Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम धर्म कथा में कपिल अवतार : जड़ भरत चरित्र एवं शिव-पार्व…
श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन
श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन
धर्म

कथा में कपिल अवतार : जड़ भरत चरित्र एवं शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का हुआ भावपूर्ण वर्णन

स्थानीय मंडी प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में साध्वी राधिका किशोरी जी (अयोध्याधाम) ने भगवान कपिल अवतार, जड़ भरत चरित्र तथा भगवान शिव-पार्वती विवाह के दिव्य प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने ज्ञान, भक्ति, वैराग्य और मोह-माया त्यागकर ईश्वर भक्ति में समर्पित रहने का संदेश दिया।

प्रकाशित: 09 Jun 2026, 12:43 PM · अपडेट: 11 Sep 2026, 01:34 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
स्थानीय मंडी प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के अंतर्गत कथा वाचिका परम श्रद्धेय साध्वी राधिका किशोरी जी (अयोध्याधाम) ने श्रद्धालुओं को भगवान के दिव्य अवतारों एवं भक्त चरित्रों का रसपान कराया। कथा श्रवण हेतु प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं। 
कथा के दौरान साध्वी जी ने भगवान कपिल अवतार की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान कपिल ने माता देवहूति को सांख्य योग एवं आत्मज्ञान का उपदेश देकर मानव जीवन को मोक्ष का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि मनुष्य यदि ज्ञान, भक्ति और वैराग्य को अपने जीवन में धारण करे तो सांसारिक बंधनों से मुक्त हो सकता है।

सुनाया मार्मिक प्रसंग 

इसके पश्चात जड़ भरत चरित्र का मार्मिक प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने बताया कि राजा भरत का हिरण के प्रति अत्यधिक मोह उन्हें पुनर्जन्म के चक्र में ले गया, किंतु अगले जन्म में जड़ भरत के रूप में उन्होंने संसार के मोह-माया से दूर रहकर आत्मज्ञान प्राप्त किया। यह प्रसंग जीवन में आसक्ति त्यागकर ईश्वर भक्ति में समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

आदर्श जीवन का संदेश

कथा के दौरान भगवान शिव एवं माता पार्वती के दिव्य विवाह का प्रसंग सुनाया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भक्तिभाव में सराबोर हो उठे। शिव बारात एवं विवाह उत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया गया। साध्वी जी ने कहा कि शिव-पार्वती विवाह त्याग, तपस्या, प्रेम एवं समर्पण का प्रतीक है तथा यह हमें आदर्श पारिवारिक जीवन का संदेश देता है। कथा स्थल पर भजनों एवं संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की। आयोजक परिवार ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण एवं पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है। यह श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान देवसरिया गोयल परिवार बसना,सराईपाली मित्तल उमरिया परिवार तुषरा द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें