Sunday, 13 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg Cyber Fraud: फर्जी एचसीएल अधिकारी बनकर ठगी, ऑनलाइन परीक्षा केंद्र शुरू कराने के नाम पर कॉलेज को लगाया चूना Raipur Cyber Crime : फेसबुक विज्ञापन बना ठगी का जाल, रायपुर के ठेकेदार ने गंवाए 23 लाख से ज्यादा Kabirdham News: अंधविश्वास ने छीनी मां की जिंदगी, कबीरधाम में बेटे ने टोनही के शक में मां को उतारा मौत के घाट Mahasamund Fire: इमलीभाटा में फ्रिज-एसी रिपेयरिंग दुकान में लगी भीषण आग, नगर पालिका की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल High-voltage drama: शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 7 घंटे बाद उतारा गया IGKV Raipur Hostel Crisis: जर्जर हॉस्टलों में रहने को मजबूर छात्र, 30% विद्यार्थियों को नहीं मिली जगह Durg Cyber Fraud: फर्जी एचसीएल अधिकारी बनकर ठगी, ऑनलाइन परीक्षा केंद्र शुरू कराने के नाम पर कॉलेज को लगाया चूना Raipur Cyber Crime : फेसबुक विज्ञापन बना ठगी का जाल, रायपुर के ठेकेदार ने गंवाए 23 लाख से ज्यादा Kabirdham News: अंधविश्वास ने छीनी मां की जिंदगी, कबीरधाम में बेटे ने टोनही के शक में मां को उतारा मौत के घाट Mahasamund Fire: इमलीभाटा में फ्रिज-एसी रिपेयरिंग दुकान में लगी भीषण आग, नगर पालिका की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल High-voltage drama: शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 7 घंटे बाद उतारा गया IGKV Raipur Hostel Crisis: जर्जर हॉस्टलों में रहने को मजबूर छात्र, 30% विद्यार्थियों को नहीं मिली जगह
W 𝕏 f
होम महासमुंद Jhalap Bagbahara Road Accident: गोद से उछलकर सड़क…
Accident caused by a pothole on the Jhalap-Bagbahara road Accident caused by a pothole on the Jhalap-Bagbahara road
Accident caused by a pothole on the Jhalap-Bagbahara road Accident caused by a pothole on the Jhalap-Bagbahara road
🔴 BREAKING महासमुंद

Jhalap Bagbahara Road Accident: गोद से उछलकर सड़क पर गिरा डेढ़ साल का मासूम, सिर पर आए टांके

Jhalap Bagbahara Road Accident: सड़क के गहरे गड्ढे के कारण बाइक हादसा हो गया, जिसमें डेढ़ साल का मासूम भावेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। तीजा पर्व के लिए परिवार के साथ जा रहे बच्चे के सिर और हाथ में चोट आई, जिसके बाद उसे झलप के सहकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने बदहाल सड़क को लेकर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द मरम्मत की मांग की है।

कीर्तिमान न्यूज
13 Sep 2026, 03:44 PM
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Jhalap Bagbahara Road Accident: झलप–बागबाहरा मार्ग पर बिछे गड्ढों के जाल ने एक बार फिर एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों में खलल डाल दिया। तीजा पर्व मनाने नावाडीह स्थित नाना के घर जा रहा डेढ़ साल का मासूम भावेश यादव सड़क के जानलेवा गड्ढे की वजह से बाइक से उछलकर सीधे कोलतार पर जा गिरा। हादसे में बच्चे के सिर पर गहरा कट लगा है, जहाँ डॉक्टरों को टांके लगाने पड़े। माथे और हाथ पर भी गंभीर चोटें आई हैं। यह हादसा पचरी के पास बनी छोटी पुलिया के पास हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक, तेजन यादव अपनी बहन और दो बच्चों के साथ बाइक से बागबाहरा की तरफ आ रहे थे। 

सड़क हादसा में घायल हुआ मासूम
जोरदार झटके से सड़क पर जा गिरा मासूम 

पचरी के पास सड़क पर एक इतना बड़ा और गहरा गड्ढा है कि वहाँ से संभलकर निकलना भी बेहद मुश्किल है। तेजन ने बाइक का संतुलन बनाए रखने की पूरी कोशिश की, लेकिन गड्ढे में चक्का पड़ते ही जोरदार झटका लगा और गोद में बैठा भावेश सड़क पर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आने-जाने वालों का जमघट लग गया। इसी दौरान वहाँ से गुजर रहे मयंक शर्मा ने भीड़ देखकर अपनी गाड़ी रोकी। बच्चे की नाजुक हालत को देखते हुए उन्होंने बिना देर किए मासूम और उसके परिजनों को अपनी कार में बैठाया और झलप के सहकारी अस्पताल पहुँचाया। 

प्रशासन की अनदेखी का शिकार मासूम 

लोग अब यह पूछने पर मजबूर हैं कि क्या लोक निर्माण विभाग बाकी गड्ढों को भरने के लिए किसी और उग्र प्रदर्शन या फिर किसी बड़े जानलेवा हादसे का इंतजार कर रहा है? आज भावेश इस प्रशासनिक अनदेखी का शिकार हुआ है, कल कोई और परिवार इस खस्ताहाल सड़क की कीमत चुका सकता है। घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में खासा आक्रोश है। लोगों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने के साथ ही झलप-बागबाहरा मार्ग के तमाम गड्ढों की तत्काल स्थायी मरम्मत कराने की माँग की है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें