: छठ पूजा करने घाट गए थे परिवार, पीछे से चोरों ने दो मकानों के ताले तोड़कर उड़ाए लाखों के जेवर Crime News: सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप Raipur Railway News: ठेका कंपनी पर आरोप, दो करोड़ से ज्यादा के गबन की शिकायत Vande Bharat Express: ब्रेक फेल होने के बावजूद झारखंड से यूपी तक 463 किमी दौड़ी खाली ट्रेन, रेलवे ने बिठाया जांच का पहरा Kanker News: धान मिंजाई मशीन में फंसा किसान का हाथ, काटना पड़ा पंजा
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Jashpur Nursing College: CM साय ने किया नर्सिंग क…
CM Sai Interacts with Nursing Students(Image Source: CGDPR)
CM Sai Interacts with Nursing Students(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Jashpur Nursing College: CM साय ने किया नर्सिंग कौशल कॉलेज का उद्घाटन, 120 छात्राओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

Jashpur Nursing College: जिले के ग्राम आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ शासन और प्रचेत फाउंडेशन की संयुक्त पहल से शुरू हुए इस संस्थान में दो वर्षीय ANM नर्सिंग पाठ्यक्रम संचालित होगा।

स
प्रकाशित: 16 Nov 2026, 02:01 PM · 8 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Jashpur Nursing College: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले की ग्राम पंचायत आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। आरा में स्थापित यह संस्थान विशेष रूप से जनजातीय एवं सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों की बेटियों के लिए आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य की नई राह खोलेगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नर्सिंग केवल नौकरी या रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य है। मरीजों की देखभाल, उनके उपचार और जीवन की रक्षा में डॉक्टरों के साथ नर्सिंग कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं से पूरी लगन, अनुशासन, संवेदनशीलता और सेवाभाव के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया। छत्तीसगढ़ शासन और पैन आईआईटी एलुमनी रीच फॉर इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त उद्यम प्रचेत फाउंडेशन के माध्यम से स्थापित इस संस्थान में दो वर्षीय एएनएम नर्सिंग पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है। 

120 छात्राओं को मिला नर्सिंग प्रशिक्षण का अवसर

कॉलेज की सभी 120 सीटों पर छात्राओं का प्रवेश पूर्ण हो चुका है। विशेष बात यह है कि यहां अध्ययनरत लगभग 90 प्रतिशत छात्राएं जनजातीय एवं सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों से हैं। आधुनिक प्रयोगशालाओं, छात्रावास और अन्य आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित इस संस्थान में छात्राओं को सैद्धांतिक शिक्षा के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद छात्राओं को प्रतिष्ठित अस्पतालों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। जनजातीय गौरव दिवस और छठ महापर्व के पावन अवसर पर बेटियों को मिली नई सौगात मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज का दिन दो महत्वपूर्ण पर्वों के कारण विशेष और पावन है। आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने के उद्देश्य से उनकी जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की पहल की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में राज्यस्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने नर्सिंग कॉलेज की आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं का निरीक्षण किया

छठ पर्व पर CM साय ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्चुअल माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं देते हुए छठ महापर्व की भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि सूर्यदेव और छठी मैया की उपासना का यह महान पर्व आस्था, श्रद्धा, तपस्या और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। ऐसे पावन अवसर पर नर्सिंग कौशल कॉलेज का शुभारंभ होना अत्यंत सुखद और सौभाग्य का विषय है। मुख्यमंत्री साय ने इस महत्वपूर्ण संस्थान की स्थापना और संचालन में योगदान देने वाले पैन आईआईटी एलुमनी के चेयरमैन एवं सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रथम बैच की सभी 120 छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान उनके सपनों को साकार करने और जीवन में आगे बढ़ने का सशक्त माध्यम बनेगा। स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण में नर्सिंग सेवाओं का महत्वपूर्ण योगदान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वास्थ्य ही मनुष्य की सबसे बड़ी संपत्ति है। स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज और समृद्ध प्रदेश का आधार होते हैं। छत्तीसगढ़ को विकसित और समृद्ध राज्य बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना आवश्यक है। 

छत्तीसगढ़ में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 15 पार

राज्य सरकार इसी संकल्प के साथ स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के समय प्रदेश में केवल एक मेडिकल कॉलेज था। पिछले 25 वर्षों में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 15 से अधिक हो गई है। इस वर्ष एक साथ पांच नए मेडिकल कॉलेज प्रारंभ किए जा रहे हैं। इससे प्रदेश के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के अधिक अवसर मिलेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों के उपचार के दौरान नर्सिंग कर्मी निरंतर उनकी देखभाल करते हैं। उनकी संवेदनशीलता, सेवाभाव और समर्पण मरीजों के स्वस्थ होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे प्रशिक्षण के दौरान केवल तकनीकी दक्षता ही प्राप्त न करें, बल्कि मरीजों के प्रति करुणा, सहानुभूति और सेवा की भावना भी विकसित करें। यही गुण उन्हें एक सफल और आदर्श नर्सिंग कर्मी बनाएंगे। विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए मिशन मोड में कार्य मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लिए सरकार ने विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है। 

स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री
नर्सिंग छात्राओं से प्रशिक्षण और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली

शिक्षा-स्वास्थ्य और रोजगार पर सरकार का फोकस

इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, अधोसंरचना और रोजगार सहित सभी क्षेत्रों में मिशन मोड में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध प्रदेश है। यहां की खनिज संपदा, विशाल वन क्षेत्र, बहुमूल्य वनोपज, उपजाऊ भूमि और मेहनतकश जनता हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। धान के कटोरे के रूप में प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ में विकास की अपार संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं का पूरा लाभ प्रदेशवासियों तक पहुंचाने के लिए सरकार योजनाबद्ध ढंग से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ लंबे समय तक नक्सलवाद की चुनौती से प्रभावित रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी की दृढ़ इच्छाशक्ति से नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई लड़ी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शांति, सुरक्षा और विकास का वातावरण मजबूत होने से दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेशवासियों के सहयोग और आशीर्वाद से विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प अवश्य साकार होगा तथा विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ महत्वपूर्ण योगदान देगा। 

मोदी की गारंटी पर CM साय का बड़ा बयान

मोदी की गारंटी के सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार मोदी की गारंटी के अंतर्गत किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और समाज के सभी वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 1600 प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण किया जा रहा है। इससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों का पक्के आवास का सपना साकार हो रहा है। किसानों की सुविधा के लिए इस वर्ष 360 नए धान खरीदी केंद्र प्रारंभ किए गए हैं। अब प्रदेश में लगभग 3100 धान खरीदी केंद्रों के माध्यम से किसानों से धान का उपार्जन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार श्सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयासश् के मूलमंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। सरकार का लक्ष्य विकास की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और प्रत्येक परिवार को सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर जीवन के अवसर उपलब्ध कराना है। 

स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री
नर्सिंग छात्राओं से कंप्यूटर लैब में प्रशिक्षण की जानकारी ली

नर्सिंग कौशल कॉलेज बना आत्मनिर्भरता का माध्यम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रायमुनी भगत ने नर्सिंग कौशल कॉलेज के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की और प्रशिक्षण प्राप्त कर रही सभी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जनजातीय एवं वंचित वर्गों के सशक्तीकरण के लिए महत्वपूर्ण पहल उल्लेखनीय है कि प्रचेत फाउंडेशन का गठन छत्तीसगढ़ शासन एवं पैन आईआईटी एलुमनी रीच फॉर इंडिया फाउंडेशन के बीच गैर-लाभकारी संयुक्त उद्यम कंपनी के रूप में किया गया है। इसका उद्देश्य प्रदेश के जनजातीय समूहों सहित अन्य वंचित वर्गों के गरीब युवाओं, महिलाओं एवं तृतीय लिंग समुदाय के लोगों का कौशल विकास और संस्थागत सशक्तीकरण करना है। आरा में स्थापित नर्सिंग कौशल कॉलेज इसी उद्देश्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यहां छात्राओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इससे न केवल बेटियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा, बल्कि प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की उपलब्धता बढ़ने से स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष जशपुर गंगाराम भगत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, संस्था के पदाधिकारी, प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राएं एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें