Kanwar Yatra : सामाजिक एकता की मिसाल बना चपरीद, कांवड़ यात्रियों का हुआ भव्य स्वागत
Kanwar Yatra: ग्राम चपरीद में सामाजिक सद्भाव विशाल कांवड़ यात्रा का ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया। पुष्पवर्षा और आत्मीय सत्कार के जरिए यात्रियों का अभिनंदन किया गया।
क
कीर्तिमान न्यूज
24 Aug 2026, 06:01 PM
आरंग
Kanwar Yatra: सामाजिक सद्भाव, समानता और भाईचारे का संदेश लेकर निकली सामाजिक सद्भाव विशाल कांवड़ यात्रा का ग्राम चपरीद में ग्रामीणों द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया गया। यात्रा के दौरान चपरीदवासियों ने श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता की भावना के साथ कांवड़ यात्रियों का स्वागत कर उनका अभिनंदन किया।
सत्य, अहिंसा और समानता का संदेश दे रही कांवड़ यात्रा
सामाजिक समरसता के संदेशों को आत्मसात कर समरस, समान एवं संगठित मानव समाज के निर्माण के संकल्प के साथ आयोजित यह यात्रा समाज में सत्य, अहिंसा, भाईचारे और मनखे-मनखे एक समान के पावन भाव को सशक्त करने का प्रेरणादायी कार्य कर रही है।
कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत
यात्रा के अंतिम दिवस ग्राम चपरीद में ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा, स्वागत एवं आत्मीय सत्कार के साथ कांवड़ यात्रियों का अभिनंदन किया। इस दौरान ग्रामीणों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। चपरीदवासियों का यह स्वागत सामाजिक एकता, सद्भाव और आपसी भाईचारे की भावना का जीवंत उदाहरण रहा।
एकता और समानता का दिया संदेश
कांवड़ यात्रा के माध्यम से समाज में जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुटता एवं समानता का संदेश दिया जा रहा है। चपरीद के ग्रामीणों ने इस पावन संदेश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए यात्रा का स्वागत किया और सामाजिक सद्भाव के इस महाअभियान को अपना समर्थन दिया। अंतिम दिवस पर चपरीद सहित मार्ग में विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों द्वारा जिस आत्मीयता, उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा का स्वागत किया गया, वह निश्चित रूप से अभिभूत करने वाला एवं सामाजिक एकता की मजबूत मिसाल है।