Monday, 02 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Forest Department: मरवाही वन मंडल में 62 हाथियों की मौजूदगी, खेतों में फसलें हो रहीं बर्बाद Student Health: सरकारी स्कूल में दो छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, हॉस्टल के खाने और पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल Road Accident: एक रात में दो बड़े हादसे, घायल हुआ बाइक सवार, सुबह तक परेशान रहे राहगीर Balod Forest Range: गांव में घुसा भालू, मंदिर से तेल का डिब्बा लेकर भागा, ग्रामीणों में दहशत Forest Department: जंगली हाथी का कहर, दो को कुचलकर मारा, 6 माह में ले चुका 14 लोगों की जिंदगी AAP MLA Resignation: पंजाब में AAP को बड़ा झटका, 24 घंटे में तीन विधायकों ने दिया इस्तीफा, BJP में जाने की चर्चा तेज Forest Department: मरवाही वन मंडल में 62 हाथियों की मौजूदगी, खेतों में फसलें हो रहीं बर्बाद Student Health: सरकारी स्कूल में दो छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, हॉस्टल के खाने और पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल Road Accident: एक रात में दो बड़े हादसे, घायल हुआ बाइक सवार, सुबह तक परेशान रहे राहगीर Balod Forest Range: गांव में घुसा भालू, मंदिर से तेल का डिब्बा लेकर भागा, ग्रामीणों में दहशत Forest Department: जंगली हाथी का कहर, दो को कुचलकर मारा, 6 माह में ले चुका 14 लोगों की जिंदगी AAP MLA Resignation: पंजाब में AAP को बड़ा झटका, 24 घंटे में तीन विधायकों ने दिया इस्तीफा, BJP में जाने की चर्चा तेज
W 𝕏 f
होम › शेयर बाजार › Jio Q2 Results: रिलायंस शेयर में 6% तेजी, मुनाफे …
Reliance Industries share price surge after Q2 results (Image Source: AI Generated)
Reliance Industries share price surge after Q2 results (Image Source: AI Generated)
शेयर बाजार

Jio Q2 Results: रिलायंस शेयर में 6% तेजी, मुनाफे में 41% उछाल के बाद ब्रोकरेज ने दिया नया टारगेट

Jio Q2 Results: रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में शानदार तिमाही नतीजों के बाद करीब 6 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 41 फीसदी बढ़कर 25,548 करोड़ रुपये पहुंच गया।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 02 Nov 2026, 11:25 AM · 5 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Jio Q2 Results: शेयर करीब 4.5 फीसदी उछला है। BSE पर 1163.55 रुपए के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले ये 1227.40 रुपए पर खुला है और 1234 रुपए तक (करीब 6 फीसदी की तेजी) चढ़ा है। करीब साढ़े 9 बजे ये शेयर 51.45 रुपए या 4.42 फीसदी की मजबूती के साथ 1215 रुपए पर है। शेयर में तेजी के पीछे रिलायंस और जियो के शानदार नतीजे माने जा रहे हैं। कंपनी ने शुक्रवार शाम को तिमाही नतीजे जारी किए थे, जिनका असर उम्मीद के मुताबिक आज इसके शेयर पर दिख रहा है। कई ब्रोकरेज फर्म्स ने शेयर पर दांव लगाने की भी सलाह दी है।

कितना है शेयर का टारगेट 

ब्रोकरेज फर्म RIL को लेकर सकारात्मक बनी हुई हैं और उन्होंने अपनी रिपोर्टों में 'बाय' (खरीदने) की रेटिंग दी है। हालांकि, टारगेट प्राइस अलग-अलग हैं, जो O2C मार्जिन के सस्टेनैबिलिटी और रिटेल सेक्टर में रिकवरी की रफ्तार को लेकर उनकी अलग-अलग उम्मीदों को दर्शाते हैं।

तिमाही नतीजों का दिखा शेयर पर असर

कंपनी ने शुक्रवार शाम अपने वित्तीय परिणाम जारी किए थे। नतीजों में कारोबार के कई प्रमुख क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन सामने आया। इसके बाद सोमवार को बाजार खुलते ही निवेशकों की दिलचस्पी रिलायंस के शेयर में बढ़ती दिखाई दी। 

ब्रोकरेज फर्मों ने क्या दिया शेयर का टारगेट

रिलायंस इंडस्ट्रीज को लेकर ज्यादातर प्रमुख ब्रोकरेज हाउस का नजरिया सकारात्मक बना हुआ है। इन फर्मों ने शेयर पर 'बाय' यानी खरीदने की सलाह दी है, हालांकि टारगेट प्राइस को लेकर उनके अनुमान अलग-अलग हैं। इसकी एक बड़ी वजह कंपनी के ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) कारोबार में मुनाफे की मौजूदा स्थिति और रिटेल बिजनेस में सुधार की संभावनाएं हैं।

एमके और मोतीलाल ओसवाल ने घटाया लक्ष्य

एमके ने सितंबर 2027 के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज का टारगेट प्राइस 1,680 रुपये से घटाकर 1,550 रुपये कर दिया है। इसी तरह मोतीलाल ओसवाल ने भी अपना अनुमानित लक्ष्य 1,560 रुपये से कम करके 1,520 रुपये कर दिया है। हालांकि, दोनों ब्रोकरेज फर्मों ने शेयर पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है।

 Q2 FY27 में कंपनी के मुनाफे में 41% की बढ़ोतरी

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया। कंपनी के नतीजों में सबसे अहम योगदान उसके ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) कारोबार का रहा, जहां मुनाफे में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई।

O2C कारोबार बना ग्रोथ का सबसे बड़ा आधार

रिलायंस के तिमाही प्रदर्शन में ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) कारोबार सबसे मजबूत क्षेत्र बनकर उभरा। इस सेगमेंट का EBITDA पिछली तिमाही के मुकाबले 48 फीसदी बढ़कर 25,203 करोड़ रुपये पहुंच गया। कम से कम पिछले 27 तिमाहियों में यह इस कारोबार की सबसे तेज तिमाही वृद्धि बताई गई है।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें