Sunday, 04 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Murder Case: जमीन विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार Raipur Jeweller Theft: कर्ज चुकाने के लिए ज्वेलर्स में चोरी, मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार Road Accident: कुसमुंडा खदान में दो ट्रेलर की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल Child Health: कुपोषण के खिलाफ धरमजयगढ़ में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता Dhamtari Suicide Case: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी पर 25 लाख मांगने का आरोप Jantar Mantar: महिला पत्रकारों से बदसलूकी का आरोप, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच, ACP पर उंगली Murder Case: जमीन विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार Raipur Jeweller Theft: कर्ज चुकाने के लिए ज्वेलर्स में चोरी, मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार Road Accident: कुसमुंडा खदान में दो ट्रेलर की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल Child Health: कुपोषण के खिलाफ धरमजयगढ़ में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता Dhamtari Suicide Case: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी पर 25 लाख मांगने का आरोप Jantar Mantar: महिला पत्रकारों से बदसलूकी का आरोप, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच, ACP पर उंगली
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › खाद वितरण के नियम बदले : किसानों को 50% अतिरिक्त …
खाद वितरण के नियम में बदलाव
खाद वितरण के नियम में बदलाव
राष्ट्रीय

खाद वितरण के नियम बदले : किसानों को 50% अतिरिक्त खाद की छूट, टैगिंग व्यवस्था खत्म

मध्य प्रदेश सरकार ने खाद वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। किसानों को अब यूरिया या डीएपी के साथ दूसरी खाद खरीदने की मजबूरी नहीं होगी। किसान निर्धारित कोटे से दो चरणों में 50 प्रतिशत तक अतिरिक्त खाद ले सकेंगे। ई-विकास 2.0 के तहत टोकन जारी होने के 24 घंटे के भीतर खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। WhatsApp Bot के जरिए भी टोकन बुकिंग की सुविधा शुरू की जा रही है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 20 Aug 2026, 11:15 AM · अपडेट: 02 Oct 2026, 09:09 AM
भोपाल
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
मध्य प्रदेश के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। खाद वितरण की पुरानी और पेचीदा व्यवस्था को बदलते हुए राज्य सरकार ने नियमों में बड़ा सुधार किया है। अब प्रदेश का कोई भी किसान अपनी जरूरत के हिसाब से यूरिया या डीएपी खरीद सकेगा। सबसे बड़ी राहत यह दी गई है कि अब एक खाद खरीदने पर दूसरी खाद साथ में लेने की मजबूरी (टैगिंग) पूरी तरह खत्म कर दी गई है। इसके अलावा, तय कोटे से 50 फीसदी तक ज्यादा खाद लेने की छूट भी दी जा रही है। ई-विकास प्रणाली 2.0 के तहत लागू किए गए इन नए नियमों में किसानों को अतिरिक्त खाद के लिए अब किसी अधिकारी के सामने वजह साबित नहीं करनी पड़ेगी।

पहली बार में 25% ज्यादा खाद, कारण बताने की झंझट खत्म

  • पहली बार में: किसान अपने निर्धारित कोटे से 25 प्रतिशत तक ज्यादा खाद तुरंत खरीद सकेंगे।

  • दूसरी बार में: अगर और जरूरत पड़ती है, तो 7 दिन बाद फिर से 25 प्रतिशत अतिरिक्त खाद उठाई जा सकेगी।

  • 24 घंटे में टोकन और WhatsApp से बुकिंग

    • 24 घंटे की समयसीमा: ई-विकास 2.0 पोर्टल पर टोकन जनरेट होने के बाद 24 घंटे के भीतर किसान को खाद उपलब्ध कराने का नियम बनाया गया है। मार्कफेड के डबल लॉक सेंटरों में मौजूद स्टॉक के आधार पर ही ये टोकन जारी होंगे।
    • WhatsApp से बुकिंग: 21-22 अगस्त से किसान अपने मोबाइल पर WhatsApp Bot के जरिए भी टोकन जनरेट कर सकेंगे। टोकन बनते ही SMS पर दुकान का नाम, खाद की मात्रा, उठाने की तारीख और टोकन की वैलिडिटी की पूरी जानकारी मिल जाएगी।

    राज्यव्यापी अभियान शुरू 

    यदि किसी किसान की फसल खराब होती है या अचानक ज्यादा खाद की आवश्यकता पड़ती है, तो वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे मामलों में तहसीलदार या एसडीएम (SDM) स्तर से 48 घंटे के भीतर मंजूरी देना अनिवार्य किया गया है, ताकि संकट के समय किसान को बिना देरी के खाद मिल सके। किसानों की 'Farmer ID' बनाने, अग्रिम खाद उठान और पैक्स (PACS) की सदस्यता दिलाने के लिए 20 अगस्त 2026 से राज्यव्यापी अभियान शुरू कर दिया गया है। 

    डीलरों के पास पर्याप्त स्टॉक 

    सहकारी समितियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे POS मशीनों के जरिए वितरण को आसान बनाएं। कृषि विभाग का कहना है कि प्रदेश की सहकारी समितियों, एमपी एग्रो और प्राइवेट डीलरों के पास खाद का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। गौरतलब है कि हाल ही में भोपाल में खाद की किल्लत और वितरण व्यवस्था को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया था, जिसके बाद सरकार ने यह कदम उठाया है।
    क्या यह खबर उपयोगी लगी?
    शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
    WhatsApp Telegram
    इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
    हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    कीर्तिमान
    छत्तीसगढ़ ▾
    सभी छत्तीसगढ़ ›
    रायपुर संभाग ▾
    दुर्ग संभाग ▾
    बिलासपुर संभाग ▾
    सरगुजा संभाग ▾
    बस्तर संभाग ▾
    देश ▾
    विदेश
    सरकारी सूचना ▾
    राजनीति ▾
    खेल ▾
    मनोरंजन ▾
    कारोबार ▾
    कीर्तिमान विशेष ▾
    तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
    वीडियो
    अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
    अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
    टिप्पणियाँ
    शेयर करें
    Clip & Share

    अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

    सावधान: संवेदनशील सामग्री
    इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
    ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    पुश नोटिफिकेशन चालू करें