Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट Kaushambi firecracker factory blast, 8 की मौत, 20 की हालत नाजुक, मलबे से निकाले गए 22 लोग Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार Durg News: घर के अंदर चल रहा था जुए का खेल, 12 लोग गिरफ्तार, 3.16 लाख कैश जब्त Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट Kaushambi firecracker factory blast, 8 की मौत, 20 की हालत नाजुक, मलबे से निकाले गए 22 लोग Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार Durg News: घर के अंदर चल रहा था जुए का खेल, 12 लोग गिरफ्तार, 3.16 लाख कैश जब्त
W 𝕏 f
होम रायगढ़ कार्रवाई : रायगढ़ में खाद घोटाले पर शिकंजा, पिकअप…
अवैध डीएपी खाद जब्ती
अवैध डीएपी खाद जब्ती
रायगढ़

कार्रवाई : रायगढ़ में खाद घोटाले पर शिकंजा, पिकअप से 52 बोरी DAP जब्त, जांच शुरू

रायगढ़ जिले में खरीफ सीजन के दौरान कृषि विभाग ने अवैध खाद भंडारण और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। तमनार क्षेत्र में दूसरे जिले से लाई जा रही 52 बोरी डीएपी खाद से भरी पिकअप वाहन को जब्त किया गया, जो उर्वरक नियंत्रण आदेश-1985 का उल्लंघन पाया गया। खाद के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
17 Jun 2026, 11:06 AM
रायगढ़

रायगढ़ जिले में खरीफ सीजन को देखते हुए अवैध खाद भंडारण, परिवहन और बिक्री पर कृषि विभाग ने सख्त निगरानी शुरू कर दी है। इसी अभियान के तहत विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दूसरे जिले से अवैध रूप से लाई जा रही डीएपी खाद से भरी पिकअप को पकड़ा है, साथ ही तमनार क्षेत्र के एक खाद दुकान में गड़बड़ी मिलने पर उसकी बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी गई है।

मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। कृषि विभाग को सूचना मिली थी कि सक्ती जिले के बाराद्वार से तमनार के भालूमुड़ा की ओर एक पिकअप वाहन में खाद की अवैध ढुलाई की जा रही है। सूचना मिलते ही विभागीय टीम ने भालूमुड़ा में वाहन को रोककर जांच की। जांच के दौरान वाहन में 52 बोरी डीएपी खाद पाई गई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 का उल्लंघन

प्राथमिक जांच में यह पाया गया कि दूसरे जिले से सीधे किसानों तक उर्वरक का परिवहन उर्वरक नियंत्रण आदेश-1985 का उल्लंघन है। विभाग ने वाहन और खाद दोनों को जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई को नियमों के गंभीर उल्लंघन के रूप में देखा जा रहा है। जब्त की गई डीएपी खाद की गुणवत्ता और वास्तविकता की पुष्टि के लिए उसके सैंपल प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल जब्त वाहन तमनार थाना परिसर में रखा गया है, जबकि खाद को सेवा सहकारी समिति तमनार में सुरक्षित रूप से जमा किया गया है।

झींकाबहाल खाद दुकान में स्टॉक गड़बड़ी उजागर

इसी अभियान के दौरान तमनार के झींकाबहाल स्थित प्रतीक कृषि सेवा केंद्र की भी जांच की गई। जांच में स्टॉक रजिस्टर और मौके पर उपलब्ध खाद के भंडार में भारी अंतर पाया गया, जिससे गड़बड़ी की पुष्टि हुई। इसके बाद विभाग ने तत्काल प्रभाव से दुकान का खाद बिक्री लाइसेंस निलंबित कर दिया है।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे खाद, बीज और कीटनाशक केवल पंजीकृत और अधिकृत दुकानों से ही खरीदें। साथ ही हर खरीद पर पक्का बिल अवश्य लें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अनियमितता की स्थिति में तुरंत विभाग को सूचना देने की सलाह दी गई है, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

अब तक की कार्रवाई का आंकड़ा

विभागीय जानकारी के अनुसार, खरीफ सीजन शुरू होने के बाद से अब तक जिले में खाद से जुड़े 4 जब्ती मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 20 मामलों में खाद बिक्री पर रोक लगाई गई है। यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहने की बात कही गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें