Sunday, 16 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
रेलवे ट्रैक पर युवक का सिर कटा शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस रायपुर में ज्वेलर्स की दीवार तोड़कर चोरी, 72 घंटे में दो महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार पश्चिम बंगाल में बड़ा सियासी भूचाल : पूर्व डिप्टी स्पीकर और TMC के दिग्गज नेता आशीष बनर्जी का फंदे से लटकता मिला शव पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर बच्चियों की तस्करी, अलीगढ़ में 5 गिरफ्तार रायगढ़ में एटीएम से कैश निकालकर लौट रहे युवक को सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा, 30 हजार लूटे बंद रेस्टोरेंट, टूटी खिड़की और लापता युवक... बाहर से लगा था ताला, फिर अंदर से कैसे गायब हुआ अनिरुद्ध? रेलवे ट्रैक पर युवक का सिर कटा शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस रायपुर में ज्वेलर्स की दीवार तोड़कर चोरी, 72 घंटे में दो महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार पश्चिम बंगाल में बड़ा सियासी भूचाल : पूर्व डिप्टी स्पीकर और TMC के दिग्गज नेता आशीष बनर्जी का फंदे से लटकता मिला शव पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर बच्चियों की तस्करी, अलीगढ़ में 5 गिरफ्तार रायगढ़ में एटीएम से कैश निकालकर लौट रहे युवक को सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा, 30 हजार लूटे बंद रेस्टोरेंट, टूटी खिड़की और लापता युवक... बाहर से लगा था ताला, फिर अंदर से कैसे गायब हुआ अनिरुद्ध?
W 𝕏 f
होम रायपुर रायपुर में ज्वेलर्स की दीवार तोड़कर चोरी, 72 घंटे…
— विज्ञापन —
ज्वेलर्स चोरी में 5 आरोपी गिरफ्तार
ज्वेलर्स चोरी में 5 आरोपी गिरफ्तार
🔴 BREAKING रायपुर

रायपुर में ज्वेलर्स की दीवार तोड़कर चोरी, 72 घंटे में दो महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान की दीवार तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा किया। दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 7.50 लाख रुपए के गहने और सामान बरामद किया गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 Aug 2026, 01:01 PM
रायपुर
रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान की दीवार तोड़कर लाखों रुपये के गहने चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
आरोपियों के कब्जे से करीब 2 किलो चांदी के जेवर, सोने का एक लॉकेट, वारदात में इस्तेमाल दो दोपहिया वाहन और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद सामान की कीमत करीब 7.50 लाख रुपये बताई गई है। रावतपुरा कॉलोनी फेस-2 निवासी निमाई डोन्डा श्री गुरू ज्वेलर्स नाम से दुकान संचालित करते हैं। 

सुबह दुकान में मिली चोरी 

10 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे उन्हें दुकान में चोरी की जानकारी मिली। दुकान पहुंचने पर दीवार टूटी हुई मिली और अंदर रखे सोने-चांदी के जेवर गायब थे। इसके बाद उन्होंने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 331(4) और 305 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने 10 से अधिक टीमें जांच में लगाईं। टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ तकनीकी जानकारी जुटाई और आसपास लगे हजारों CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ने हाल ही में जेल से बाहर आए लोगों और पुराने नकबजनों की गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई। 

पूछताछ में सामने आया गिरोह

इसी दौरान जांच टीम को आरोपियों तक पहुंचने के लिए अहम सुराग मिले। जांच के दौरान पुलिस ने पुरानी बस्ती रायपुर निवासी आकांक्षा सोनी को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया। पूछताछ में कथित तौर पर चोरी में उसकी भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस ने उससे मिली जानकारी के आधार पर गिरोह के मास्टरमाइंड समेत चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक वारदात के दौरान एम. मोहन राव और मिराज आलम ने दुकान की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गहने चोरी किए। वहीं लोकेश राव बाहर रहकर आसपास की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। चोरी के बाद आरोपियों ने गहने आपस में बांट लिए थे। पुलिस बरामदगी और आरोपियों की भूमिका को लेकर आगे पूछताछ कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें