Tuesday, 01 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh ED Raid: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पूर्व निज सचिव के घर छापा Controversial Statement: अखिलेश किसी के गले में घंटी बांध दें तो उसी को दें वोट... लाल बिहारी यादव के बयान पर बवाल Raipur Road Accident: ट्रक और क्रेटा में सीधी भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन घायल Durg ED Raid: पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी कृष्ण कुमार चंद्रवंशी के ठिकाने पर तड़के पहुंची टीम Balaghat Tiger Attack: 6 महीनों में 6 मौतों से दहला कान्हा बफर जोन, विधायक ने सीएम के सामने उठाई सुरक्षा की मांग Bastar News: जमीन में गांजा गाड़कर छुपाया था माल, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹28 लाख का माल जब्त Chhattisgarh ED Raid: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पूर्व निज सचिव के घर छापा Controversial Statement: अखिलेश किसी के गले में घंटी बांध दें तो उसी को दें वोट... लाल बिहारी यादव के बयान पर बवाल Raipur Road Accident: ट्रक और क्रेटा में सीधी भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन घायल Durg ED Raid: पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी कृष्ण कुमार चंद्रवंशी के ठिकाने पर तड़के पहुंची टीम Balaghat Tiger Attack: 6 महीनों में 6 मौतों से दहला कान्हा बफर जोन, विधायक ने सीएम के सामने उठाई सुरक्षा की मांग Bastar News: जमीन में गांजा गाड़कर छुपाया था माल, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹28 लाख का माल जब्त
W 𝕏 f
होम लाइफ स्टाइल Jeera Biscuit Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट जीरा …
Homemade crispy jeera biscuits with cumin ( Image Source -AI Photo)
Homemade crispy jeera biscuits with cumin ( Image Source -AI Photo)
लाइफ स्टाइल

Jeera Biscuit Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट जीरा बिस्किट, जानें आसान रेसिपी

Jeera Biscuit Recipe: घर पर आसानी से कुरकुरे और स्वादिष्ट जीरा बिस्किट बनाएं। भुना जीरा, मक्खन और कुछ आसान सामग्री से तैयार करें बेकरी जैसे बिस्किट।

कीर्तिमान डेस्क | कमलेश साहू
01 Sep 2026, 02:24 PM
नई दिल्ली
Jeera Biscuit Recipe: शाम की चाय के साथ अगर कुछ खट्टा-मीठा या नमकीन Snack मिल जाए, तो दिनभर की थकान दूर हो जाती है। ज्यादातर घरों में चाय के साथ जीरा बिस्किट खूब पसंद किया जाता है। बेकरी पर मिलने वाले बिस्किट में मक्खन का रिच स्वाद और भूनें हुए जीरे की महक हर किसी को लुभाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हें बिना किसी मिलावट के बेहद आसानी से घर पर भी तैयार किया जा सकता है? अगर आप भी बेकरी स्टाइल के खस्ता और कुरकुरे जीरा बिस्किट घर पर बनाना चाहते हैं, तो यह आसान तरीका आपके बहुत काम आएगा।

आवश्यक सामग्री 

  • आटा या मैदा: 1 कप (स्वास्थ्य के लिहाज से गेहूं का आटा भी चुन सकते हैं) 
  • मक्खन (Butter): 1/2 कप (कमरे के तापमान पर नरम) 
  • पिसी हुई चीनी: 2 से 3 चम्मच 
  • जीरा: 1½ चम्मच 
  • बेकिंग पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच 
  • नमक: 1/2 छोटा चम्मच 
  • ठंडा दूध: 1 से 2 चम्मच (आवश्यकतानुसार)

बनाने की आसान विधि

  1. जीरा भूनें और कूटें: सबसे पहले एक पैन में जीरा डालकर धीमी आंच पर 1 से 2 मिनट तक सूखा भून लें। जब जीरे से सौंधी सी खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें। अब आधे जीरे को बेलन या ओखली में हल्का दरदरा कूट लें और बाकी आधे को साबुत ही अलग रख लें। 
  2. मक्खन और चीनी का क्रीमी मिश्रण: एक बाउल में नरम मक्खन और पिसी चीनी लें। इसे किसी विस्क (फेंटने वाली मथानी) या चम्मच की मदद से 3-4 मिनट तक लगातार फेंटें। जब यह मिश्रण बिल्कुल हल्का, फूला हुआ और क्रीमी दिखने लगे, तब फेंटना बंद कर दें।
  3. आटा तैयार करें: अब इस क्रीमी मिश्रण में छना हुआ मैदा (या आटा), बेकिंग पाउडर, नमक और दरदरा कुटा हुआ जीरा डालें। सभी चीजों को आपस में मिलाएं। अगर मिश्रण सूखा लगे, तो इसमें 1-2 चम्मच ठंडा दूध मिला लें। ध्यान रखें कि इसे रोटी के आटे की तरह ताकत लगाकर नहीं गूंथना है, बस सारी चीजों को एक साथ हल्के हाथों से समेटकर बांध लेना है।
  4. आटा ठंडा करें: तैयार आटे को ढककर करीब 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। इससे आटा सेट हो जाएगा और बिस्किट काटना आसान रहेगा।
  5. बिस्किट को शेप दे: अब आटे को करीब ¼ इंच मोटा बेल लें। किसी कुकी कटर या अपनी पसंद के सांचे से बिस्किट काट लें। ऊपर से बचा हुआ साबुत भुना जीरा डालकर हल्के हाथ से दबा दें।
  6. बेक करें: ओवन को पहले से 170 डिग्री सेल्सियस पर गर्म कर लें। बिस्किट को करीब 15-18 मिनट तक बेक करें। जब किनारे हल्के सुनहरे नजर आने लगें, तो इन्हें ओवन से बाहर निकाल लें।
  7. ठंडा करें और सर्व करें: ओवन से निकालने के तुरंत बाद बिस्किट थोड़े नरम लग सकते हैं। इन्हें बेकिंग ट्रे पर ही पूरी तरह ठंडा होने दें। ठंडे होते ही ये एकदम कुरकुरे और खस्ता हो जाएंगे। आपके होममेड बेकरी स्टाइल जीरा बिस्किट तैयार हैं। इन्हें किसी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके हफ्तों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें