Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर कार्रवाई : रायपुर में नकली पनीर का आरोप, कांग्रेस…
भाठागांव पनीर फैक्ट्री जांच
भाठागांव पनीर फैक्ट्री जांच
रायपुर

कार्रवाई : रायपुर में नकली पनीर का आरोप, कांग्रेस बोली- फैक्ट्री संचालक पर हो FIR 

राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में नकली पनीर बनाए जाने की शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए पनीर के सैंपल जब्त किए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि संबंधित फैक्ट्री में बिना दूध के केमिकल की मदद से पनीर तैयार किया जा रहा था। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आने का दावा किया गया है, जिसके बाद विवाद बढ़ गया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 12 Jul 2026, 12:03 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भाठागांव इलाके में नकली पनीर बनाए जाने की शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए पनीर के सैंपल जब्त किए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि संबंधित फैक्ट्री में बिना दूध के केमिकल की मदद से पनीर तैयार किया जा रहा था। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आने का दावा किया गया है, जिसके बाद विवाद बढ़ गया है।

फैक्ट्री संचालक पर गंभीर आरोप

कांग्रेस नेता नवाज खान ने आरोप लगाया है कि फैक्ट्री संचालक ने वीडियो में अधिकारियों से सांठगांठ होने की बात कही है। उनका कहना है कि इसी वजह से लंबे समय से कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। इस आरोप के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

समय पर कार्रवाई नहीं होने का कांग्रेस का दावा

नवाज खान का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद भी खाद्य विभाग की टीम तुरंत मौके पर नहीं पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई में देरी के दौरान फैक्ट्री संचालक ने तैयार पनीर और अन्य सामग्री को हटाने की कोशिश की। 

24 घंटे में कार्रवाई की मांग 

मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने प्रशासन से फैक्ट्री को तत्काल सील करने और संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं की गई तो खाद्य विभाग का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

खाद्य विभाग ने जांच के लिए भेजे सैंपल

वहीं, खाद्य अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि नकली पनीर बनाए जाने की शिकायत पर टीम ने फैक्ट्री में जांच की थी। मौके से पनीर के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।

रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई

खाद्य अधिकारी के अनुसार, लैब रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पनीर की गुणवत्ता कैसी है और वह असली है या नकली। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें