Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग खुशियाँ मातम में बदलीं : शिवनाथ नदी में बहे दो बच…
शिवनाथ नदी में SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन
शिवनाथ नदी में SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन
दुर्ग

खुशियाँ मातम में बदलीं : शिवनाथ नदी में बहे दो बच्चे, SDRF ने 1 किमी दूर से निकाला रेहान का शव

दुर्ग जिले के पीपरछेड़ी-गनियारी स्थित शिवनाथ नदी में शुक्रवार को जन्मदिन मनाने गए उरला निवासी आठ दोस्तों में से दो बच्चे—रेहान खान (14) और आरव (12)—नहाते समय तेज बहाव में बह गए। शनिवार सुबह SDRF के सर्च ऑपरेशन में घटनास्थल से 1 किमी दूर रेहान का शव बरामद कर लिया गया, जबकि आरव की तलाश जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 25 Jul 2026, 03:24 PM · अपडेट: 16 Sep 2026, 01:01 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत छातागढ़ (पीपरछेड़ी-गनियारी) स्थित शिवनाथ नदी के तट पर दोस्तों के साथ जन्मदिन की खुशियाँ मनाने पहुँचे दो मासूम गहरे पानी के तेज बहाव में बह गए। यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार दोपहर का है। हादसे की सूचना के बाद शनिवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने नदी में सर्च अभियान शुरू किया, जिसमें एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे बच्चे की तलाश अब भी जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, उरला के रहने वाले आठ दोस्तों का एक समूह शुक्रवार दोपहर शिवनाथ नदी के पास एक दोस्त का जन्मदिन मनाने गया था। केक काटने और जश्न मनाने के बाद शाम करीब 4 बजे 14 वर्षीय रेहान खान और 12 वर्षीय आरव नदी में नहाने उतर गए। नहाते-नहाते दोनों गहरे पानी की ओर चले गए और नदी के तेज धारा में बहने लगे। तट पर मौजूद एक साथी ने हिम्मत दिखाते हुए उन्हें बचाने की कोशिश भी की, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि वह सफल नहीं हो सका। 

देरी से मिली पुलिस को सूचना, रात भर भटकते रहे दोस्त

घटना के तुरंत बाद घबराए हुए साथी काफी देर तक अपने स्तर पर ही दोनों की खोजबीन करते रहे। जब कोई सुराग नहीं मिला, तब जाकर देर शाम परिजनों और पुलिस को इस अनहोनी की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलगांव पुलिस और परिजन मौके पर पहुँचे, लेकिन रात का अंधेरा और नदी का बढ़ा हुआ जलस्तर रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा बन गया, जिसके कारण शुक्रवार रात सर्च अभियान शुरू नहीं किया जा सका। 

SDRF का रेस्क्यू शुरू, 1 किमी दूर मिला मासूम का शव

रेहान का शव शनिवार सुबह करीब 6 बजे SDRF (राज्य आपदा मोचन बल) और गोताखोरों की टीम ने शिवनाथ नदी में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद, घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर 14 वर्षीय रेहान खान का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, 12 वर्षीय आरव का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है, जिसकी तलाश में गोताखोर लगातार जुटे हुए हैं।

तीन महीने में दूसरा बड़ा हादसा, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पीपरछेड़ी-गनियारी का यह नदी क्षेत्र बेहद खतरनाक और गहरा है। इससे पहले भी 19 अप्रैल को इसी जगह पर दो युवकों की डूबने से जान चली गई थी। महज तीन महीने के भीतर दूसरी बड़ी दुर्घटना होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से माँग की है कि इस पिकनिक स्पॉट और खतरनाक घाटों पर तुरंत चेतावनी बोर्ड (Danger Signboards) लगाए जाएँ, बैरिकेडिंग की जाए और पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें