Sunday, 11 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Leopard Sighting: बोकरामुड़ा के पास मंदिर के आसपास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत CSPDCL ने 96 ठिकानों पर पकड़ी चोरी, अब होगी सीधे कानूनी कार्रवाई Riyadh Airport Attack: हूती हमला में 12 यात्रियों की मौत, 300 से अधिक घायल, कई उड़ानें प्रभावित Delhi CJP Protest: आज फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम और ट्रैफिक डायवर्जन Raipur Murder News: अमलीडीह में स्वर्ण जयंती चौक के पास 18 वर्षीय गौरव सेन की चाकू मारकर हत्या Leopard Sighting: बोकरामुड़ा के पास मंदिर के आसपास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत CSPDCL ने 96 ठिकानों पर पकड़ी चोरी, अब होगी सीधे कानूनी कार्रवाई Riyadh Airport Attack: हूती हमला में 12 यात्रियों की मौत, 300 से अधिक घायल, कई उड़ानें प्रभावित Delhi CJP Protest: आज फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम और ट्रैफिक डायवर्जन Raipur Murder News: अमलीडीह में स्वर्ण जयंती चौक के पास 18 वर्षीय गौरव सेन की चाकू मारकर हत्या
W 𝕏 f
होम › रायपुर › खाड़ी के सिस्टम से छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश, कोर…
छत्तीसगढ़ में तेज बारिश और मौसम विभाग का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में तेज बारिश और मौसम विभाग का अलर्ट
रायपुर

खाड़ी के सिस्टम से छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश, कोरबा में टूटे रिकॉर्ड, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के असर से छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर तेज हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। कोरबा में सबसे ज्यादा 170 मिमी बारिश हुई, जबकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कई इलाकों में भारी बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात की संभावना जताई है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 18 Aug 2026, 12:35 PM · अपडेट: 11 Oct 2026, 03:23 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ के मौसम ने अचानक करवट ली है। भीषण उमस और गर्मी के बीच बंगाल की खाड़ी में उठे नए सिस्टम (अवदाब) का असर अब सूबे में साफ नजर आ रहा है। सोमवार सुबह से ही रायपुर में झमाझम बारिश का दौर चला, जिससे पूरे शहर का मिजाज ठंडा हो गया। प्रदेश भर में बदरा जमकर बरस रहे हैं और मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगर बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो कोरबा जिले में बादलों ने सबसे ज्यादा मेहरबानी दिखाई है। 

बारिश से पूरा इलाका तरबतर 

बीते 24 घंटों में यहां 170 मिलीमीटर की मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है, जो पूरे प्रदेश में सर्वाधिक है। इसके अलावा कोटाबोल और बिहारपुर भी पीछे नहीं रहे, जहां 100-100 मिमी पानी बरसा है। अड़गरहिहार में 90 मिमी और बौंड़ी-लोहरा में 70 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, ओड़गी, रायपुर शहर, छाल और कापू में 60-60 मिमी, जबकि अंबागढ़ चौकी, लखनपुर, छुरा, दरी और लाल बहादुर नगर में 50-50 मिमी बारिश ने पूरे इलाके को तरबतर कर दिया है। लगातार हो रही बारिश ने राजधानी रायपुर के तापमान में जबरदस्त गिरावट ला दी है। 

कई जिलों में मूसलाधार बारिश
रायपुर का मौसम रहेगा खुशनुमा

सोमवार को यहां 60 मिमी बारिश दर्ज हुई, जिसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 3.9 डिग्री लुढ़ककर 26.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 18 अगस्त को भी रायपुर का आसमान सामान्यतः घने बादलों से ढका रहेगा। इस दौरान एक-दो बार गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है। तापमान की बात करें तो अधिकतम पारा 27 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है, जिससे मौसम खुशनुमा बना रहेगा। 

फिलहाल नहीं थमने वाला बारिश का दौर 

मौसम विभाग (IMD) की मानें तो बंगाल की खाड़ी में बना यह दबाव क्षेत्र अगले 24 घंटों में उत्तर-उत्तर-पश्चिम और फिर उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ेगा। इसके बाद यह पश्चिम बंगाल और झारखंड होते हुए बिहार की तरफ रुख करेगा। इस सिस्टम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश का दौर थमने वाला नहीं है। उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अच्छी बारिश जारी रहेगी। 

खराब मौसम के कारण विभाग का अलर्ट 

मौसम विभाग ने 18 अगस्त को सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ हिस्सों (खासकर उत्तरी छत्तीसगढ़) में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने (वज्रपात) की भी भारी आशंका जताई गई है, इसलिए खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें