Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश West Bengal Bypoll: उपचुनाव से पहले TMC को बड़ा झटका, दो सीटों पर उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन CBI and LIC: अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ 2,684 करोड़ के एलआईसी फ्रॉड मामले में नया केस दर्ज Balod Bus Accident: कर्मचारियों से भरी बस पलटी, एक युवक की मौत 20 से ज्यादा घायल Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश West Bengal Bypoll: उपचुनाव से पहले TMC को बड़ा झटका, दो सीटों पर उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन CBI and LIC: अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ 2,684 करोड़ के एलआईसी फ्रॉड मामले में नया केस दर्ज Balod Bus Accident: कर्मचारियों से भरी बस पलटी, एक युवक की मौत 20 से ज्यादा घायल
W 𝕏 f
होम दुर्ग कार्रवाई : अंतरजिला बाइक चोर गिरफ्तार, तीन जिलों …
जामुल पुलिस ने पकड़ा बाइक चोर
जामुल पुलिस ने पकड़ा बाइक चोर
दुर्ग

कार्रवाई : अंतरजिला बाइक चोर गिरफ्तार, तीन जिलों से चोरी की 3 बाइक बरामद

दुर्ग की जामुल पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रायगढ़ से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने भिलाई, रायपुर और बिलासपुर से तीन बाइक चोरी करना कबूल किया, जिनकी कीमत करीब 1.60 लाख रुपए है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 15 Jul 2026, 12:14 PM · अपडेट: 19 Sep 2026, 06:09 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
दुर्ग जिले की जामुल पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक अंतरजिला वाहन चोर को रायगढ़ जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में भिलाई, रायपुर और बिलासपुर से तीन मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की तीनों बाइक बरामद कर ली हैं। जब्त वाहनों की कुल कीमत करीब 1.60 लाख रुपए बताई जा रही है। 
मामला जामुल थाना क्षेत्र के कैलाश नगर का है। यहां रहने वाले युगल पटेल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 1 जून 2026 को उसका भाई कुणाल पटेल अपनी बाइक (CG 07 CU 6238) से सामान खरीदने कैलाश नगर गया था। खरीदारी के बाद जब वह वापस लौटा तो मौके से उसकी बाइक गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। 

तकनीकी जांच से रायगढ़ तक पहुंची पुलिस

शिकायत मिलने के बाद जामुल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर क्षेत्र में दबिश देकर आनंदी मंडल को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ में आरोपी ने कैलाश नगर से यामाहा आर-15 बाइक चोरी करना स्वीकार किया। इसके अलावा उसने करीब दो साल पहले बिलासपुर से होंडा साइन और 20 से 25 दिन पहले रायपुर क्षेत्र से केटीएम बाइक चोरी करने की बात भी कबूल की। 

आरोपी की बरामद हुई तीनों बाइक 

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की तीनों मोटरसाइकिल बरामद कर ली हैं। बरामद वाहनों में यामाहा आर-15, होंडा साइन और बिना नंबर की केटीएम बाइक शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इन तीनों वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 1.60 लाख रुपए है। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी भीड़भाड़ वाले बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाता था। मौका मिलते ही वह बाइक चोरी कर दूसरे जिले में ले जाकर छिपा देता था, ताकि पुलिस की पकड़ से बच सके। 

ओडिशा का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 32 वर्षीय आनंदी मंडल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ओडिशा के संबलपुर जिले का रहने वाला है। वर्तमान में वह छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्राभाठा रिसोड़ा गांव में रह रहा था। आरोपी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने इसके अलावा अन्य जिलों में भी वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है या नहीं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें