Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर कार्रवाई : रायपुर की नाइस बेकरी में मिली गंदगी, न…
बेकरी फैक्ट्री में निरीक्षण
बेकरी फैक्ट्री में निरीक्षण
रायपुर

कार्रवाई : रायपुर की नाइस बेकरी में मिली गंदगी, नगर निगम ने लगाया 5 हजार का जुर्माना 

रायपुर शहर में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में स्वच्छता संबंधी शिकायत मिलने के बाद नगर निगम जोन-10 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बोरियाखुर्द स्थित नाइस बेकरी का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान बेकरी परिसर में गंदगी और स्वच्छता नियमों की अनदेखी सामने आई, जिसके बाद निगम ने संचालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपये का ई-जुर्माना लगाया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 15 Jul 2026, 12:53 PM · अपडेट: 21 Jul 2026, 06:14 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रायपुर शहर में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में स्वच्छता संबंधी शिकायत मिलने के बाद नगर निगम जोन-10 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बोरियाखुर्द स्थित नाइस बेकरी का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान बेकरी परिसर में गंदगी और स्वच्छता नियमों की अनदेखी सामने आई, जिसके बाद निगम ने संचालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपये का ई-जुर्माना लगाया।
नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश और जोन-10 के जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम वार्ड क्रमांक-54 स्थित बोरियाखुर्द पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई स्थानीय लोगों से मिली स्वच्छता संबंधी शिकायत के सत्यापन के लिए की गई थी। 

परिसर में फैली मिली गंदगी नियमों का पालन नही 

निरीक्षण के दौरान बेकरी परिसर में गंदगी मिली। अधिकारियों के अनुसार, प्रतिष्ठान में खाद्य सामग्री तैयार करने और रखने के दौरान जरूरी स्वच्छता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। मौके पर मिली कमियों को देखते हुए निगम की टीम ने संचालक को तत्काल सुधार करने और आगे से स्वच्छता नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।स्वास्थ्य विभाग ने दी चेतावनी 
जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा और स्वच्छता निरीक्षक यशवंत बेरिहा की मौजूदगी में बेकरी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की गई। निगम अधिकारियों ने संचालक को चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा मिलने पर और कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इसके साथ ही मौके पर 5 हजार रुपये का ई-जुर्माना भी वसूल किया गया।

स्वच्छता में लापरवाही करने वालों पर जारी रहेगी कार्रवाई

नगर निगम ने साफ किया है कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में लापरवाही बरतने वाले दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निगम की टीम ने कहा कि नागरिकों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जा रहा है और जहां भी स्वच्छता संबंधी कमी पाई जाएगी, वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें