Thursday, 16 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
शादी का झांसा : रायगढ़ में शादी का वादा कर महिला से ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार बड़ी कार्रवाई : CA को बनाया निशाना, मोबाइल हैक कर बैंक खातों से उड़ाए 3.94 लाख रुपए CBSE की नई नीति पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी : तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जस्टिस नागरत्ना ने जताई चिंता बड़ा बदलाव: अमेरिकी बैंक में रघुराम राजन को मिली जिम्मेदारी, मिला बड़ा काम मर्डर : धारवाड़ में डॉक्टर की फ्लैट में हत्या, पत्नी से पूछताछ जारी चक्रधर समारोह : रामलीला मैदान में सजेगा कला और संस्कृति का मंच, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर शादी का झांसा : रायगढ़ में शादी का वादा कर महिला से ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार बड़ी कार्रवाई : CA को बनाया निशाना, मोबाइल हैक कर बैंक खातों से उड़ाए 3.94 लाख रुपए CBSE की नई नीति पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी : तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जस्टिस नागरत्ना ने जताई चिंता बड़ा बदलाव: अमेरिकी बैंक में रघुराम राजन को मिली जिम्मेदारी, मिला बड़ा काम मर्डर : धारवाड़ में डॉक्टर की फ्लैट में हत्या, पत्नी से पूछताछ जारी चक्रधर समारोह : रामलीला मैदान में सजेगा कला और संस्कृति का मंच, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर
W 𝕏 f
होम दुर्ग खाता किराए पर देना पड़ा भारी : साइबर ठगी में इस्त…
ठगी की रकम घुमाने वाले 8 लोगों पर कार्रवाई
ठगी की रकम घुमाने वाले 8 लोगों पर कार्रवाई
🔴 BREAKING दुर्ग

खाता किराए पर देना पड़ा भारी : साइबर ठगी में इस्तेमाल 8 बैंक खातों का खुलासा, 8 लोगों पर होगी कार्रवाई

दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे 8 म्यूल बैंक खातों के खिलाफ कार्रवाई की है। जांच में सामने आया कि खाताधारक 10 से 15 हजार रुपये के लालच में अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज साइबर अपराधियों को उपलब्ध करा रहे थे।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 Jul 2026, 12:11 PM
दुर्ग
दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल बैंक खातों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। छावनी, उतई और दुर्ग कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर ऐसे 8 बैंक खाताधारकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनके खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम को ट्रांसफर करने के लिए किया जा रहा था।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कुछ हजार रुपये के लालच में अपने बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और सिम कार्ड साइबर अपराधियों को उपलब्ध करा देते थे। इन खातों के जरिए ऑनलाइन ठगी से मिली रकम को अलग-अलग खातों में भेजकर उसका रास्ता छिपाने की कोशिश की जाती थी। 

मनी ट्रेल से खुला खातों का खेल

साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर म्यूल बैंक खातों की पहचान और कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत छावनी, उतई, दुर्ग कोतवाली थाना और एसीसीयू की टीम ने बैंक रिकॉर्ड, डिजिटल साक्ष्यों और तकनीकी जानकारी के आधार पर जांच शुरू की थी। पुलिस टीम ने साइबर ठगी की रकम के लेन-देन की जांच करते हुए पूरा मनी ट्रेल खंगाला। जांच में खातों के इस्तेमाल और रकम के ट्रांसफर से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए। इसके आधार पर 15 जुलाई को 8 खाताधारकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।

10-15 हजार में बेच रहे थे बैंक खाते

जांच में पता चला कि कुछ लोग अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को 10 हजार से 15 हजार रुपये तक में उपलब्ध करा देते थे। इसके साथ ही वे खाते से जुड़े एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक और सिम कार्ड भी सौंप देते थे। इसके बाद खातों का नियंत्रण पूरी तरह साइबर अपराधियों के हाथ में चला जाता था, जिनका इस्तेमाल ठगी की रकम को इधर-उधर भेजने और जांच से बचने के लिए किया जाता था। पुलिस ने जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है, उनमें अश्वंश कुमार प्रसाद, सागर राम, नितिन सिंघल, अजय कुमार धहरिया, सोनू कमलाकर पाटने, राहुल यादव, रेखा सिंह और जूही तबस्सुम शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, सिम कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य बैंकिंग दस्तावेज जब्त किए हैं।

पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने अपील की 

एएसपी दुर्ग ग्रामीण ने बताया कि कई लोग आसान पैसे कमाने के लालच में अपना बैंक खाता दूसरों को दे देते हैं, लेकिन बाद में यही खाते साइबर अपराधों में इस्तेमाल होते हैं। ऐसे मामलों में खाताधारक भी अपराध में शामिल माने जाते हैं और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती है। दुर्ग पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक या सिम कार्ड इस्तेमाल के लिए न दें। पुलिस ने कहा है कि खाते को किराए पर देना या बेचना साइबर अपराधों को बढ़ावा दे सकता है और इसके गंभीर कानूनी परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें