Sunday, 06 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur News: CRPF कैंप में आरक्षक का शव पेड़ पर लटका मिला, ड्यूटी के बाद से था लापता Department of Minerals: बीजाभांठा में अवैध मुरूम खनन का खुलासा, खनिज-राजस्व विभाग ने जब्त की मशीनें Gajpalla Waterfall Accident: पिकनिक की खुशी मातम में बदली, गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबने से युवक की मौत Raipur Crime News: गुढ़ियारी में नाबालिगों को डराकर जेवरात लेने का आरोप, दंपती के खिलाफ FIR Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल Korba News: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे Bilaspur News: CRPF कैंप में आरक्षक का शव पेड़ पर लटका मिला, ड्यूटी के बाद से था लापता Department of Minerals: बीजाभांठा में अवैध मुरूम खनन का खुलासा, खनिज-राजस्व विभाग ने जब्त की मशीनें Gajpalla Waterfall Accident: पिकनिक की खुशी मातम में बदली, गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबने से युवक की मौत Raipur Crime News: गुढ़ियारी में नाबालिगों को डराकर जेवरात लेने का आरोप, दंपती के खिलाफ FIR Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल Korba News: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे
W 𝕏 f
होम भाजपा Jhiram Valley Case: CM साय का कांग्रेस पर पलटवार,…
CM Sai on Jhiram Valley case (Image source: Keertiman Media)
CM Sai on Jhiram Valley case (Image source: Keertiman Media)
भाजपा

Jhiram Valley Case: CM साय का कांग्रेस पर पलटवार, झीरम घाटी फैसले पर बोले- सबूत थे तो NIA को देते

Jhiram Valley Case: झीरम घाटी मामले में अदालत के फैसले के बाद CM विष्णुदेव साय ने कांग्रेस और पूर्व CM भूपेश बघेल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सबूत थे तो NIA को दिए जाने चाहिए थे।

कीर्तिमान डेस्क | लक्ष्मी साहू
06 Sep 2026, 04:52 PM
रायपुर
Jhiram Valley Case: मामले में अदालत के फैसले को लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा पलटवार किया है। रविवार को बिलासपुर रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में सीएम साय ने कहा कि झीरम मामले की जांच NIA को सौंपी गई थी और जांच के बाद अदालत ने फैसला सुनाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उस समय केंद्र में UPA सरकार थी। NIA ने मामले में लगातार सुनवाई की और 100 से अधिक गवाहों के बयान दर्ज किए। इसके बाद अदालत ने 10 से ज्यादा लोगों को सजा सुनाई। अब 16 सितंबर को सजा तय किए जाने की बात कही गई है।

'सबूत थे तो NIA को देते'

झीरम घाटी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयानों पर निशाना साधते हुए सीएम साय ने कहा कि अगर उनके पास मामले से जुड़े कोई ठोस साक्ष्य थे, तो उन्हें जांच एजेंसी को सौंपना चाहिए था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सबूत जेब में लेकर घूमने से कोई फायदा नहीं है।

भूपेश बघेल के प्रभार पर भी साधा निशाना

भूपेश बघेल को पंजाब कांग्रेस प्रभारी पद से हटाकर असम की जिम्मेदारी दिए जाने पर भी मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस 'फूट डालो और राज करो' की नीति पर काम करती है।
सीएम साय ने कहा कि भूपेश बघेल पंजाब के प्रभारी थे, लेकिन वहां उनका विरोध हुआ। इसके बाद पार्टी ने उनकी जिम्मेदारी बदल दी। उन्होंने कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी को लेकर भी कटाक्ष किया।

बिलासपुर में तीजा-पोरा कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित तीजा-पोरा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिलासपुर रवाना हुए। इसी दौरान उन्होंने झीरम घाटी मामले के फैसले और कांग्रेस के भीतर हुए हालिया संगठनात्मक बदलाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी। झीरम घाटी मामले में अदालत के फैसले के बाद अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के बीच इस मुद्दे पर आने वाले दिनों में आरोप-प्रत्यारोप और बढ़ने के आसार हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें