Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार कार्यों की समीक्षा : PWD सचिव ने कयाघाट ब्रिज व म…
निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए
निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए
राज्य सरकार

कार्यों की समीक्षा : PWD सचिव ने कयाघाट ब्रिज व मरीन ड्राइव का किया निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने रायगढ़ में केलो नदी पर निर्माणाधीन कयाघाट ब्रिज और मरीन ड्राइव का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर गुणवत्ता के साथ समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 29 May 2026, 11:06 AM · अपडेट: 09 Sep 2026, 11:41 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने रायगढ़ दौरे के दौरान केलो नदी पर निर्माणाधीन कयाघाट ब्रिज एवं मरीन ड्राइव परियोजना का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि दोनों ही परियोजनाओं में उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्यों की गति बढ़ाई जाए तथा इन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। 

रायगढ़ सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में सचिव  बंसल ने जिले में चल रहे सभी सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाएं केवल निर्माण तक सीमित न रहें, बल्कि उनकी दीर्घकालिक उपयोगिता (Functionality) स्थायित्व (Sustainability) भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर कार्य में गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समीक्षा और निर्देश

समीक्षा के दौरान सचिव ने जिले में प्रगतिरत सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने कई महत्वपूर्ण भवन परियोजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने ट्रांजिट हॉस्टल, मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन, प्रयास आवासीय विद्यालय, कामकाजी महिला छात्रावास और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसी योजनाओं की कार्ययोजना का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन सभी परियोजनाओं को शीघ्रता से शुरू कर प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। 

इस अवसर पर रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी, बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता  आर.के. रात्रे एवं जी.एस. मंडावी, अधीक्षण अभियंता के.पी. संत,  एन.के. लाल, 0जे.पी. तिग्गा सहित सभी संबंधित अभियंता एवं अनुविभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

मरीन ड्राइव का निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज रायगढ़ में केलो नदी पर निर्माणाधीन कयाघाट ब्रिज और मरीन ड्राइव का मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी एवं विभागीय अधिकारियों से दोनों परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। सचिव ने कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्माण गति को और तेज करने के निर्देश दिए तथा स्पष्ट कहा कि दोनों महत्वाकांक्षी परियोजनाएं तय समय-सीमा में पूर्ण होनी चाहिए। निरीक्षण के बाद रायगढ़ सर्किट हाउस में सचिव बंसल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में जिले में चल रहे सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।
  • भवन परियोजनाओं की गहन समीक्षा

सचिव ने जिले के सभी उप संभागों में प्रगतिरत सड़क और पुल निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने नवीन भवन परियोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ट्रांजिट हॉस्टल, मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन, प्रयास आवासीय विद्यालय भवन, कामकाजी महिला छात्रावास तथा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसी प्रमुख परियोजनाओं की कार्ययोजना की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

  • अधिकारियों की मौजूदगी में समीक्षा

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक में रायगढ़ कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी, बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता आर.के. रात्रे एवं  जी.एस. मंडावी, अधीक्षण अभियंता के.पी. संत,  एन.के. लाल,जे.पी. तिग्गा सहित कार्यपालन अभियंता एवं सभी अनुविभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें