Tuesday, 25 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Lover Couple Dies by Suicide in Surajpur: जंगल में एक ही पेड़ पर मिले शव,जांच में जुटी पुलिस Raigarh Crime News: ठेकेदार के घर चोरी, 10 लाख कैश और महंगी स्कॉच ले गया चोर Bihar Student Protest: BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर पटना में बवाल, छात्र-पुलिस के बीच झड़प SBI Kiosk Fraud: 1.75 करोड़ की हेराफेरी, पासबुक में फर्जी एंट्री कर संचालक फरार Sterilization Failure: 2 साल पहले हुई नसबंदी फेल, महिला फिर हुई गर्भवती, परिजनों ने लगाया पुलिस की धमकी देने का आरोप Korba Hospital News: रानी धनराज कुंवर अस्पताल में मिला मानव भ्रूण, CCTV खंगाल रही पुलिस Lover Couple Dies by Suicide in Surajpur: जंगल में एक ही पेड़ पर मिले शव,जांच में जुटी पुलिस Raigarh Crime News: ठेकेदार के घर चोरी, 10 लाख कैश और महंगी स्कॉच ले गया चोर Bihar Student Protest: BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर पटना में बवाल, छात्र-पुलिस के बीच झड़प SBI Kiosk Fraud: 1.75 करोड़ की हेराफेरी, पासबुक में फर्जी एंट्री कर संचालक फरार Sterilization Failure: 2 साल पहले हुई नसबंदी फेल, महिला फिर हुई गर्भवती, परिजनों ने लगाया पुलिस की धमकी देने का आरोप Korba Hospital News: रानी धनराज कुंवर अस्पताल में मिला मानव भ्रूण, CCTV खंगाल रही पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Kharif Season: छत्तीसगढ़ में 97% बोनी पूरी, किसान…
12.07 lakh metric tonnes of fertilizer distributed to farmers.
12.07 lakh metric tonnes of fertilizer distributed to farmers.
राज्य सरकार

Kharif Season: छत्तीसगढ़ में 97% बोनी पूरी, किसानों को 12.07 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

Kharif Season 2026: छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन 2026 के तहत 47.40 लाख हेक्टेयर में बोनी पूरी हो चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 97 प्रतिशत है। किसानों को अब तक 12.07 लाख मीट्रिक टन खाद और 4.58 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरित किए गए हैं। वहीं, किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए 7,778.76 करोड़ रुपये का अल्पकालीन कृषि ऋण भी वितरित किया गया है।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
25 Aug 2026, 03:48 PM
रायपुर
Kharif Season: प्रदेश में खेती किसानी का कार्य जोरों पर है। राज्य में 25 अगस्त की स्थिति में राज्य के 47.40 लाख हेक्टेयर क्षेत्रों में लक्ष्य का 97 प्रतिशत बोनी पूर्ण हो चुकी है। इस खरीफ सीजन में 48.69 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश किसानों को सुगमता से मिले खाद-बीज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों को खेती-किसानी में सहुलियतें प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक सहयोग करने संबंधित अधिकारियों निर्देशित किए गए हैं। उन्होंने किसानों को उनकी मांग के अनुसार सुगमता के साथ प्रमाणित खाद-बीज का वितरण करने को कहा हैं। 
खाद-बीज वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही सोसायटियों में पर्याप्त खाद-बीज का भण्डारण कर सतत निगरानी करने को कहा गया है। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम के मार्गदर्शन में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा इन पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। 

12.07 लाख टन खाद, 4.58 लाख क्विंटल बीज वितरित

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के किसानों को अब तक 12.07 लाख मीट्रिक टन खाद और 4.58 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज का वितरण किया जा चुका है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में मानसून के साथ शुरू हुए खेती-किसानी में बोनी का रकबा भी निरंतर बढ़ते जा रहा है। खेती का प्रारंभिक कार्य लगभग अंतिम चरण में है। राज्य में अब तक 47.40 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों जैसे धान, मक्का, कोदो, कुटकी, अरहर, मूंग, मूंगफली, रामतिल आदि की बोनी हो चुकी है, जो लक्ष्य का 97 प्रतिशत है। इस खरीफ सीजन में राज्य सरकार ने 48.69 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी का लक्ष्य रखा है।  

खाद वितरण 72%, प्रमाणित बीज की मांग 93% पूरी

प्रदेश में इस खरीफ सीजन में 15.55 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उक्त लक्ष्य के विरूद्ध 16.67 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का सहकारी एवं निजी क्षेत्रों में भंडारण किया गया है। उक्त भंडारण के विरूद्ध 12.07 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण किसानों को किया जा चुका है, जो लक्ष्य का 72 प्रतिशत है। इसी प्रकार खरीफ सीजन 2026 के लिए बीज निगम द्वारा प्रदेश में 4.95 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसके विरूद्ध 4.80 लाख क्विंटल बीज का भंडारण कर अब तक 4.58 लाख क्विंटल बीज का वितरण किसानों को किया जा चुका है, जो मांग का 93 प्रतिशत है। 

प्रदेश में अब तक 839.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

अधिकारियों ने बताया कि 25 अगस्त सुबह तक की स्थिति में प्रदेश में अब तक 839.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि प्रदेश की औसत वार्षिक वर्षा 1246.3 मिमी है। गौरतलब है कि औसत दर्ज वर्षा जिलों की आज तक की औसत वर्षा पिछले 10 वर्षाे के आधार पर 810.2 मिमी. से 29.2 मिली मीटर अधिक है। गत वर्ष इसी अवधि में 821.0 मिली मी. वर्षा दर्ज की गई थी। 

जरूरतमंद किसानों को 7778.76 करोड़ रूपये का निःशुल्क अल्पकालीन कृषि ऋण

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार किसानों को खेती-किसानी में सहूलियते हो इस उद्देश्य से किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से अल्प कालीन कृषि ऋण उपलब्ध करा रहे है। चालू खरीफ सीजन 2026 के लिए 24 अगस्त की स्थिति में 7778.76 करोड़ रूपए का ऋण वितरण किया है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 6449.95 करोड़ रूपए का ऋण वितरण किया गया था। इस वर्ष किसानों को 8800 करोड़ रूपए ऋण वितरण किये जाने का लक्ष्य रखा गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें